यहां पर आपको पीएसयू बैंक से 59 मिनट में होम लोन और पर्सनल लोन लेने का तरीका बताएंगे।
पिछले महीने ही 59 मिनट में होम लोन और पर्सनल लोन मिलने की खबर आयी थी, अब इस खबर को सरकार ने मोहर लगाकर मंजूरी दे दी है। अब आपको होम लोन और पर्सनल लोन के लिए 1 घंटे से भी कम समय में अप्रूवल मिल जाएगा। PSB Loans in 59 Minutes के जरिए होम लोन और पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों को महज 59 मिनट में सैद्धांतिक मंजूरी मिल जाएगी। ग्राहक एसबीआई, पीएनबी, बीओबी सहित सभी 19 पीएसयू बैंकों के जरिए यह अप्रूवल हासिल कर सकते हैं। अब जल्द ही ऑटो लोन के लिए यह सेवा लॉन्च होने वाली है।

इस प्लेटफॉर्म के जरिए ग्राहकों को बैंक चुनने के लिए कई विकल्प मिलेंगे। यह लोन लेने की पूरी प्रक्रिया को आसान और सरल बनाए रखता है।
नवंबर 2018 में लॉन्च हुआ था पोर्टल
इस बारे में एसबीआई के एमडी पीके गुप्ता का कहना है कि '59 मिनट पोर्टल' के माध्यम से अब होम और पर्सनल लोन के लिए भी अप्लाई किया जा सकता है। आपको बता दें कि नवंबर 2018 में यह पोर्टल लॉन्च हुआ था। रिटेल लेंडिंग यानी खुदरा कर्ज देने के लिए इस पर नए अवसर बनाए जा रहे हैं।
उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कई और प्रोडक्ट इस प्लेटफॉर्म पर शुरू होंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि एमएसएमई यानी छोटे कारोबारियों की सुविधा के लिए शुरू हुआ यह प्लेटफॉर्म अब सभी के लिए उपलब्ध है।
ऐसे मिलता है 59 मिनट में लोन
PSB Loans in 59 Minutes प्लेटफॉर्म एक एडवांस एल्गोरिदम पर काम करता है। यह कई स्रोतों मसलन इनकम टैक्स रिटर्न, बैंक स्टेटमेंट आदि से आंकड़ों का विश्लेषण करता है।
एक बार जब लोन लेने वाला जरूरी जानकारियां अपलोड कर देता है, उसके बाद वेबसाइट पर एल्गोरिदम अप्लीकेशन का आकलन करता है और लोन की रकम तय करता है जिसे मंजूर किया जा सकता है उसके बाद आवेदक को बैंक ब्रांच में कनेक्ट कर देता है। यह सभी प्रक्रिया महज 59 मिनट में पूरी हो जाती है।
क्या है 59 मिनट में लोन प्राप्त करना
मोदी सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में नवंबर 2018 में MSME के लिए 59 मिनट में लोन सुविधा शुरू की थी। इसका नाम PSB Loans in 59 Minutes। इसके तहत MSME के लिए 5 करोड़ रुपये तक के लोन का काम मात्र 59 मिनट में हो जाता है और लोन का अमांउट 8 कामकाजी दिनों के अंदर खाता में आ जाता है। अब इस सुविधा को होम लोन और पर्सनल लोन जैसे रिटेल लोन के लिए भी शुरू किया गया है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
