1 सितंबर से बैंकों से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जिसका आपके जीवन पर सीधा असर पड़ने वाला हैं। बैंक घर खरीदना सस्ता कर रहे हैं।
नई दिल्ली: 1 सितंबर से बैंकों से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जिसका आपके जीवन पर सीधा असर पड़ने वाला हैं। बैंक घर खरीदना सस्ता कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बैंक के खुलने का भी समय बदलने वाले हैं। इसके साथ ही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का होम लोन सस्ता हो जाएगा, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। इन सब बदलाव के बारें में आपका जानना बेहद जरूरी भी है। तो हम आपको इन नियमों के बारे में बताते हैं सबकुछ:
सस्ता हुआ एसबीआई का होम लोन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) 1 सितंबर से ग्राहकों के लिए होम लोन लेकर घर खरीदना सस्ता हो जाएगा। दरअसल, एसबीआई का रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) ने होम लोन इंडस्ट्री का पैटर्न ही चेंज कर दिया है। एसबीआई ने होम लोन की ब्याज दर में 0.20 फीसदी की कटौती की है। 1 सितंबर से होम लोन पर ब्याज दर 8.05 फीसदी होगी।
अब मात्र 59 मिनिट में मिलेगा लोन
1 सितंबर से आपको बैंकों से 59 मिनट में होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन लेने की सुविधा मिलनी शुरू हो सकती है। कई सरकारी बैंकों की 1 सितंबर से ग्राहकों को नई सुविधा शुरू करने की योजना है। ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने भी 'psbloansin59minutes' पर यह सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है।
15 दिन में किसान क्रेडिट कार्ड जारी करेंगे बैक
1 सितंबर से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाना और भी आसान हो जाएगा। इसे अधिकतम 15 दिनों में बैंक को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करना होगा। केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देते हुए बैंकों से किसान क्रेडिट कार्ड 15 दिन में जारी करने का निर्देश दिया है।
नई ब्याज दरें लागू करेगा बैंक ऑफ महाराष्ट्र
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने रविवार को कहा कि वह अपने रिटेल लोन को रेपो रेट से जोड़ेगा। इससे लोन सस्ते बनेंगे। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने कहा कि रिटेल लोन की ब्याज दर को रेपो रेट से जोड़कर बैंक ब्याज दर से जुड़े लाभ को सीधे ग्राहकों को पहुंचाएंगे। बता दें कि रेपो रेट से लोन की ब्याज दर जुड़ने के बाद रेपो रेट में आरबीआई द्वारा जब-जब बदलाव होगा, लोन की ब्याज दर भी बदलेगी।
बदल सकता बैंकों के खुलने का समय
1 सितंबर से बैंकों के खुलने का समय बदल जाएगा। ज्यादातर लोग बैंक से जुड़े काम करने के लिए बैंक खुलने का इंतजार करते हैं। ज्यादातर सभी पब्लिक सेक्टर बैंक सुबह 10 बजे खुलते हैं और लोग 10 बजे का इंतजार करते हैं। लेकिन अब बैंकों के खुलने की टाइमिंग बदल सकती है। लेकिन यकिन मानिये ऐसा होने पर ग्राहकों की परेशानी कम होगी। वह ऑफिस जानें से पहले अपना बैंक से जुड़ा काम निपटा पाएंगे। ये नए नियम सितंबर से लागू होंगे। अगर ये नियम लागू होते हैं तो बैंक सुबह 9 बजे खुलेंगे। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के बैंकिंग डिवीजन ने सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सुबह 9 बजे खोलने का प्रस्तायव दिया है।
एसबीआई ने फिक्स्ड डिपॉजिट दरों में की कटौती
देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट और बल्क डिपॉजिट पर ब्याज की दर घटा दी है। वहीं बैंक ने सेविंग बैंक ब्याज दर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया। 1 लाख रुपए तक के डिपॉजिट वाले ग्राहकों को सेविंग अकाउंट में 3.5 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा। 1 लाख से ज्यादा डिपॉजिट वाले ग्राहकों के लिए ये दर 3 फीसदी पर ही स्थिर है। हालांकि बैंक ने रिटेल टर्म डिपॉजिट की दर में 0.1 फीसदी से 0.5 फीसदी की कटौती की है। वहीं बल्क डिपॉजिट रेट में 0.3 फीसदी से 0.7 फीसदी तक की कटौती की गई है।
पेटीएम, फोनपे, गूगलपे जैसे मोबाइल वॉलेट 1 सितंबर से होंगे बंद
अगर आप भी पेटीएम, फोनपे, गूगलपे जैसे मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं, तो 31 अगस्त तक इनकी केवाईसी पूरी करा लें। केवाईसी पूरी न कराने के चलते 1 सितंबर से आपका मोबाइल वॉलेट काम करना बंद कर देगा। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक ने इन मोबाइल वॉलेट कंपनियों को अपने कस्टमर्स की केवाईसी पूरी कराने के लिए 31 अगस्त तक की समयसीमा दी थी, जिसके बाद बिना केवाईसी वाले वॉलेट बंद हो जाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications