यहां पर आपको ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुक करने के दौरान 5 रुपए डिस्काउंट प्राप्त करने का तरीका बताएंगे।
केंद्र सरकार ने ई-पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नोटबंदी के दौरान गैस की ऑनलाइन बुकिंग पर छूट दी थी। जो लोग ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक करते हैं उन्हें 5 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए पेमेंट भी ऑनलाइन ही करनी पड़ेगी। यह डिस्काउंट न केवल सब्सिडी वाले सिलेंडर पर बल्कि गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर पर भी मान्य होगा।

इन ग्राहकों को मिलेगी छूट
इस ऑफर की खास बात यह है कि यह डिस्काउंट न केवल सब्सिडी वाले सिलेंडर पर मिलता है, बल्कि बगैर सब्सिडी वाले सिलेंडर पर भी यह मान्य होता है। भारतीय ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में नॉन-ग्रिड सिलेंडर की कीमत 590 रुपये है। यदि आप ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही इसका भुगतान भी ऑनलाइन करते हैं तो सिलेंडर के लिए आपको 585 रुपये का भुगतान करना होगा। यह छूट इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के उपभोक्ताओं को मिलेगी।
तेल मंत्रालय के अनुसार आप बुकिंग के समय नेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड जैसे विकल्पों से पेमेंट कर सकते हैं। मिला हुआ डिस्काउंट आपके बिल के साथ दिखाई देगा।
डिजिटल पेमेंट का बढ़ावा देने का उद्देश्य
यह छूट देने का सरकार का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पेमेंट यानी की कैशलेस पेमेंट को बढ़ावा देना है। अगर लोग ऑनलाइन गैस बुक करते हैं तो इंटरनेट और फोन से होने वाली गैस बुकिंग और पेमेंट को बढ़ावा मिलेगा।
एप के द्वारा भी होती है बुकिंग
एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर गूगल प्ले स्टोर के जरिए एलपीजी कंपनियों इंडियन, एचपी और भारत गैसे के एप को डानलोड किया जा सकता है। इसके लिए गैस कंपनी का उपभोक्ता होना जरुरी है, साथ ही उपभोक्ता का अपना ई-मेल आईडी भी आवश्यक है।
एप से बुकिंग पर ये मिलेंगी सुविधाएं
- सिलेंडर बुकिंग हिस्ट्री
- मैकेनिक सर्विस
- गैस सिलेंडर डिलीवरी टाइम
- लोकेट डिस्ट्रीब्यूटर्स
- चेंज डिस्ट्रीब्यूटर्स
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
