नई दिल्ली। हालांकि आधार ऐसी चीज नहीं है, जो खो जाए। इसके खोने का मतलब होता है कि आपके पास इसका प्रिंट नहीं है। अगर आप भी ऐसी ही दिक्कत से जूझ रहे हैं, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चाहें तो अपने आधार को दोबारा आसानी से प्रिंट कर सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने इस तरह की सुविधा दे दी है। आधार एक जरूरी दस्तावेज है, जिसकी प्रति हरदम आपके पास होनी चाहिए। इसका इस्तेमाल बैंक खाते को खोलने और बाद में हर साल केवाई यानी नो योर क्लांट प्रक्रिया में काम आता है। इसके अलावा अब यह इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने के अलावा अन्य कई जगहों पर इस्तेमाल होता है। अगर आप केन्द्र या राज्यों की सरकारी स्कीमों का फायदा लेना चाहते हैं, तो बिना आधार का उल्लेख किए फायदा नहीं लिया जा सकता है। ऐसे में आइये जानते हैं कि कैसे अपना आधार कार्ड दोबारा प्रिंट किया जा सकता है।
आप खुद कर सकते हैं अपना आधार दोबारा प्रिंट
आमतौर पर लोगों के मन में यह बात बैठी हुई है कि आधार से जुड़े ज्यादातर काम कॉमन सर्विस सेंटर पर ही हो सकते हैं। लेकिन यह सच नहीं है। अगर आप चाहते हैं, अपना आधार दोबारा प्रिंट करें तो यह काम खुद भी कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास कंप्यूटर और इंटरनेट का कनेक्शन होना चाहिए। और अगर यह सुविधा आपके पास नहीं है तो आप यह काम नजदीकी किसी भी साइबर कैफे में जाकर भी कर सकते हैं।
एनरोलमेंट नंबर स्लिप की पड़ेगी जरूरत
जब हम होग अपना आधा नंबर बनवाते हैं तो एक रजिस्ट्रेशन या एनरोलमेंट स्लिप मिलती है। इस स्लिप पर कई सारी जानकारी होती है। अगर आप अपना आधार दोबारा प्रिंट करना चाहते हैं, तो इसकी जरूरत पड़ती है। इसकी मदद से ही सही फार्मेट में अपना आधार कार्ड का दोबारा प्रिंट पाया जा सकता है। लेकिन अगर यह नहीं है तो आपको अपना आधार नंबर याद होना चाहिए। इसकी मदद से भी आधार रिप्रिंट किया जा सकता है।
ये है आधार कार्ड दोबारा प्रिंट करने का तरीका
सबसे पहले यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाएं। आधार की वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे क्लिक करें ...
https://resident.uidai.gov.in/
1 इसके बाद ऑर्डर आधार रिप्रिन्ट के विकल्प के क्लिक करें
2 यहां पर अपना आधार नंबर या एनरोलमेंट नंबर भरें
3 इसके बाद सामने दिख रहे सिक्योरिटी कोड यानी कैप्चा को दिए कॉलम में भरें
4 इसके बाद गेट ओटीपी वाली जगह को क्लिक करें
5 इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी यानी वन टाइम पासवर्ड आएगा
6 आप चाहें तो यह ओटीपी ई-मेल पर भी मंगा सकते हैं
7 अब इस ओटीपी नंबर को दिए गए कॉलम में भरें
8 इसके बाद वेरीफाई ओटीपी वाली जगह पर क्लिक करें
9 इसके बाद सामने एक पेज खुलेगा
10 इस जगह पर फीसदी के रूप में 50 रुपये पेमेंट का कॉलम आएगा
11 यह पैसा आधार कार्ड को प्रिंट करके दोबारा भेजने में आने वाले खर्च के रूप में लिया जाता है
12 इसमें स्पीड पोस्ट चार्ज, जीएसटी और प्रिंट के खर्च शामिल होते हैं
13 जैसे ही आप पेमेंट करते हैं आपका आधार कार्ड प्रिंट हो जाएगा
इसके बाद आपको यह 15 दिनों के अंदर स्पीड पोस्ट से भेज दिया जाएगा
14 यह उसी पते पर भेजा जाएगा, जो अपने अपने आधार बनवाते वक्त दर्ज कराया होगा
एम-आधार ऐप से भी किया जा सकता है यह काम
अगर आप चाहें तो यह काम एम-आधार ऐप के इस्तेमाल से भी कर सकते हैं। ऐसा करने पर आधार की तरफ से आपको टाइम बेस्ड वन टाइम पासवर्ड (टीओटीपी) भेजा जाएगा। इस पासवर्ड के इस्तेमाल भी यह प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके लिए आपको यह ऐप डाउनलोड कर इंस्टॉल करना होगा।
आधार रीप्रिंट से जुड़ी जरूरी बात
जब भी आप अपना आधार रीप्रिंट करना चाहेंगे तो यह आपके आधार में दर्ज पते पर ही भेजा जाएगा। ऐसे में अगर आपको पता बदल गया है तो आपको फिर से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि पहले आप आधार में अपना पता बदल लें, इसके बाद अपना आधार दोबारा रिप्रिंट करें। आधार कार्ड में पता अपडेट करने के लिए यूआईडीएआई वेबसाइट पर बताए गए 44 दस्तावेजों में से किसी एक का इस्तेमाल कर इसे बदल सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
