नई दिल्ली। धनतेरस से पहले भारतीय सर्राफा बाजार में इस बार हल्के आभूषणों की खास तैयारी की गई है, क्योंकि सोने और चांदी के भाव ऊंचे होने से हल्के आभूषणों में ग्राहकों की दिलचस्पी ज्यादा रहने की उम्मीद की जा रही है। भारत में महंगी धातुओं की खरीद के लिए धनतेरस को शुभ-मुहूर्त माना जाता है। धन-तेरस और पुष्य नक्षत्र के अवसर पर पूरे साल में सबसे ज्यादा सोने और चांदी व हीरे के आभूषणों की खरीद होती है। यही कारण है कि ज्वेलर इस बार मेकिंग चार्ज पर विशेष छूट के ऑफर लेकर आए हैं।
सराफा बाजार में रेट
पिछले महीने सोने का भाव देश के सर्राफा बाजार में 40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर चला गया था, जबकि चांदी का भाव 50,000 रुपये प्रति किलो को पार कर गया था। हालांकि हाल के दिनों में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का भाव टूटने के बाद घरेलू बाजार में भी महंगी धातुओं के दाम में गिरावट आई है।
मेकिंग चार्ज पर दे रहे छूट
जयपुर के आभूषण कारोबारी सुशील मेघराज ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी धनतेरस से पहले गुलाबी शहर का सर्राफा बाजार सज चुका है और ग्राहकों का इंतजार किया जा रहा है। खास तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर मेघराज ने कहा, "पिछले साल के मुकाबले इस साल सोने-चांदी के भाव काफी ऊंचे हैं, इसलिए ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखते हुए हल्के आभूषणों की खास तैयारी की गई है और मेकिंग पर 15-25 फीसदी तक की छूट की पेशकश की जा रही है।" आभूषण कारोबारियों ने बताया कि सोने और चांदी के हल्के आभूषणों के लुभावने डिजाइन तैयार किए गए हैं।
मेकिंग चार्ज पर मिल रही 50 फीसदी छूट
जेम एंड ज्वेलरी ट्रेड काउंसिल ऑफ इंडिया (जीजेटीसीआई) के प्रेसीडेंट शांति भाई पटेल ने बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए आभूषण कारोबारियों ने अहमदाबाद में सोने के आभूषणों की मेकिंग पर 50 फीसदी तक छूट की पेशकश की है। उन्होंने कहा, "धनतेरस से पहले 22 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र है, जिसे महंगी धातु खरीद के लिए शुभ मुहूर्त माना जाता है। इसलिए सर्राफा बाजार में ग्राहकों की चहलकदमी पूरे सप्ताह बनी रहेगी।" पटेल ने कहा कि इस बार हल्के आभूषणों के साथ-साथ सोने और चांदी के सिक्कों की बिक्री ज्यादा होने की उम्मीद है।
गोल्ड को लेकर जानकारों की राय
कमोडिटी बाजार विश्लेषकों का मानना है कि गिरावट पर लिवाली जोर पकड़ेगी, जिससे धनतेरस पर देश के सर्राफा बाजार में खूब रौनक देखने को मिलेगी। केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने कहा कि जियोपॉलिटक टेंशन के कारण सोने और चांदी के भाव को लगातार सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन घरेलू बाजार में 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी के कारण दाम ऊंचा हो जाता है, लेकिन त्योहारी सीजन की मांग फिर भी बनी रहेगी क्योंकि आगे शादी का सीजन है जिसके लिए लोग धनतेरस के शुभ मुर्हूत पर खरीदारी करना चाहेंगे।
गोल्ड का आजकल रेट
देश के प्रमुख सर्राफा बाजार अहमदाबाद में बीते शुक्रवार को 22 कैरट सोने का भाव 39,410 रुपये और 24 कैरट का भाव 39,540 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस भाव में जीएसटी (तीन फीसदी) भी शामिल है। घरेलू वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर बीते शुक्रवार को सोने का दिसंबर वायदा अनुबंध 106 रुपये फिसल कर 38,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जबकि चार सितंबर को सोने का भाव 39,885 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चला गया था। एमसीएक्स पर चांदी का दिसंबर अनुबंध बीते शुक्रवार को 45 रुपये की कमजोरी के साथ 45,500 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ जबकि चार सितंबर को चांदी का भाव 50,672 रुपये प्रति किलो तक चला गया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने का दिसंबर अनुबंध बीते शुक्रवार को तकरीबन सपाट 1,490.57 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ और चांदी का भाव 17.57 डॉलर प्रति औंस पर रहा। बीते चार सितंबर को कॉमेक्स पर सोने का भाव 1,566.20 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी का भाव 19.75 डॉलर प्रति औंस तक चला गया था।
More From GoodReturns

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?



Click it and Unblock the Notifications