नई दिल्ली। वैष्णो देवी माता के दर्शन के लिए जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज दिल्ली से कटरा के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल रन पूरा हो गया है। केन्द्रीय गृह मंत्री इस ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। रेलवे इस खास सुविधाओं वाली वंदे भारत ट्रेन आम लोगों के लिए 5 अक्टूबर से शुरू करेगा। हालांकि इस ट्रेन के लिए लोग अभी से ही आरक्षण करा सकते हैं। इस वंदे भारत ट्रेन को लेकर लोगों में इतना उत्साह कि 5 अक्टूबर को इसके चेयर कार की सभी सीटों का आरक्षण हो चुका है। यह ट्रेन नई दिल्ली से कटरा 8 घंटे में पहुंचा देगी, जबकि अभी औसतन 12 घंटे इस सफर में लगता है।
हफ्ते में 6 दिन चलेगी कटरा और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस
वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच हफ्ते में 6 दिन चलेगी। यह ट्रेन मंगलवार को नहीं चला करेगी। नई दिल्ली से चलने वाली इस ट्रेन का नंबर 22439 है। यह नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
कटरा से इस ट्रेन का नंबर 22440 होगा। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़ कर रोज कटरा से नई दिल्ली के चलेगी। कटरा से यह दोपहर 3 बजे चलेगी और उसी दिन रात 11 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंच जाएगी।
जानिए कोच के बारें में
नई दिल्ली और कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में 2 वातानुकूलित एग्जीक्यूटिव चेयर कार के डिब्बे लगाए गए हैं। इसके अलावा 12 चेयरकार के डिब्बे हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल मिलाकर 1128 सीटें होंगी।
वंदे भारत के नई दिल्ली से कटरा के बीच स्टॉपेज
नई दिल्ली और कटरा के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अंबाला छावनी, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशनों पर आते और जाते हुए रुकेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस का टॉइम टेबल
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 6 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से कटरा के लिए चलेगी। इसके बाद सुबह 8.10 बजे यह अंबाला कैंट पहुंचेगी। 2 मिनट रुकने के बाद लुधियाना के लिए रवाना होगी। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.19 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट रुकने के बाद 9.21 बजे कटरा के रवाना हो जाएगी।
वंदे भारत की स्पीड
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की अधिकतम स्पीड नई दिल्ली से लुधियाना के बीच 130 किलोमीटर रहेगी। वहीं, लुधियाना से कटरा के बीच 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से यह चलेगी। नई दिल्ली के कटरा के बीच इस ट्रेन की औसत स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
शनिवार को भी हुआ था ट्रायल
नई दिल्ली से कटरा के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ट्रायल शनिवार को भी हुआ था। इससे पहले इस ट्रेन का ट्रायल 22 जुलाई को हुआ था।
जानिए वंदे भारत एक्सप्रेस का नई दिल्ली और कटरा के बीच किराया
वंदे भारत एक्सप्रेस का नई दिल्ली से कटरा तक चेयरकार का किराया 1630 रुपये तय किया गया है। वहीं अगर एग्जिक्यूटिव क्लॉस से सफर करेंगे तो किराया 3015 रुपये देना होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
