यहां पर आपको आईसीआईसीआई बैंक के एक्सप्रेशंस डेबिट कार्ड के फायदे और ऑफर के बारे में बताएंगे।
आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर और सुविधाएं लेकर आया है। यदि आप ICICI बैंक के कस्टमर हैं तो आप भी इस बैंक का डेबिट कार्ड या एटीएम तो इस्तेमाल करते ही होंगे। वैसे तो सभी बैंक की तरफ से जो एटीएम प्रदान किए जाते हैं वह सामान्य से कलर के होते हैं लेकिन अब आप इसमें फोटो लगवाकर आप इसे आकार्षक बना सकते हैं।
फोटो वाला डेबिट कार्ड
निजी क्षेत्र का आईसीआईसीआई बैंक भी अपने कस्टमर को यह सुविधा दे रहा है। इसमें आप अपनी पसंद की फोटो या डिजाइन वाली फोटो छपा डेबिट कार्ड ले सकते हैं। बैंक के पास 200 से बहुत अधिक डिज़ाइन के कलेक्शन हैं, जिसमें आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं।
इस तरह के कार्ड पर कस्टमर को कई तरह के विशेष फायदे भी मिलते हैं। इसमें जवाइनिंग बेनिफिट के तौर पर कस्मटर को काया गिफ्ट वाउचर, कैब रेंटल वाउचर, मिनिमम खर्च करने पर सेंट्रल वाउचर मिलते हैं।
ICICI एक्सप्रेशंस डेबिट कार्ड के फायदे
यह ICICI एक्सप्रेशंस डेबिट कार्ड है। आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, वर्तमान में इस तरह के कार्ड पर कॉम्पलिमेंटरी एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, पेट्रोल डीजल खरीदने पर जीरो सरचार्ज, डेबिट कार्ड से खरीदारी पर पेबैक प्वाइंट्स, कॉम्पलिमेंटरी इंश्योरेंस कवर, जीरो लाइबिलिटी प्रोटेक्शन आदि का फायदा दिया जा रहा है। साथ ही दिल्ली मेट्रो कार्ड पर भी डिस्काउंट मिलेगा।
एक्सप्रेशंस डेबिट कार्ड पर लगने वाले चार्जेस
आपको बता दें कि बैंक इस तरह के डेबिट कार्ड के लिए चार्ज करता है। आईसीआईसीआई बैंक ने ऐसे कार्ड का नाम एक्सप्रेशंस डेबिट कार्ड नाम दिया है। इसके लिए कस्टमर को ज्वॉइनिंग फीस के तौर पर 499 रुपये + 18% जीएसटी देनी होती है। इसके बाद दूसरे वर्ष से एनुअल फीस के तौर पर 499 रुपये + 18% जीएसटी देनी होती है।
एक्सप्रेशंस कोरल डेबिट कार्ड
इस तरह के एक और कैटेगरी का कार्ड है एक्सप्रेशंस कोरल डेबिट कार्ड। इसके लिए ज्वॉइनिंग फीस 799 रुपये + 18% जीएसटी देनी होती है। इसके बाद दूसरे वर्ष से फिर एनुअल शुल्क के तौर पर 799 रुपये + 18% जीएसटी देनी होती है।
हाल ही में आईसीआईसीआई बैंक ने नोट गिनने वाले रोबोट को लॉन्च किया है। यह रोबोट बैंक में जितनी नोट रहेंगी उनकी गिनती करेगा। बैंक ने देशभर में मौजूद अपने करेंसी चेस्ट्स में नोटों की गिनती के लिए रोबोट तैनात किए हैं। ऐसा करने वाला वह देश का पहला बैंक बन गया है। 12 शहरों में मौजूद बैंक के करेंसी चेस्ट्स में नोट गिनने के लिए 14 मशीनों को तैनात किया गया है। ये मशीनें सभी वर्किंग डेज पर करेंसी गिनने का काम करेंगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications