नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अचानक दूसरे नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल पर शुल्क वसूलने का ऐलान कर दिया है। लेकिन अगर आप इससे परेशानी महसूस कर रहे हों, तो इससे बचने का आपके पास अभी भी मौका है। कंपनी ने सिर्फ आज के लिए यह मौका दिया है। जो लोग इस मौके का फायदा उठाएंगे, उन्हें आगे भी दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए पैसा नहीं देना होगा। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो आपको दूसरे नेटवर्क पर हर कॉल के लिए 6 पैसा प्रति मिनट की दर से भुगतान करना होगा। इसलिए जरूरी है कि आप पहले यह चेक करें कि आप से यह पैसा वसूला जाएगा या नहीं। और अगर पैसा वसूला जाएगा, तो फिर इससे बचने के लिए आज ही कदम उठाएं।
क्या है यह आईयूसी झमेला
रिलायंस जियो अभी तक सभी कॉल मुफ्त में करा रही थी। लेकिन कुछ दिन पहले ट्राई ने इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (आईयूसी) पर एक पेपर जारी किया है। इसमें आईयूसी पर दोबारा विचार की बात कही गई है। अभी तक ट्राई ने कह रखा था कि वह 1 जनवरी 2020 से आईयूसी चार्ज खत्म कर देगा। रिलायंस जियो यही मान कर चल रही थी और अपने ग्राहकों से पैसा नहीं ले रही थी। लेकिन अब आशंका है कि ट्राई इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज की व्यवस्था 1 जनवरी 2020 के बाद भी जारी रख सकता है। ऐसे में रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों से दूसरे नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल पर पैसा वसूलने का फैसला किया है। साथ ही यह भी कहा है कि जिस दिन ट्राई इंटरकनेक्ट यूसेज चार्ज (आईयूसी) चार्ज खत्म कर देगा, जियो भी अन्य नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल पर चार्ज खत्म् कर देगा।
इन कॉल के लिए अब वसूला जाएगा पैसा
रिलायंस जियो अब उन कॉल के लिए पैसा वसूलेगी, जो दूसरी मोबाइल कंपनियों के लिए की जाएंगी। प्रमुख रूप से रिलायंस किन जगहों पर कॉल का पैसा वसूलेगी, उनके नाम इस प्रकार हैं।
1 रिलायंस जियो से वोडाफोन-आइडिया मोबाइल पर
2 रिलायंस जियो से एयरटेल मोबाइल पर
3 रिलायंस जियो से बीएसएनएल मोबाइल पर
इन कॉल पर नहीं वसूला जाएगा पैसा
1 रिलायंस जियो से रिलायंस जियो के नेटवर्क की कॉल पर
2 किसी भी नेटवर्क से आने वाली सभी इनकमिंग कॉल पर
3 रिलायंस जियो से किसी भी लैंडलाइन कॉल पर
4 रिलायंस जियो से व्हाट्सएप या इसी तरह के प्लेटफॉर्म का उपयोग करके की गई कॉल
कैसे जारी रखें फ्री कॉल की सुविधा
रिलायंस जियो ने अन्य नेटवर्क की कॉल पर 6 पैसे प्रति मिनट वसूलने का फैसला 11 अक्टूबर से होने वाले रिचार्ज पर लेने का फैसला किया है। इस प्रकार अगर कोई भी ग्राहक आज यानी 10 अक्टूबर 2019 को अपना रिलायंस जियो फोन रिचार्ज करा लेता है, तो उसे यह चार्ज नहीं देना पड़ेगा। लेकिन यहां पर यह ध्यान रखने की जरूरत है कि आज किए जाने वाले रिचार्ज पर अन्य नेटवर्क पर फ्री कॉल की सुविधा तभी तक मिलेगी, जब आज कराया जाने वाला खत्म नहीं हो जाता। अगर आज किए जाने वाला रिचार्ज 1 महीने का होगा, तो फिर एक महीने के बाद अन्य नेटवर्क पर की जाने वाली कॉल का पैसा वसूला जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि आप आज ही सही रिचार्ज प्लान चुनें, जिससे पूरा फायदा मिले।
किन लोगों को मिलती रहेगी फ्री कॉल की सुविधा
रिलायंस जियो के उन ग्राहकों को आगे भी अन्य नेटवर्क पर फ्री कॉल की सुविधा मिलती रहेगी, जिनकी रिचार्ज की वैलेडिटी आज खत्म नहीं हो रही है। अगर किसी ने 3 महीने या 1 साल का रिचार्ज करा रखा है तो उनको वैलेडिटी तक फ्री कॉल की सुविधा मिलती रहेगी। ऐसे लोगों को 6 पैसे प्रति मिनट की कॉल वाला वाउचर रिचार्ज करने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आप दोबारो रिचार्ज करा लेते हैं, तो फ्री कॉल की सुविधा का लाभ आगे भी मिलता रहेगा।
रिलायंस जियो के अन्य नेटवर्क की कॉल के लिए रिचार्ज वाउचर का विवरण
10 रुपये वाला वाउचर : इस वाउचर को रिचार्ज कराने पर आपको जहां अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 124 मिनट मिलेंगे, वहीं 1 जीबी डेटा फ्री में दिया जाएगा।
20 रुपये वाला वाउचर : इस वाउचर को रिचार्ज कराने पर आपको जहां अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 249 मिनट मिलेंगे, वहीं 2 जीबी डेटा फ्री में दिया जाएगा।
50 रुपये वाला वाउचर : इस वाउचर को रिचार्ज कराने पर आपको जहां अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 656 मिनट मिलेंगे, वहीं 5 जीबी डेटा फ्री में दिया जाएगा।
100 रुपये वाला वाउचर : इस वाउचर को रिचार्ज कराने पर आपको जहां अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1362 मिनट मिलेंगे, वहीं 10 जीबी डेटा फ्री में दिया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
