किराए के मकान में रहते हैं तो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आपके लिए एक विशेष सूचना जारी की है।
आधार कार्ड के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर सरकार अब इसमें होने वाले बदलाव और प्रक्रियाओं को आसान करने का प्रयास लगातार कर रही है। यदि आप किराए के घर में रहते हैं तो यह खबर आपके लिए जरुरी है। यदि आपने अपना निवास स्थान बदला है या फिर कमाने के लिए दूसरे शहर में आए हैं और किराए के मकान में रहते हैं तो भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से आपके लिए एक विशेष सूचना जारी की है जो आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है।
यूआईडीएआई ने रेंट पर रहने वाले लोगों के लिए पता अपडेट करने का एक नया तरीका बताया है। इस प्रक्रिया से आप रेंट एग्रीमेंट का इस्तेमाल कर आधार में अपना पता बदल सकते हैं। बशर्ते रेंट एग्रीमेंट पर आपका नाम लिखा होना चाहिए। आप भी जानिए कि आखिर घर बैठे आधार में रेंट एग्रीमेंट से कैसे पता बदला जा सकता है।
रेंट एग्रीमेंट को अपडेट करने का तरीका
रेंट एग्रीमेंट को अपडेट करने के लिए आधार में अपने रेंट एग्रीमेंट के जरिए पता बदलने के लिए आपको सबसे पहले अपने रेंट एग्रीमेंट को स्कैन करना होगा। इसके बाद उस डॉक्यूमेंट का पीडीएफ बनाकर अपडेट आधार की वेबसाइट पर अपडेट करना होगा।
आधार कार्ड में पता अपडेट कराने का तरीका
- सबसे पहले आप UIDAI की आधिकारिक साइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद होमचेज पर नजर आ रहे एड्रेस अपडेट रिक्वेस्ट (ऑफलाइन) पर क्लिक करें।
- नई विंडो में अपडेट एड्रेस पर क्लिक करें।
- फिर आधार कार्ड नंबर डालकर लॉग-इन करें।
- इसके बाद आपको मोबाइल पर ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) प्राप्त होगा।
- ओटीपी दर्ज कर पोर्टल पर जाएं।
- इस तरह आप सिर्फ एक मिनट में आधार पता अपडेट रिक्वेस्ट स्टेटस अपने मोबाइल से भी चेक कर सकते हैं।
आधार में एड्रेस अपडेट कराने का अन्य तरीका
यदि आप स्वयं ऑनलाइन नहीं कर पा रहे हैं तो आप आधार केंद्र से आधार अपडेशन या करेक्शन फॉर्म लें या यूआईडीएआई की वेबसाइट के डाउनलोड सेक्शन से भी फॉर्म डाउनलोड करके प्रिंट ले सकते हैं। जिसमें सभी आवश्यक जानकारी जिसमें डिटेल को अपडेट करावाना है उसे सही तरीके से भरकर आधार केंद्र पर जमा कर दें। साथ ही आधार कार्ड की फोटोकॉपी सहित पैन कार्ड, वेटर कार्ड या पासपोर्ट की फोटोकॉपी देनी होगी।
आपको बता दें कि आधार केंद्र पर आप नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, फोटो व बायोमेट्रिक डिटेल बोर्ड (प्रिंट प्रिंटर व आंख की पुतली की छवि) सहित कई अपडेट करवा सकते हैं।
आधार अपडेट कराने के लिए देनी पड़ेगी इतनी फीस
बता दें कि नाम, पता, लिंग (जेंडर), ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर जैसी डिटेल को अपडेट करने के लिए अब 50 रुपए वसूले जाएंगे, पहले इसकी फीस 25 रुपए थी। अंगुली के निशान और आँखों की पुतली जैसे बायोमेट्रिक ब्योरे को अपडेट करने के लिए भी अब 50 रुपए की फीस लगेगी, इस चार्ज में टैक्स शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications