एक तरफ जहां वाहन चलाते वक्त आप ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते है तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है।
नई दिल्ली: एक तरफ जहां वाहन चलाते वक्त आप ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते है तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। संशोधित मोटर वाहन एक्ट लागू होने के बाद से चालान की राशि बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने की रकम अब पहले से करीब 10 गुना ज्यादा कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर आम आदमी को लगा एक और नया झटका। जी हां नए सर्कुलर के मुताबिक, आधार में नाम, पता, मोबाइल फोन में बदलाव के लिए पहले जहां 25 रुपए लगते थे। अब इसके लिए 50 रुपए चुकाने होंगे। इस चार्ज में सभी टैक्स भी शामिल हैं।
जानें कैसे मिलेगी मुफ्त सुविधा?
अगर आप यूआईडीएआई की वेबसाइट के जरिए अपने आधार कार्ड में बदलाव करते हैं तो आपको किसी भी सर्विस के लिए कोई पैसा नहीं चुकाना होगा। नए चार्ज आधार सेंटर पर लागू होंगे। यानी अगर आप आधार सेंटर जाकर कोई बदलाव कराते हैं तो आपको ज्यादा फीस चुकानी होगी। वहीं अगर आप अपना आधार कार्ड यूआईडीएआई की वेबसाइट से रीप्रिंट कराते हैं तो आपको फीस चुकानी पड़ेगी।
घर बैठे ऑनलाइन अपने आधार कार्ड में नाम और पता सुधारें
- सबसे पहले सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल uidai.gov.in पर जाएं।
- यहां तीन विकल्प मिलेंगे। यहां पिंक कलर की पट्टी पर आधार अपडेट दिखाई देगा।
- ठीक इसके नीचे अपडेट आधार डिटेल (ऑनलाइन) पर क्लिक करें।
- इसके बाद नया पेज खुल जाएगा।
- यहां पेज पर सबसे नीचे यह (To submit your update/ correction request please CLICK HERE) लिखा आ रहा होगा। अब इस पर क्लिक करें।
- बता दें कि इस पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुल जाएगा।
- यहां अपना आधार नंबर लिखें।
- इसके बाद आपको रजिस्टर किए हुए मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड मिलेगा।
- इसके बाद ओटीपी डालकर अपडेट पोर्टल पर जाएं।
- अब आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस पर नाम, लिंग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में सुधार करने का विकल्प आएगा।
- अब आपको नाम और पते में सुधार करना है तो इसमें नाम और पते के सामने बने बॉक्स में क्लिक करके सबमिट करना होगा।
- इसके बाद वह पेज खुल जाएगा जहां नाम और पते में सुधार किया जा सकता है। अब यहां गलती ठीक कर दें।
- अब आपने जिस बदलाव के लिए आवेदन दिया है। उससे संबंधित डॉक्यमेंट्स भी देने होंगे। नाम और पते में बदलाव के लिए आपको इससे संबंधित डॉक्यूमेंट देने होंगे। नाम में बदलाव के लिए आपको प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी (पहचान पत्र) देना होगा।
एड्रेस प्रूफ के साथ ऑनलाइन आधार में एड्रेस अपडेशन के तरीके
- https://uidai.gov.in/ पर माई आधार में आधार अपडेट रिक्वेस्ट ऑनलाइन पर क्लिक करें.
- नए पेज में आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। अब आपके आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा।
- OTP डालने के बाद एक नया पेज खुलेगा, इसमें आपको एड्रेस ऑप्शन चुनना है।
- अब एक फॉर्म फॉर्मेट वाले पेज आएगा, इसमें आपको नए एड्रेस को लेकर डिटेल्स फिल करनी हैं।
- प्रोसेस पूरी होने पर एक URN यानी यूनीक रिक्वेस्ट नंबर जनरेट होगा। इसके जरिए आप रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। लिंक https://ssup.uidai.gov.in/web/guest/check-status
- अब एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- एकनॉलेजमेंट स्लिप की कॉपी डाउनलोड कर लें।


Click it and Unblock the Notifications