नई दिल्ली। कारोबारी बनना चाहते हैं तो अमूल आपको मौका दे रहा है। देश में अमूल दूध और दुग्ध उत्पादों का एक जानामाना नाम है। ऐसे में इसकी फ्रेंचाइजी लेकर बड़ा कारोबार किया जा सकता है। इसकी फ्रेंचाइजी लेने पर थोड़े से निवश पर ही लाखों रुपये महीने की कमाई आसानी हो जाती है। अमूल के दुग्ध उत्पादों की मांग हर शहर और शहरों के सभी इलाकों पर है। ऐसे में आप कहीं भी अमूल की फ्रेंचाइजी खोल कर मोटी कमाई कर सकते हैं। अगर आपकी अपने इलाके में अच्छी जान पहचान है तो यह बिजनेस पहले ही दिन से कमाई देने लगेगा। अगर ऐसा नहीं है तो कुछ दिन आपको ग्राहक बनाने में लग सकता है। बाद में अच्छी कमाई होने लगती है। अगर आप इच्छुक हैं तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वैसे अमूल ने फ्रेंचाइजी के नियम और शर्त अपनी वेबसाइट पर डाल रखा है, जिसे पढ़कर इस कारोबार में उतरने का फैसला किया जा सकता है। कंपनी फ्रेंचाइजी देने के लिए किसी से भी रॉयल्टी नहीं मांगती है और न ही लाभ में हिस्सा। ऐसे में फ्रेंचाइजी से होने वाली पूरी कमाई आपकी ही होती है।
आसान है अमूल की फ्रेंचाइजी लेना
अमूल की फ्रेंचाइजी लेकर कारोबार शुरू करना काफी सरल है। ऐसा इसलिए कि अमूल का कस्टमर बेस बड़ा है और शहरों की हर लोकेशन पर इसके उत्पादों की मांग है। अमूल के दुग्ध उत्पाद अपने नाम से ही प्रसिद्ध हैं। फ्रेंचाइजी लेने वालों को इसके प्रचार पर खर्च करने की जरूरत नहीं है। देश के छोटे-छोटे शहरों में इसकी पहुंच है। ऐसे में माना जाता है कि अमूल की फ्रेंचाइजी लेने में नुकसान नहीं होता है। इसके अलावा अमूल अपनी फ्रेंचाइजी देने वक्त रॉयल्टी या प्रॉफिट शेयरिंग की मांग नहीं करती है। ऐसे में फ्रेंचाइजी लेने वाली कमाई पूरी उसकी ही होती है। इसके अलावा अमूल फ्रेंचाइजी लेने में निवेश भी ज्यादा नहीं करना पड़ता है। अगर आप 2 लाख रुपये से लेकर 6 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं, तो आसानी से अमूल की फ्रेंचाइजी लेकर कारोबार शुरू हो जाएगा।
दो तरह की फ्रेंचाइजी देती है अमूल
अमूल दो तरह की फ्रेंचाइजी देता है। एक है अमूल आउटलेट। इसमें अमूल रेलवे पार्लर या अमूल क्योस्क की फ्रेंचाइजी देता है। ऐसी फ्रेंचाइजी लेने पर करीब 2 लाख रुपये का निवेश करना होता है। इसमें नॉन रिफंडेबल ब्रांड सिक्योरिटी के रूप में 25 हजार रुपये लिया जाता है। वहीं रिनोवेशन पर 1 लाख रुपये, उपकरणों पर 75 हजार रुपये का खर्च आता है। इसके अलावा अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी भी देता है। इसकी फ्रेंचाइजी के लिए निवेश ज्यादा करना होता है। ऐसी फ्रेंचाइजी पर करीब 5 लाख रुपये का खर्च आता है। इसमें ब्रांड सिक्योरिटी के लिए 50 हजार रुपये देना होता है। इसके अलावा रिनोवेशन के लिए 4 लाख रुपये और उपकरणों के लिए 1.50 लाख रुपये का निवेश करना होता है।
जानिए अमूल की फ्रेंचाइजी खोलकर कितना हो सकती है कमाई
अमूल की फ्रेंचाइजी से हर महीने 5 से 10 लाख रुपये तक की बिक्री आसानी से की जा सकती है। अमूल अपनी फ्रेंचाइजी लेने वालों को हर प्रोडक्ट्स पर मिनिमम सेलिंग प्राइस यानी एमआरपी के आधार पर कमीशन देता है। 1 मिल्क पाउच पर 2.5 फीसदी, मिल्क प्रोडक्ट्स पर 10 फीसदी और आइसक्रीम पर 20 फीसदी कमीशन अमूल देती है। वहीं अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर फ्रेंचाइजी वालों को रेसिपी बेस्ड आइसक्रीम, शेक, पिज्जा, सेंडविच, हॉट चॉकेलेट ड्रिंक पर 50 फीसदी तक का कमीशन दिया जाता है। इसके अलावा प्री-पैक्ड आइसक्रीम पर 20 फीसदी और अमूल उत्पादों पर 10 फीसदी कमीशन मिलता है।
जानिए अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए कितनी जगह होनी चाहिए
अमूल की फ्रेंचाइजी खोलने के लिए कंपनी ने जगह को लेकर शर्त रखी है। अगर आप फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो आपके पास 150 वर्ग फुट जगह होनी चाहिए। अगर आपके पास इतनी जगह है तो अमूल की फ्रेंचाइजी आपको मिल सकती है। इसके अलावा अमूल आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी के लिए न्यूनतम 300 वर्ग फुट जगह की जरूरत होगी। अमूल फ्रेंचाइजी देने में इस शर्त का कड़ाई से पालन करती है।
ये है आवेदन करने का तरीका
अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकते हैं। इसके अलावा अगर आप चाहें तो [email protected] पर मेल करके भी जानकारी ले सकते हैं।
वहीं अमूल की फ्रेंचाइजी की पूरी जानकारी लेने के लिए आप http://amul.com/m/amul-scooping-parlours
इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
इसके अलावा अमूल की फ्रेंचाइजी की पूरी जानकारी के लिए https://amul.com/m/amul-franchise-business-opportunity
पर भी क्लिक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Gold Rate Today: होली पर सस्ता हुआ सोना-चांदी का भाव, जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

PM Kisan Yojana: किसानों के लिए सुनहरा मौका! PM Kisan योजना से पाएं 3000 रुपए महीना, ऐसे भरें फॉर्म



Click it and Unblock the Notifications