नई दिल्ली। पिछले कुछ दशक में मेडिकल टेक्नोलॉजी में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है, जिसकी मदद से अब कई ऐसी बीमारियों का इलाज संभव हो गया है, जोकि पहले नहीं था। लगातार नई टेक्नोलॉजी आने के साथ-साथ इलाज पर आने वाला खर्च भी पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया है। मध्यम वर्ग के लोगों के लिए ये खर्च चिंता का विषय बनता जा रहा है। आपरेशन, चिकित्सा प्रक्रियाओं, दवाओं और इलाज से जुड़े दूसरे खर्चों की लागत ज्यादा होने की वजह से प्रत्येक व्यक्ति को हेल्थ इंश्योरेंस प्लान जरूर लेना चाहिए।
जानकारों की राय
आइये जानते हैं कुछ हेल्थ इंश्योरेंस योजनाओं के बारे में और उनके लाभ के साथ-साथ प्रीमियम के बारे में भी। इंश्योरेंस सेक्टर के जानकार और कंपेयरपॉलिसी डॉट काम के सीईओ सुभाष नागपाल के अनुसार आज के दौर में सभी के पास एक अच्छी हेल्थ पॉलिसी जरूर होने चाहिए। लेकिन सही हेल्थ पॉलिसी चुनना एक कठिन काम है। ऐसे मे आइये जानते हैं कि 5 अच्छी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी कौन सी हैं और उन हेल्थ पॉलिसी में क्या क्या सुविधाएं मिलती हैं।
एचडीएफसी एर्गो हेल्थ सुरक्षा सिल्वर प्लान
इस पॉलिसी को बिना खर्च की चिंता किए चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस पॉलिसी में अस्पताल में कोई भी कमरा चुनने की छूट है। इसके साथ ही इसमें मातृत्व और गंभीर बीमारी के लिए कवरेज प्राप्त करने का विकल्प भी मिलता है। 621 रुपए प्रति महीना खर्च करके आप ये पॉलिसी खरीद सकते हैं।
-इस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स के लिए प्रीमियम की गणना 2 वयस्कों (बड़े सदस्य की उम्र 30 वर्ष मानकर) के लिए की गयी है। इन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में 5 लाख रुपये इंश्योरेंस कवर 1 वर्ष की पॉलिसी अवधि के साथ है।
एचडीएफसी एर्गो हेल्थ सुरक्षा सिल्वर प्लान के मुख्य फायदे
-अस्पताल में भर्ती होने के बाद के खर्च जैसे कमरे का किराया, ऑपरेशन थियेटर चार्ज, आईसीयू चार्ज इत्यादि इस पॉलिसी में कवर होते हैं।
-144 दिन तक डे केयर प्रक्रियाएं कवर होती हैं।
-ऑर्गन डोनर के ट्रीटमेंट पर आने वाला खर्च कवर होता है।
-घर पर लिया जाने वाला डॉमिसिलियरी हॉस्पिटलाइजेशन कवर होता है।
-अस्पताल में भर्ती होने से 60 दिन पहले तक के प्री- हॉस्पिटलाइजेशन खर्च कवर होते हैं।
-अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 90 दिन बाद तक के पोस्ट- हॉस्पिटलाइजेशन खर्च कवर होते हैं।
-इसके अलावा आयुष उपचार के लिए किए गए खर्च देय हैं।
रेलिगेयर केयर का हेल्थ इंश्योरेंस प्लान
ये एक व्यापक हेल्थ इंश्योरेंस प्लान है जो आपके और आपके परिवार को चिकित्सा पर अचानक होने वाले खर्च के वित्तीय जोखिमों से बचाता है। यह योजना बेसिक और वैल्यू एडेड हेल्थ कवरेज प्रदान करती है। इस योजना को एक व्यक्ति या पूरे परिवार के लिए खरीदा जा सकता है। इस पॉलिसी को प्रति माह सिर्फ 845 रुपये का भुगतान करके खरीदा जा सकता है।
-इस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स के लिए प्रीमियम की गणना 2 वयस्कों (बड़े सदस्य की उम्र 30 वर्ष मानकर) के लिए की गयी है। इन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में 5 लाख रुपये इंश्योरेंस कवर 1 वर्ष की पॉलिसी अवधि के साथ है।
रेलिगेयर केयर का हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के मुख्य फायदे
-अस्पताल में इलाज के दौरान कमरे का किराया, नर्सिंग के खर्च, डॉक्टर की फीस, दवाइयों इत्यादि के खर्च को कवर किया जाता है।
-अस्पताल में भर्ती होने से 30 दिन पहले तक के प्री- हॉस्पिटलाइजेशन खर्च को कवर किया जाता है।
-अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 60 दिन बाद तक के पोस्ट- हॉस्पिटलाइजेशन खर्च को कवर किया जाता है।
-170 दिन तक उन प्रक्रियाओं को कवर किया जाता है, जिनके लिए 24 घंटे से कम समय के लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है।
-घर पर लिया जाने वाला डॉमिसिलियरी हॉस्पिटलाइजेशन में सम अश्योर्ड का 10 फीसदी तक कवर किया जाता है।
मैक्स बूपा का हेल्थ इंश्योरेंस प्लान कंपैनियन
इस प्लान में आपके और आपके परिवार के लिए संपूर्ण हेल्थ कवर मिलता है। साथ ही इस प्लान में आप कैशलेस मेडिकल सुविधा और तेज क्लेम सेटलमेंट जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। आप ये हेल्थ प्लान 917 रुपए प्रति महीने देकर खरीद सकते हैं।
-इस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स के लिए प्रीमियम की गणना 2 वयस्कों (बड़े सदस्य की उम्र 30 वर्ष मानकर) के लिए की गयी है। इन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में 5 लाख रुपये इंश्योरेंस कवर 1 वर्ष की पॉलिसी अवधि के साथ है।
मैक्स बूपा के हेल्थ इंश्योरेंस प्लान कंपैनियन के मुख्य फायदे
-यह पॉलिसी अस्पताल के खर्चों को कवर करती है। साथ ही इसमें कमरे के किराए की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
-अस्पताल में भर्ती होने से 30 दिन पहले और छुट्टी होने के 60 दिन बाद तक के पोस्ट- हॉस्पिटलाइजेशन खर्च को कवर किया जाता है।
-सभी डे केयर प्रोसिजर/ सर्जरी कवर होती हैं।
-अंगदान से पहले ऑर्गन डोनर का इलाज कवर होता है।
स्टार हेल्थ फैमिली हेल्थ ऑप्टिमा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान
ये प्लान अफॉर्डेबल प्रीमियम पर फैमिली हेल्थ कवर प्रदान करता है। इस प्लान को लेने पर आपको संपूर्ण कवर मिलता है, और आपको अपने और अपने परिवार के मेडिकल बिल की चिंता नहीं करनी होती। 973 रुपए प्रति महीने खर्च करके आप ये प्लान खरीद सकते हैं।
-इस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स के लिए प्रीमियम की गणना 2 वयस्कों (बड़े सदस्य की उम्र 30 वर्ष मानकर) के लिए की गयी है। इन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में 5 लाख रुपये इंश्योरेंस कवर 1 वर्ष की पॉलिसी अवधि के साथ है।
स्टार हेल्थ फैमिली हेल्थ ऑप्टिमा हेल्थ इंश्योरेंस प्लान के मुख्य फायदे
-अस्पताल में भर्ती का खर्च जैसे कमरे का किराया, बोर्डिंग और नर्सिंग खर्च आदि इस पॉलिसी में कवर होते हैं।
-सभी डे केयर प्रक्रियाएं कवर होती हैं।
-अस्पताल में भर्ती होने से 60 दिन पहले तक के प्री- हॉस्पिटलाइजेशन के खर्च कवर होते हैं।
-अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 90 दिन बाद तक के पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन के खर्च कवर होते हैं।
-घर पर लिया जाने वाला डॉमिसिलियरी हॉस्पिटलाइजेशन कवर होता है।
-पॉलिसी में लिखी गई सीमा तक ऑर्गन डोनर के खर्च कवर होते हैं।
एक्टिव हेल्थ एसेंशियल हेल्थ इंश्योरेंस प्लान
आदित्य बिरला ग्रुप की यह हेल्थ पॉलिसी आपके स्वास्थ्य की देखभाल की जरूरतों को पूरा करने के लिए कवर प्रदान करती है। यह पॉलिसी व्यापक कवरेज प्रदान करती है और आपको अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए पुरस्कृत भी करती है। इसमें आपको मधुमेह, कोलेस्ट्रॉल, उच्च रक्तचाप और अस्थमा जैसी पुरानी बीमारियों के लिए भी कवर मिलेगा। 833 रुपए प्रति महीने पर आप ये पॉलिसी ले सकते हैं।
-इस हेल्थ इंश्योरेंस प्लान्स के लिए प्रीमियम की गणना 2 वयस्कों (बड़े सदस्य की उम्र 30 वर्ष मानकर) के लिए की गयी है। इन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान में 5 लाख रुपये इंश्योरेंस कवर 1 वर्ष की पॉलिसी अवधि के साथ है।
एक्टिव हेल्थ एसेंशियल इंश्योरेंस प्लान की खास बातें
-अस्पताल में भर्ती होने के बाद के खर्च जैसे कमरे का किराया, ऑपरेशन थियेटर चार्ज, डॉक्टर की फीस इत्यादि इस पॉलिसी में कवर होती है।
-अस्पताल में भर्ती होने से 30 दिन पहले तक के खर्च कवर होते हैं।
-अस्पताल से डिस्चार्ज होने के 60 दिन बात तक के खर्च कवर होते हैं।
-527 दिन तक ऐसी देखभाल प्रक्रियाएं कवर होती हैं, जिनमें 24 घंटे से कम समय के लिए अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है।
-पॉलिसी में दर्शायी गई शर्तों के मुताबिक घर पर लिया जाने वाला डॉमिसिलियरी हॉस्पिटलाइजेशन कवर होता है।
(नोट : इस लेख में कुछ चुनिंदा पॉलिसियों का उल्लेख सिर्फ उदाहरण के लिए किया गया है। ऊपर बताई गई हेल्थ पॉलिसियों के अलावा आप अपने और अपने परिवार के लिए अन्य इंश्योरेंस स्कीम्स का जायजा लेकर हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी चुन सकते हैं।)


Click it and Unblock the Notifications