फेस्टिव में आप भी घर जाने का प्लान बना रहे तो यह खबर जरूर पढ़ लें। तेजस एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों को एक खास सुविधा दे रहा है।
नई दिल्ली: फेस्टिव में आप भी घर जाने का प्लान बना रहे तो यह खबर जरूर पढ़ लें। तेजस एक्सप्रेस ट्रेन यात्रियों को एक खास सुविधा दे रहा है। जी हां तेजस में यात्रा करने का मन बना रहे हैं और महंगे किराए की वजह से इस प्लान को पूरा नहीं कर पाए हैं, तो अब आपके पास यह मौका है। रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों को दिवाली तोहफा दिया है। देश की पहली प्राइवेट ट्रेन यात्रियों को राहत देते हुए तेजस एक्सप्रेस के किराए में 35 फीसदी की छूट दी जा रही है। जैसा कि तेजस एक्सप्रेस देश की पहली प्राइवेट ट्रेन है और इसे नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलाया जा रहा है।

जानें क्या है छूट
आईआरसीटीसी दिवाली बोनांजा ऑफर के तहत 27 से 31 अक्टूबर तक के सफर के किराए में छूट का फायदा मिलेगा। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 8250, नई दिल्ली-लखनऊ तेजस ट्रेन का किराया 35 फीसदी घटाया गया है।
जानें तेजस एक्सप्रेस ट्रेन का कितना है किराया
लखनऊ से दिल्ली: एसी चेयर कार- 1,125 रुपये और एग्जिक्युटिव चेयर कार- 2,310 रुपये
दिल्ली से लखनऊ: एसी चेयर कार- 1,280 रुपये और एग्जिक्युटिव चेयर कार- 2,450 रुपये
लखनऊ से कानपुर: एसी चेयर कार- 320 रुपये और एग्जिक्युटिव चेयर कार- 630 रुपये
लखनऊ से गाजियाबाद: एसी चेयर कार- 1,125 रुपये और एग्जिक्युटिव चेयर कार- 2,310 रुपये
दिल्ली से कानपुर: एसी चेयर कार- 1,155 रुपये और एग्जिक्युटिव चेयर कार- 2,155 रुपये
ट्रेन के लेट होने पर यात्रियों को मिलेगा मुआवजा
दिल्ली-लखनऊ तेजस एक्सप्रेस के लेट होने से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को लाखों रुपये का चूना लग गया। जी हां तेजस ट्रेन के लेट होने पर आईआरसीटीसी यात्रियों को 1.62 लाख रुपये का मुआवजा देगी। वहीं वीआईपी सुविधाओं से लैस इस ट्रेन की शुरुआत के दौरान ही आईआरसीटीसी ने कहा था कि अगर ये ट्रेन एक घंटे से ज्यादा लेट हुई तो कंपनी की ओर से हर्जाना दिया जाएगा।
ध्यान रखें: मंगलवार को नहीं चलेगी ट्रेन
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली तेजस, जिसका ट्रेन नंबर 82501 है, वो लखनऊ NE स्टेशन से हर सुबह (मंगलवार को नहीं चलेगी) 6:10 बजे नई दिल्ली के लिए निकलेगी। इसका दिल्ली पहुंचने का वक्त 12:25 PM है। उसी दिन दिल्ली से 82502 नंबर की तेजस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दोपहर 3:35 बजे निकलेगी, जो रात के 10:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications