नई दिल्ली। कम बिक्री से परेशान कार कंपनियों ने अब भारी छूट देकर कारों को बचने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। वैसे भी हर साल फेस्टिव सीजन पर कंपनियां छूट देती हैं। लेकिन इस कार्पोरट टैक्स में कटौती मिलने के बाद कंपनियों ने कारों में छूट को बढ़ा दिया है। जानी मानी वाहन कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने अपने ज्यादातर वाहनों पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की है। कंपनी ने स्कार्पियो, एक्सयूवी500, एक्सयूवी300, केयूवी100, टीयूवी300 और बलेनो पॉवर प्लस पर डिस्काउंट की घोषणा की है। इस ऑफर्स में नगद छूट के अलावा एक्सचेंज बोनस और कार्पोरेट बोनस जैसी छूट शामिल हैं। आइये जानते हैं महिन्द्र एंड महिन्द्रा के किसा वाहन पर कितनी छूट मिल रही है।
महिन्द्रा स्कॉर्पियो पर डिस्काउंट आफर
महिन्द्रा एंड महिन्द्र ने महिन्द्रा स्कॉर्पियो पर भी ऑफर घोषित किया है। इस डिस्काउंट ऑफर के तहत महिन्द्रा स्कॉर्पियो खरीदने पर अधिकतम 60,000 रुपये तक लाभ लिया जा सकता है। इस डिस्काउंट में 20,000 रुपये की नगद छूट के अलावा 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस का लाभ भी शामिल है। वहीं, महिन्द्रा स्कॉर्पियो पर कंपनी 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस भी दे रही है। इसके अलावा कंपनी महिन्द्रा स्कॉर्पियो की खरीद पर 10,000 रुपये की एक्सेसरीज मुफ्त में दे रही है।
-आइये जानते हैं इससे भी ज्यादा छूट वाली कारों के बारे में
महिन्द्रा एक्सयूवी500 पर मिल रही 70000 रुपये की छूट
कंपनी अपनी महिन्द्रा एक्सयूवी500 पर करीब 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इस ऑफर में 26,000 रुपये का कैश डिस्काउंट है, और पुरानी कार के बदले नई महिन्द्रा एक्सयूवी500 को खरीदने पर 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस का फायदा लिया जा सकता है। वहीं, कॉर्पोरेट डिस्काउंट के तहत महिन्द्रा एक्सयूवी500 पर 9,000 रुपये की छूट और ली जा सकती है। इसके अलावा कंपनी महिन्द्रा एक्सयूवी500 खरीदने वालों को 10,000 रुपये की एक्सेसरीज मुफ्त में दे रही है। यह सारे ऑफर मिलाकर लोग अधिकतम करीब 70000 रुपये तक का फायदा उठा सकते हैं।
महिन्द्रा केयूवी100 पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने महिन्द्रा केयूवी100 पर भारी डिस्काउंट की घोषणा की है। कंपनी कुलमिलाकर महिन्द्रा केयूवी100 पर 73,000 रुपये तक की छूट दे रही है। इस डिस्काउंट में 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 35,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में 4000 रुपये का फायदा भी दिया जा रहा है। कंपनी इसके अलावा महिन्द्रा केयूवी100 पर 5,000 रुपये कीएक्सेसरीज फ्री में दे रही है।
जाने महिन्द्रा टीयूवी100 पर डिस्काउंट
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा अपनी महिन्द्रा टीयूवी100 पर कुल मिलाकर 76,500 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। इनमें 52,000 रुपये की नगद छूट दी जा रही है। इसके अलावा 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस का फायदा भी उठाया जा सकता है। कॉर्पोरेट कर्मचारी डिस्काउंट के नाम पर 4500 रुपये का फायदा भी लिया जा सकता है। वहीं 5,000 रुपये की एक्सेसरीज फ्री में ली जा सकती है।
महिंद्रा बोलेरो पावर प्लस
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने बोलेरो पावर प्लस पर करीब 29,000 रुपये तक के डिस्काउंट की घोषणा की है। इस डिस्काउंट में 11,500 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। कॉर्पोरेट डिस्काउंट के रूप में 4000 रुपये का फायदा भी लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त 3,500 रुपये की एक्सेसरीज भी फ्री में दी जा रही है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications