नई दिल्ली। टाटा ग्रुप की कंपनी वोल्टास 1 से लेकर 2 टन तक के एयरकंडीशनर (एसी) आधी कीमत पर खरीदने का ऑफर लेकर आई है। वोल्टास यह ऑफर टाटा पॉवर के सहयोग से लेकर आई है। इस संबंध में वोल्टास और टाटा पॉवर के बीच करार हो चुका है। इसके बाद टाटा पॉवर के ग्राहक यह एसी आधी कीमत पर खरीद सकते हैं। मुंबई में टाटा पॉवर कंपनी के 7 लाख बिजली के ग्राहक हैं।

5 स्टार रेटिंग वाले हैं ये एसी
वोल्टास और टाटा पॉवर के समझौते के तहत 5 स्टार एसी खरीदने का मौका मिलेगा। लोग 5 स्टार रेटिंग वाले 1 टन, 1.5 टन और 2 टन के एसी अब भारी छूट पर खरीद सकते हैं। हालांकि शुरुआत में यह योजना केवल मुंबई और दिल्ली में शुरू हुई है। लेकिन कंपनी का कहना है कि जल्द ही इस योजना का फायदा पूरे देश में उठाया जा सकेगा। टाटा पॉवर के एमडी प्रवीर सिन्हा के अनुसार 5 स्टार रेटिंग के एसी में बिजली की काफी बचत होती है, और एमआरपी से 50 से 52 प्रतिशत तक की एसी पर छूट इस फायदे को और बढ़ा देगी। वहीं वोल्टास के एमडी प्रदीप बख्शी का कहना है कि इस ऑफर से एसी की बिक्री 8 प्रतिशति तक बढ़ने की उम्मीद कंपनी को है। उकने अनुसार इस ऑफर का फायदा 31 दिसंबर, 2019 तक उठाया जा सकता है।
छूट के बाद कितने में मिलेंगे ये एसी
वोल्टास का 1 टन एसी (5 स्टार) का एसी फिलहाल 55,990 रुपये में मिल रहा है। टाटा पॉवर के ग्राहकों को यह एसी अब 30,000 रुपये में मिल जाएगा। ऐसे ही 1.5 टन का 5 स्टार एसी 68,990 रुपये में वोल्टास बेच रहा है, लेकिन इस ऑफर में यह 35,500 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं 2 टन का 5 स्टार एसी जो अभी 68,990 रुपये में मिल रहा है, वह इस ऑफर के बाद 44,600 रुपये में लिया जा सकता है।
यह भी पढ़े : ये है बिना बिजली से चलने वाला एसी, जानें कीमत और फायदे
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications