नई दिल्ली। आज धनतेरस है। कई लोग कार खरीदने की योजना पहले ही बना लेते हैं, तो उन्होंने तो अपनी कारें बुक करा दी होंगी। लेकिन अगर आप कार खरीदना चाहते हैं और अभी तक बुक नहीं कराई है, तो 2 लाख रुपये तक कार के कुछ विकल्प आपके लिए हो सकते हैं। मारुति अपनी कारें ट्रू वैल्यू शोरूम से भी बेचती है। कंपनी इन कारों पर 1 साल की वारंटी और 3 फ्री सर्विस देती है। आइये जानते हैं कि 2 लाख रुपये तक कौन सी अच्छी कारें मारुति ट्रू वैल्यू मे इस समय उपलब्ध हैं।
पहले जानें मारुति ट्रू वैल्यू के बारे में
मारुति ट्रू वैल्यू के देशभर के 942 शहरों में शोरूम हैं। इन शहरों में कंपनी के करीब 1252 ट्रू वैल्यू शोरूम हैं। इन मारुति ट्रू वैल्यू शोरूम में कारे बेचने के पहले कंपनी 376 प्वाइंट पर कार को चेक करती है और सब सही होने पर ही कार को इस अपने शोरूम से बेचती है।
मारुति ट्रू वैल्यू से कार लेने के जानें फायदे
कंपनी जिसकी कार बेचती है उसका पूरा विवरण अपने पास रखती है। इससे फ्रॉड होने की संभावना नहीं रह जाती है।
कार खरीदने के बाद मारुति ट्रू वैल्यू का मालिकाना हक होता है, जिसे वह बाद में खरीदार को ट्रांसफर किया जाता है।
मारुति ट्रू वैल्यू से कार लेने पर 1 साल की वारंटी दी जाती है।
मारुति ट्रू वैल्यू से खरीदी जाने वाली कारों पर 3 सर्विस फ्री में दी जाती हैं।
वैगन आर एलएक्सआई
-एलपीजी सुविधा के साथ
-कीमत 1.69 लाख रुपये
-चाहें तो कंपनी से ले सकते हैं 1.35 लाख रुपये तक का लोन
-5 साल का लोन लेने पर किस्त आएगी 3146 रुपये
-कंपनी लेती है 14 फीसदी सालाना ब्याज
वैगन आर वीएक्सआई
-पेट्रोल मॉडल
-कीमत 1.50 लाख रुपये
-चाहें तो कंपनी से ले सकते हैं 88 हजार रुपये तक का लोन
-5 साल का लोन लेने पर किस्त आएगी 2048 रुपये
-कंपनी लेती है 14 फीसदी सालाना ब्याज
वैगन आर एलएक्सआई
-पेट्रोल मॉडल
-कीमत 2.00 लाख रुपये
-चाहें तो कंपनी से ले सकते हैं 1.60 लाख रुपये तक का लोन
-5 साल का लोन लेने पर किस्त आएगी 3723 रुपये
-कंपनी लेती है 14 फीसदी सालाना ब्याज
वैगन आर एलएक्सआई
-पेट्रोल मॉडल
-कीमत 1.75 लाख रुपये
-चाहें तो कंपनी से ले सकते हैं 1.40 हजार रुपये तक का लोन
-5 साल का लोन लेने पर किस्त आएगी 3285 रुपये
-कंपनी लेती है 14 फीसदी सालाना ब्याज
वैगन आर आरएक्सआई
-पेट्रोल मॉडल
-कीमत 1.90 लाख रुपये
-चाहें तो कंपनी से ले सकते हैं 1.52 लाख रुपये तक का लोन
-5 साल का लोन लेने पर किस्त आएगी 3537 रुपये
-कंपनी लेती है 14 फीसदी सालाना ब्याज
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
