नई दिल्ली। रिलायंस जियो फाइबर का कनेक्शन अब वाट्सऐप के माध्यम से भी मिलेगा। कंपनी ने यह सुविधा शुरू कर दी है। कंपनी अपने कुछ प्लान के साथ रंगीन टीवी और सभी प्लान में सेट टॉप बाक्स फ्री दे रही है। ऐसे में अगर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने में दिक्कत आ रही है या नहीं कराना चाहते हैं तो वाट्सऐप के माध्यम से भी यह काम हो सकता है। कंपनी आपके प्लान सिलेक्शन के आधार पर दो तरह के रंगीन टीवी दे रही है। एक प्लान में जहां छोटे आकार का रंगीन टीवी मिल रहा है, वहीं दूसरे प्लान में बड़ रंगीन टीवी फ्री में दिया जा रहा है। कंपनी ने कुल मिलाकर ब्रॉडबैंड के 6 प्लान जारी किए हैं। जियाफाइबर के हर प्लान के साथ जियो होम डिवाइस और जियो 4के सेट टॉप बाक्स फ्री मिलेगा। वहीं जियो फाइबर के ब्रॉन्ज और सिल्वर प्लान को छोड़कर सभी प्लान में रंगीन टीवी दिया जा रहा है। कंपनी ने 699 रुपये से लेकर 8,499 महीने तक के प्लान जारी किए हैं। वहीं हर प्लान में शुरुआत के 6 महीने तक अतिरिक्त डाटा फ्री में ऑफर किया जा रहा है। आइये जानते हैं कि वाट्सऐप से कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन।
वाट्सऐप से रिलायंस जियो फाइबर के रजिस्ट्रेशन का तरीका
रिलायंस जियो फाइबर ने वाट्सऐप के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कराने की सुविधा दी है। इसके तहत सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में 70008-70008 नबंर सेव करना होगा। जब यह नबंर सेव कर लें तो फिर आगे ये करना होगा
-सबसे पहले मोबाइल स्मार्टफोन में वाट्सऐप ऑन करें
-इसके बाद वाट्सऐप में जाकर 70008-70008 के संपर्क को खोलें
-इसमें अंग्रेजी में HELLO लिख कर मैसेज भेज दें
-इसके बाद जियो फाइबर से जुड़ी जानकारी आपको तुरंत भेज दी जाएगी
और कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
रिलायंस जियो फाइबर के लिए लोग कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा माई जियो ऐप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने अलग से पेज बना दिया है, जहां अपना नाम पता आदि देकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। यह रजिस्ट्रेशन कराने के कंपनी का व्यक्ति आपसे संपर्क करेगा और आप को कनेक्शन मिल जाएगा।
जियो फाइबर के बारें में अन्य जरूरी जानकारी
रिलायंस जियो फाइबर के बॉडबैंड प्लान 699 रुपये से शुरू होकर 8,499 रुपये महीने तक के हैं। इन रुपयों के बीच में 6 प्लान हैं। कंपनी प्लान के हिसाब से इंटरनेट स्पीड और डाटा उपलब्ध करा रही है। कंपनी अपने ब्रॉडबैंड प्लान में न्यूनतम 100एमबीपीएस कीक इंटरनेट स्पीड दे रही है, वहीं अधिकतम 1जीबीपीएस तक की स्पीड ऊपर के प्लान में दी रही है। वहीं अगर लोग चुनिंदा प्लान का वार्षिक भुगतान एक बार में करें तो उनको रंगीन टीवी फ्री में ऑफर किया जा रहा है। यह टीवी 24 इंच से लेकर 32 इंच का है और महंगे प्लान में 43 इंच का एचडी 4के टीवी फ्री में दिया जा रहा है। हालांकि कनेक्शन लेने वालों को 2,500 रुपये का भुगतान सिक्युरिटी मनी के तौर पर करना होगा। अगर लोग वार्षिक प्लान लोन लेकर लेना चाहें तो कंपनी ने यह भी व्यवस्था की है। कंपनी ने बैंकों से इसके लिए समझौता किया है। इसके तहत लोग बिना ब्याज का लोन लेकर वार्षिक भुगतान करके फ्री टीवी ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
