नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपनी घरों के लिए ब्रॉडबैंड सर्विस जियो फाइबर की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने इसकी लांचिंग के पहले दावा किया था कि वह इसका कनेक्शन लेने वालों फ्री में रंगीन टीवी और सेट टॉप बाक्स देगा। लेकिन रंगीन टीवी के लिए शर्त थी कि लोगों को प्लान 1 साल के लिए लेना होगा। लेकिन अपने देश में किसी भी प्लान का पैसा एक साथ देने की क्षमता कम ही लोगों की होती है। हालांकि यह रकम ज्यादा बड़ी नहीं है। इसीलिए रिलायंस जियो बैंकों से समझौता किया है। इसके तहत जो लोग एक साल की फीस एक साथ नहीं दे सकते हैं, लेकिन रंगीन टीवी लेना का मन है, उनको इसका फायदा मिलेगा। यह लोग तय बैंकों से लोन लेकर एक साल का पैकेज ले सकते हैं, और बाद में बिना ब्याज के यह पैसा हर माह किस्त के रूप में बैंक को दे सकते हैं। देश में यह कांसेप्ट पहली बार आया है, अब देखना होगा कि इसका कितना फायदा लोग उठाते हैं। वहीं कंपनी ने घोषणा की है कि वह सेट टॉप बाक्स हर कनेक्शन के साथ फ्री में देगा। यह रंगीन छोटा और बड़ा दो आकार के होंगे। यह आपके प्लान से तय होगा कि आपको कौन सा रंगीन टीवी मिलेगा। कंपनी के प्लान 699 रुपये महीने से शुरू होते हैं, जो 8499 रुपये तक के हैं। लोग इन प्लान में से अपनी जरूरत के अनुसार चुन सकते हैं। इन प्लान में इंटरनेट की न्यूनतम स्पीड जहां 100 एमबीपीएस की मिलेगी, वहीं अधिकतम स्पीड 1 जीबीपीएस तक की होगी। इसके अलावा इस प्लान में कुछ चीजें आजीवन फ्री या काफी सस्ती में मिलेंगी। आइये अब जानते फ्री सेवाओं के बारे में।
बातचीत रहेगी आजीवन फ्री
रिलायंस जियो ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा जियो फाइबर में आजीवन मुफ्त फोन कॉल की सुविधा दी है। इसके अलावा हर कनेक्शन के साथ सेट टॉप बाक्स फ्री में दिया जाएगा। कंपनी अपने लैंड लाइन फोन से केवल 500 रुपये महीने में अमेरिका और कनाडा के लिए अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देगी। इसके अलावा जियो फाइबर में 2020 के मध्य से कंपनी फिल्म होते ही प्रीमियम ग्राहकों को फर्स्ट डे फर्स्ट शो दिखाएगी।
बड़ा या छोटा टीवी, जैसा आप चाहें मिलेगा
जियो फाइबर ने घोषणा की है कि वह रंगीन टीवी दो तरह का फ्री में देगी। यह प्लान के आधार पर तय होगा। अगर कोई जियो फॉरऐवर गोल्ड एनुअल प्लान चुनता है तो उसे मुफ्त म्यूस 2 ब्लूटूथ स्पीकर दिया जाएगा। ऐसे ही सिल्वर एनुअल प्लान चुनने वालों को थंप 2 ब्लूटूथ स्पीकर्स दिया जाएगा। डायमंड और प्लेटिनम वार्षिक प्लान चुनने वालों को फ्री एचडी टीवी दिया जाएगा। लेकिन दोनों प्लान में टीवी का साइज अलग-अलग रहेगा। जहां गोल्ड प्लान में 24 इंच का स्मार्ट एचडी टीवी दिया जाएगा, वहीं 2 साल का प्लान लेने वालों को टाइटेनियम एनुअल प्लान में 43 इंच का 4के रंगीन टीवी फ्री मिलेगा।
जियो फाइबर प्लान एक नजर में
जियो फाइबर ने अपने प्लान को ब्रॉन्ज, सिल्वर, गोल्ड, डायमंड, प्लेटिनम और टाइटेनियम नाम दिया है। आइये जानते हैं इन प्लान का डिटेल
- जियो फाइबर ब्रॉन्ज प्लान के लिए 699 रुपये महीना देना होगा। जियो फाइबर का यह सबसे सस्ता प्लान है। इसमें 100 एमबीपीएस तक की इंटरनेट की स्पीड और अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। पैकेज के साथ हर माह तेज़ स्पीड में डाटा 150 जीबी डेटा तक मिलेगा, इसके बाद स्पीड कम हो जाएगी।
-जियो फाइबर सिल्वर में हर माह 899 रुपये देना होगा। इसमें 100 एमबीपीएस तक की इंटरनेट की स्पीड के साथ अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। जहां तक हाई स्पीड डेटा की बात है तो यह 400 जीबी तक रहेगा और उसके बाद स्पीड कम हो जाएगी।
-जियो फाइबर गोल्ड प्लान के लिए हर माह 1,299 रुपये देना होगा। इसमें इंटरनेट की स्पीड 250 एमबीपीएस तक होगी। जहां तक डेटा की बात है तो 750 जीबी तक हाई स्पीड होगा, इसके बाद स्पीड कम हो जाएगी।
-जियो फाइबर डायमंड प्लान के लिए हर माह 2,499 रुपये देना होगा। इसमें इंटरनेट की स्पीड 500 एमबीपीएस तक की होगी। जहां तक डेटा की बात है तो इस प्लान में 1500 जीबी हाई स्पीड डेट मिलेगा, इसके बाद स्पीड कम हो जाएगी।।
-जियो फाइबर प्लेटिनम प्लान के लिए आपको हर माह 3,999 रुपये देने होंगे। इस प्लान में 1 जीबीपीएस तक की स्पीड से इंटरनेट मिलेगा। जहां तक हाई स्पीड डेटा की बात है तो यह 2,500 जीबी तक मिलेगा, इसके बाद यह स्पीड कम हो जाएगी।
-जियो फाइबर टाइटेनियम प्लान के लिए हर माह 8,499 रुपये देने होंगे। इस प्लान में 1 जीबीपीएस तक की इंटरनेट की स्पीड मिलेगी। जहां तक डेटा की बात है तो 5,000 जीबी डेटा हाई स्पीड में मिलेगा, इसके बाद इसकी स्पीड कम हो जाएगी।
स्पीड घटाने का मतलब
जियो फाइबर ने बताया है कि हर प्लान में हाई स्पीड की लिमिट खत्म होने के बाद ग्राहकों को 1 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट दिया जाएगा।
ये है कनेक्शन लेने का तरीका
जियो फाइबर का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। फिलहाल यह सेवा 1600 शहरों में शुरू हुई है। जियो फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए 2500 रुपये का वन टाइम सिक्योरिटी डिपॉजिट देना होगा, जो कनेक्शन वापस करने पर दे दिया जाएगा। इसका रजिस्ट्रेशन कराने के लिए माय जियो ऐप या
www.jio.com
या फिर डायरेक्ट
https://fiber.jio.com/registration
पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications