इस फेस्टिव सीजन रेल यात्रियों को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलेगा। जी हां देश की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही दिल्ली-कटरा के बीच चलेगी।
नई दिल्ली: इस फेस्टिव सीजन रेल यात्रियों को दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलेगा। जी हां देश की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही दिल्ली-कटरा के बीच चलेगी। रेलवे बोर्ड चेयरमैन विनोद कुमार यादव का कहना है कि इस त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली-कटरा रूट पर दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी। जानकारी दें कि 2022 तक 40 स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस बनकर तैयार हो जाएंगी। बता दें कि अभी वंदे भारत में सिर्फ चेयरकार की सुविधा ही है। दिल्ली से कटरा के रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अपग्रेड किया गया है।
सप्ताह में 5 दिन चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस
इस ट्रेन में दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के मुकाबले ज्यादा आरामदायक सीट, पेंट्री कार में ज्यादा जगह आदि सुविधाएं दी जाएंगी। इसकी नीलामी की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू की जाएगी। वंदे भारत को 97 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसमें 360 डिग्री तक घूमने वाली सीटें हैं। एडवांस ब्रेकिंग सिस्टम है। विनोद कुमार यादव का कहना है कि यह ट्रेन कम बिजली इस्तेमाल करती है। दूसरी ओर इसका वजन कम है, जो इसे स्लीपर कोच के लिए फिट बनाता है। बता दें कि यह ट्रेन नई दिल्ली से कटरा और फिर कटरा से नई दिल्ली से बीच सप्ताह में 5 दिन चलेगी।
जानें कितना होगा किराया वंदे भारत एक्सप्रेस का
वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कार (कोच) लगे हैं और इसमें बैठने के लिए 1128 सीट हैं। इसमें सामान्य चेयर कार के 14 डब्बे लगे हैं जिनमें 936 सीट हैं जबकि 2 एक्ज़िक्यूटिव चेयर कार में 104 सीट हैं। नई दिल्ली से कटरा तक का चेयर कार का किराया करीब 1,600 रुपये है। जबकि एक्ज़िक्यूटिव चेयर कार का किराया करीब 3,000 रुपये रखा गया है। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 15 फरवरी को स्वदेशी ट्रेन 18 को हरी झंडी दिखाई थी, जिसका नाम बदल कर वंदे भारत एक्सप्रेस कर दिया गया था।
अब केवल 8 घंटे में होगा सफर पूरा
रेलवे बोर्ड चेयरमैन विनोद कुमार यादव ने कहा कि दिल्ली-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस सभी ट्रायल को पूरा कर चुकी है और अक्टूबर के फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले चलाई जाएगी। दिल्ली-कटरा मार्ग को रेलवे बोर्ड द्वारा वैष्णो देवी मंदिर की तीर्थयात्रा के कारण ज्यादा ट्रैफिक से पैसा कमाने के लिए चुना गया था। वंदे भारत एक्सप्रेस एक हाई स्पीड ट्रेन है। वर्तमान में ट्रेन से दिल्ली से कटरा पहुंचने में 12 घंटे का समय लगता है। वंदे भारत एक्सप्रेस के आने से वैष्णो देवी मंदिर के दर्शन करना थोड़ा आसान हो जाएगा क्योंकि इसके बाद से दिल्ली से कटरा पहुंचने में केवल आठ घंटे लगेंगे।
जानें वंदे भारत एक्सप्रेस का टाइम टेबल
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। वहीं कटरा से वापसी में यह ट्रेन दोपहर बाद 3 बजे चलेगी और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से कटरा के बीच यह ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मूतवी में भी रुकेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications