सितंबर में कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात नियमों में बदलाव किये गए हैं।
सितंबर में कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संशोधित मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात नियमों में बदलाव किये गए हैं। जिनके उल्लंघन पर नया और बढ़ा हुआ जुर्माना देना होगा। कुछ राज्यों में ये नियम लागू कर दिए गए हैं और अन्य राज्यों में जल्द ही इसके लागू होने की संभावना है।

सड़क सुरक्षा और वायु की गुणवत्ता में सुधार के लिए बढ़ा हुआ जुर्माना लगाने के अलावा, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एक डिजिटल ट्रैफिक/ परिवहन प्रवर्तन समाधान भी शुरू किया है जिससे ट्रैफ़िक उल्लंघनकर्ता अपने ट्रैफिक फाइन, ई-चालान को ऑनलाइन पे कर सके।
यह इंटीग्रेटेड सॉफ़्टवेयर एंड्रॉइड बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर भी काम करता है और नागरिकों को कहीं से भी सुरक्षित रूप से लॉगिन करने में मदद करता है, जिससे नागरिक जुर्माना को ऑनलाइन पे (Pay) कर सके और दैनिक दिनचर्या से प्रभावित हुए बिना अपना दैनिक काम कर सके। तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे आप पेटीएम के द्वारा ट्रैफिक चालान का भुगतान कर सकते हैं:
पेटीएम के द्वारा ट्रैफिक चालान के पेमेंट की प्रक्रिया
- सबसे पहले होम स्क्रीन में जा कर मोर ऑप्शन पर क्लिक करें।
- सिटी सर्विस के नीचे आप को चालान का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- अब आप ट्रैफिक अथॉरिटी पर क्लिक करके आप अपने शहर या राज्य को चुनें।
- ट्रैफिक अथॉरिटी चुनने के बाद जरूरी जानकारी एंटर करके प्रोसीड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप ट्रैफिक फाइन देखने के बाद कोई भी पेमेंट ऑप्शन चुन कर पेमेंट कर सकते हैं।
दिल्ली और मुंबई में यातायात उल्लंघन
कई अन्य शहरों की तरह दिल्ली यातायात पुलिस विभाग ई-चालान जारी करने के लिए उपकरणों का उपयोग करता है। उल्लंघनकर्ता को एक एसएमएस नोटिस भेजा जाएगा जिसमें उल्लंघन के लिए शुल्क लिया जाएगा और इसे सत्यापित करने के लिए एक लिंक भी शामिल है। यदि दावे से संतुष्ट हैं, तो उल्लंघनकर्ता जुर्माना ऑनलाइन चुका सकता है। यह गैर-दिल्ली निवासियों को भी मदद करता है, जो शहर का दौरा करने आए थे और उन पर यातायात उल्लंघन का आरोप लगाया गया था, जो कहीं से भी ऑनलाइन जुर्माना दे सकते हैं।
तो वहीं मुंबई ट्रैफिक पुलिस का अपना मोबाइल ऐप है, जिसमें शहर के निवासी अपनी सुविधा के अनुसार फोन पर चेक करके भुगतान कर सकते हैं। ऐप पर वाहन नंबर और फोन नंबर डालकर आप अपना जुर्माना या चालान देखकर यहीं पर भर सकते हैं।
साथ ही ऐप में यातायात नियमों और उल्लंघन के मामले में भुगतान किए जाने वाले दंड का विवरण भी उपलब्ध है। ट्रैफ़िक पुलिसकर्मियों के बीच भ्रष्टाचार को कम करने के लिए ऑनलाइन पेमेंट मोड काफी कारगर हो सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक बंद हैं या खुला? बैंक जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुला है या बंद? कई राज्यों में बैंक बंद, जानें आपके शहर में बैंक खुला है या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications