नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने जियोफाइबर को आज यानी 5 सितंबर 2019 को लांच करने जा रहा है। लांचिंग के पहले इसकी काफी चर्चा है। लोगों को लग रहा है कि कहीं जियो की लांचिंग की तरह ही काफी समय तक इसकी सेवाएं फ्री में न मिलें। लेकिन अब ट्राई ने कई नियम बदल दिए हैं, ऐसे में फ्री सर्विस की उम्मीद लगाना ठीक नहीं है। नजर इस बात पर रखना होगा कि कंपनी अपने प्लान कितने आकर्षक लाती है। क्योंकि ऐसा नहीं है कि जियो गीगाफाइबर ही अकेली कंपनी है, जो घरों में सीधे इंटरनेट कनेक्शन देगी। ऐसा कई कंपनियां कर रही हैं। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि उन कंपनियों के घर पर इंटरनेट देने की सेवा के प्लान और उनकी कीमत क्या है। जब आपको यह पता होगा तो आप रिलायंस जियो गीगाफाइबर के प्लान से उनकी तुलना कर सकेंगे और सही कनेक्शन लेने का फैसला कर पाएंगे। जियो फाइबर से पहले एयरटेल वी-फाइबर के नाम से और एसीटी फायबरनेट, टाटा स्काई ब्राडबैंड सहित कई कंपनियां अपनी सेवाएं दे रही हैं।
जियो फाइबर से क्या मिल सकता है
रिलायंस अपनी सालाना एजीएम में जियो फाइबर के बारे में खुलासा किया था। इसमें बताया गया था कि यह प्लान 700 रुपये महीने से लेकर 10,000 रुपये महीने के बीच में होंगे। जियो फाइबर इन प्लान में 100एमबीपीएस से लेकर 1जीबीपीएस तक की इंटरनेट स्पीड देगा। वहीं जियो फाइबर से विदेश में फोन की सेवा सस्ते में मिल सकती है। इसके अलावा कंपनी अपने कुछ प्लान में एक साल का पैसा पहले देने पर एचडी रंगीन टीवी और सेट टॉप बॉक्स फ्री में देगी।
जानिए एयरटेल वी-फाइबर के बारे में
एयरटेल वी-फाइबर का बेस प्लान 799 रुपये महीने से शुरू होता है। इस प्लान में 40एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड मिलती है। 100एमबीपीएस इंटरनेट स्पीड वाले प्लान के लिए लोगों को 1099 रुपये महीना देना होता है। इस प्लान में दिल्ली सर्किल में ग्राहकों को 300जीबी डाटा दिया जा रहा है। वहीं टॉप-एंड वीआईपी प्लान में कोई डाटा की कोई लिमिट नहीं है। इस प्लान में 100एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड दी जाती है। इस प्लान के लिए लोगों को 1,999 रुपये महीना देना होता है।
हैथवे के ब्रॉडबैंड प्लान
हैथवे के पास कई सारे प्लान में हैं। इनमें से एक है 399 रुपये महीने का। इस प्लान में ग्राहक को 50एमबीपीएस की स्पीड मिलती है। यह प्लान लेकिन देश के कुछ ही सर्किल में उपलब्ध है। वहीं एक प्लान है जो 699 रुपये महीने का है। इसके अलावाा फ्रीडम प्लान में कंपनी 1000 जीबी डाटा लिमिट दी जाती है। इस प्लान में 100एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड मिलती है। वहीं 1499 रुपये वाले खास प्लान में 1टीबी की डाटा लिमिट 150एमबीपीएस की स्पीड के साथ मिलती है।
एसीटी फाइबरनेट
एसीटी फाइबरनेट भी बेस प्लान चलाता है। इसके बेस प्लान का नाम एसीटी सिल्वर प्रोमो है। कंपनी इस प्लान के लिए 749 रुपये चार्ज करती है और और 100एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड देती है। इस प्लान में 500 जीबी डाटा लिमिट मिलती है। वहीं एसीटी का सबसे महंगा प्लान इंटरनेट प्लान एसीटी फिनोमेनल है। यह हर माह 4999 रुपये देने वाले ले सकते हैं और इसमें 150एमबीपीएस की स्पीड दी जाती है। इस प्लान में 2500 जीबी डाटा दिया जा रहा है। कंपनी इसके अलावा फाइबरनेट ऑफर्स भी देती है।
टाटा स्काई के ब्रॉडबैंड प्लान
टाटा स्काई के पास कई ब्रॉडबैंड प्लान हैं। कंपनी अपने अनलिमिटेड प्लान के लिए 999 रुपये महीना लेती है। इस प्लान के तहत 25एमबीपीएस की इंटरनेट स्पीड दी जाती है। वहीं 100एमबीपीएस की स्पीड वाले प्लान के लिए कंपनी हर माह 1599 रुपये चार्ज करती है। कंपनी के 999 रुपये के मंथली प्लान में 50 Mbps स्पीड के साथ 200 जीबी डाटा भी देती है।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?



Click it and Unblock the Notifications