नई दिल्ली। मोदी सरकार ने पीएम किसान स्कीम में राज्यों की अडंगेबाजी का तोड़ निकाल लिया। सरकार ने अब किसानों को यह अधिकार दे दिया है कि वह अपना रजिस्ट्रेशन सीधे कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें किसी राज्य सरकार के अधिकारी की मदद की जरूरत नहीं है। ध्यान रहे कि फरवरी 2019 में लांच इस स्कीम में पश्चिम बंगाल के एक भी किसान का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ। ऐसी ही स्थिति कई अन्य राज्यों की है। इस स्कीम को राजनैतिक विवाद से बचाने के लिए अब मोदी सरकार ने पीएम किसान पोर्टल में खुद रजिस्ट्रेशन की सुविधा दे दी है। सरकार ने स्कीम का फायदा देने के लिए किसानों पर भरोसा जताया है। सरकार ने कहा है कि किसान के पास कितनी जमीन है, वह इसका प्रमाणपत्र खुद दे सकते हैं। इसी प्रमाणपत्र को सरकार सही मान लेगी, और किसान का आवेदन प्रोसेस कर दिया जाएगा। केन्द्र सरकार के कृषि मंत्रालय ने इस संबंध में राज्य सरकारों के साथ एक वीडियो कांफ्रेंसिंग करके इस संबंध में पूरी जानकारी दे दी है।
और क्या कर सकते हैं किसान
इसी के साथ पीएम किसान पोर्टल में यह सुविधा भी दी गई है कि अगर किसी किसान का गलत आधार नंबर जुड़ गया है, तो वह उसे सही कर सकता है। इसके अलावा किसान जैसे ही अपना रजिस्ट्रेशन खुद करेगा, उसे हर स्टेप की जानकारी मिलती जाएगी। उसके रजिस्ट्रेशन के बाद उसके आवेदन क्या स्टेटस है, किसान इसे खुद जान सकता है।
क्या है पीएम किसान योजना
पीएम किसान योजना किसानों को हर साल 6000 रुपये देने की योजना है। इस योजना के तहत किसानों को साल में 3 बार में यह पैसा दिया जाता है। यह योजना वैसे तो पूरे देश में लागू है, लेकिन कई राज्य इसमें दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते किसानों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। पश्चिम बंगाल में अभी तक एक भी किसान का राज्य सरकार ने इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं किया है। अभी तक योजना को लागू करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। राज्य सरकारें किसानों का पंजीकरण करके उनका विवरण केन्द्र को भेजती हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन वाले किसानों के बैंक खाते में पैसा सीधे भेज दिया जाता है।
कैसे किसान करें खुद रजिस्ट्रेशन
किसान अगर कंप्यूटर की थोड़ी भी जानकारी रखते हैं तो खुद ही पीएम किसान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लेकिन अगर उनको इसमें दिक्कत है तो यह काम किसी की भी मदद से करा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ एक कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत है। यह सुविधा आजकल हर गांव में मौजूद है।
इस वेबसाइट को खोलना होगा
पीएम किसान स्कीम की वेबसाइट खोलने के लिए क्लिक करें
http://www.pmkisan.gov.in/
पीएमकेआईएसएएन डाट जीओभी डाट इन
यहां पर आपको फार्मर कार्नर दिखेगा।
इस कॉलम में आपको 3 विकल्प मिलेंगे।
-पहला विकल्प है न्यू रजिस्ट्रेशन
-दूसरा विकल्प है एडिट आधार डिटेल
-तीसरा विकल्प है बेनिफिशरी स्टेटस
अगर फार्मर कार्नर खोजने में दिक्कत हो रही हो तो नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
http://www.pmkisan.gov.in/RegistrationForm.aspx
ये है रजिस्ट्रेशन का तरीका
जैसे ही किसान पहले विकल्प यानी न्यू रजिस्ट्रेशन पर आएंगे उनके सामने एक विंडो खुलेगी। इस विंडो में उनको अपना आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद उसके नीचे कैप्चा कोड को भरना होगा। यह कैप्चा कोड सामने ही लिखा रहता है।
कैप्चा कोड डाल कर जैसे ही क्लिक करेंगे, सामने विंडो खुलेगी। यहां पर किसान को अपना पूरा विवरण भरना होगा। इसमें नाम, पता और बैंक अकाउंट का डिटेल शामिल है। इसके अलावा जमीन की होल्डिंग का एक प्रमाण पत्र खुद ही प्रमाणित करते हुए देना होगा। यह जानकारी भरने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन के बाद आप यह भी जान सकेंगे कि पीएम किसान स्कीम का पैसा आपको कब तक मिलने लगेगा।
कैसे जानेंगे यह : आगे पढ़ें
ये है तरीका
इसके लिए आपको पीएम किसान वेबसाइट पर सुविधा दी गई है। सबसे पहले आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें
http://www.pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus/BeneficiaryStatus.aspx
जैसे ही सामने विंडो खुलेगी उसमें तीन विकल्प मिलेंगे। एक तरीका है आधार नंबर से मदद से स्टेटस चेक करने का। दूसरा तरीका है अपने बैंक अकाउंट के नंबर की मदद से चेक करने का। तीसरा तरीका है मोबाइल नंबर की मदद से चेक करने का। आप इन तीनों में से किसी एक तरीके से यह जान सकते हैं आपके आवेदन की स्थिति क्या है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
