नई दिल्ली। अगर पेंशन प्लान की आपको तलाश है तो एलआईसी की जीवन शांति पॉलिसी पॉलिस को आज ही ले लें। क्योंकि 23 अगस्त 2019 (अभी से 48 घंटे बाकी) से एलआईसी इस प्लान में बदलाव करने जा रही है। इस बदलाव के बाद इस पेंशन प्लान के लाभ घट जाएंगे। अभी अगर आप इस एलआईसी की जीवन शांति पॉलिसी में 10 लाख रुपये का निवेश करेंगे तो 2.16 लाख रुपये की वार्षिक गारंटीड पेंशन मिलेगी। एलआईसी की जीवन शांति पॉलिसी करीब 1 साल पहले लांच हुई थी। यह एक फिक्स्ड पेंशन प्लान है, जिसे लेने के बाद जीवनभर पेंशन मिलती है। एलआईसी जीवन शांति में तुरंत और डिफर्ड पेंशन का विकल्प मिलता है। एलआईसी जीवन शांति प्लान की तालिका नंबर - 850 है। यह प्लान लेते वक्त ही बता दिया जाता है कि कितनी पेंशन मिलेगी और कब से मिलेगी। जीवन शांति एन्युटी प्लान को एजेंट से या ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। अब आइये जानते हैं कि कितने पैसे के निवेश पर कितनी पेंशन मिलेगी और किसी उम्र तक के लोग इसे ले सकते हैं।
कैसे ले सकते हैं पेंशन
इन्वेस्टमेंट एडवाइजर स्वीटी मनोज जैन के अनुसार एलआईसी के इस प्लान में पेंशन को किसी भी मोड में लिया जा सकता है। इसमें पेंशन को वार्षिक, अर्ध वार्षिक, तिमाही या मासिक आधार पर लिया जा सकता है। यह आपकी सुविधा है कि आप कैसे इस लेना चाहते हैं।
किस उम्र के लोग ले सकते हैं प्लान
-एलआईसी की जीवन शांति पेंशन योजना 30 साल से 85 वर्ष के बीच की उम्र के लोग ले सकते हैं। लेकिन 80 साल से अधिक उम्र तक पेंशन को स्थगित नहीं कर सकते।
-इस पॉलिसी को बिना मेडिकल के लिया जा सकता है। किसी भी उम्र में मेडिकल की जरूरत नहीं है।
-आपकी पेंशन कम से कम 1000 रुपये प्रति माह या 12,000 रुपये प्रति साल होनी चाहिए। इस राशि को पाने के लिए आपको शुरुआत में कम से कम 1.5 लाख रुपये या अधिकतम की कोई सीमा नहीं का निवेश करना होगा।
जीवन शांति में पेंशन के 2 विकल्प
-तुरंत के विकल्प में जैसे ही आप इस योजना के लिए प्रीमियम भरते हैं, अगले महीने से भुगतान शुरू हो जाएगा।
-स्थगित या डिफर्ड विकल्प में आप जितना पेंशन डिफर्ड करेंगे, उतने समय के बाद -आपको पेंशन शुरू हो जाएगी। यह पेंशन कम से कम 1 साल बाद और अधिकतम 20 साल के अंदर शुरू करी जा सकती है।
तुरंत पेंशन के हैं जीवन शांति में 10 विकल्प
-विकल्प ए में लाइफ टाइम पेंशन मिलेगी
-विकल्प बी में 5 साल की गारंटी अवधि तक, चाहे पॉलिसीधारक रहे या न रहे। उसके बाद आजीवन के लिए पेंशन अगर पॉलिसी धारक जीवित है तो।
-विकल्प सी में 10 साल की गारंटी अवधि, चाहे पॉलिसीधारक रहे या न रहे। उसके बाद आजीवन के लिए पेंशन अगर पॉलिसी धारक जीवित है तो।
-विकल्प डी में 15 साल की गारंटी अवधि, चाहे पॉलिसीधारक रहे या न रहे। उसके बाद आजीवन के लिए पेंशन अगर पॉलिसी धारक जीवित है तो।
-विकल्प ई में 20 साल की गारंटी अवधि, चाहे पॉलिसी धारक रहे या न रहे। उसके बाद आजीवन के लिए पेंशन अगर पॉलिसी धारक जीवित है तो।
-विकल्प एफ में खरीदी मुल्य की वापसी के साथ आजीवन के लिए पेंशन।
-विकल्प जी में 3 फीसदी बढ़त के साथ आजीवन के लिए पेंशन।
-विकल्प एच में प्राथमिक पॉलिसी धारक की मृत्यु पर सेकेंडरी पॉलिसी धारक को सालाना 50 फीसदी के प्रावधान के साथ संयुक्त जीवन के लिए पेंशन।
-विकल्प आई में संयुक्त जीवन के लिए पेंशन में किसी भी एन्युटीधारक के जीवित रहने तक 100 फीसदी एन्युटी के भुगतान का प्रावधान।
-विकल्प जे में संयुक्त जीवन के लिए इमीडियेट पेंशन में किसी भी पॉलिसी धारक के जीवित रहने तक 100 फीसदी पेंशन के भुगतान का प्रावधान। आखिरी पॉलिसीधारक के मृत्यु पर खरीदी मुल्य की वापसी का प्रावधान।
डिफर्ड या स्थगित पेंशन में विकल्प
-इस तरह के पेंशन विकल्प के तहत आप एक सिंगल प्रीमियम का भुगतान करके योजना में निवेश करते हैं। कुछ निश्चित सालों बाद पेंशन का भुगतान शुरू हो जाता है। डेफेरमेंट अवधि में भी आपको इस योजना के तहत गॉरंटीड एडिसन्स मिलते हैं, जो फिक्स्ड होते हैं। स्थगित (डिफर्ड) कम से कम 1 साल और अधिकतम 20 साल तक हो सकता है।
-विकल्प 1 के तहत सिंगल लाइफ के लिए डिफर्ड पेंशन।
-विकल्प 2 के तहत संयुक्त लाइफ के लिए डिफर्ड पेंशन। इसमें आप दादा, दादी, नाना, नानी, अभिववक, बच्चे, भाई, बहन, पति या पत्नी भी शामिल कर सकते है। जब तक दोनों जीवित हैं, तो पेंशन मिलती रहेगी। और बाद में नॉमिनी को दोनों की मृत्यु के बाद मृत्यु लाभ मिलेगा।
क्या हैं मृत्यु लाभ
यदि पालिसीधारक की मृत्यु होती है, तो तुरंत पेंशन विकल्प के एफ और जे में मूल बीमा क्रय मूल्य नॉमिनी को दिया जायेगा। अन्य विकल्पों मैं नॉमिनी को कुछ नहीं मिलेगा।
डिफर्ड पेंशन विकल्प
सिंगल लाइफ या संयुक्त : बीमा रकम मैं हर माह पेंशन वैल्यू (जो की डिफर्ड टाइम की बाद मिलनी हैं) में पहले महीने से ही ऐड होनी शुरू हो जाएगी। यदि पालिसी धारक की मौत डिफर्ड पीरियड में होती है, तो नॉमिनी को बीमा मूल्य और जुडी हुई पेंशन वैल्यू मिलेगी। डिफर्ड पीरियड खत्म होने पर कुल बीमा रकम में से पेंशन हर माह घटनी शुरू हो जाएगी, जो कम से कम 110 फीसदी होगी। मृत्यु लाभ में पेंशन को मासिक जोड़ा जाएगा,
जैसे यदि पालिसीधारक ने 10 लाख का निवेश किया और डिफर्ड टाइम 20 साल चुना है तो उसकी पेंशन करीब 2 लाख वार्षिक निर्धारित होगी। यदि पालिसीधारक की मृत्यु 10 साल बाद हो जाती है, तो नोमिनी को 30 लाख (10 लाख +20 लाख (2x10 वर्ष )) मिलेंगे।
यदि पालिसी धारक की मौत 25 साल बाद हो जाती है, तो नोमिनी को 40 लाख (10+40 (2x20 वर्ष) - (5x2) जो पेंशन ली जा चुकी है) मिलेंगे। ये राशि किसी भी समय 11 लाख से कम नहीं हो सकती।
एलआईसी की जीवन शांति योजना के अतिरिक्त लाभ
लोन की सुविधा : पालिसी में 1 वर्ष तक बने रहने के बाद लोन की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।
सरेंडर करने की सुविधा : अगर आपने एन्युटी विकल्प एफ और जे या डिफर्ड चुना है, तो आप पालिसी में बने रहने के 3 महीने बाद इसे सरेंडर कर सकते हैं। यहां यह ध्यान रखें कि लोन और सरेंडर केवल उन योजनाओं में लागू होगा, जो मौत के बाद एकमुश्त राशि नॉमिनी को देते हैं। इस प्रकार से केवल डिफर्ड प्लान और तुरंत पेंशन मैं विकल्प एफ और जे प्लान में लोन और सरेंडर की सुविधा उपलब्ध मिलेगी।
फ्री लुक पीरियड : अगर पालिसीधारक, पालिसी से संतुष्ट नहीं है, तो पालिसी डाक्यूमेंट्स मिलने के 15 दिन के भीतर इसे वापस कर सकता है।
दिव्यांग आश्रित : आप विकलांग आश्रित (दिव्यांगजन लाइफ) के लाभ के लिए ये योजना ले सकते हैं।
जीवन शांति में प्रीमियम और पेंशन का गणित
मान लेते हैं 30 साल के किसी व्यक्ति ने पॉलिसी ली है। उसने 10 लाख रुपये का प्रीमियम लिया है। इस पर 18000 रुपये जीएसटी चुकाया है। इस प्रकार उसने 10.18 लाख रुपये का कुल निवेश किया है। अब जानते हैं कि इस बीमा प्लान में मिलने वाले तुरंत और डिफर्ड विकल में पेंशन कितनी मिलेगी।
तुरंत पेंशन विकल्प में प्रति वर्ष पेंशन
-ए विकलप में 68800 रुपये वार्षिक
-बी विकलप में 68700 रुपये वार्षिक
-सी विकलप में 68600 रुपये वार्षिक
-डी विकलप में 68500 रुपये वार्षिक
-ई विकलप में 68300 रुपये वार्षिक
-एफ विकलप में 64900 रुपये वार्षिक
-जी विकलप में 50100 रुपये वार्षिक
-एच विकलप में 67700 रुपये वार्षिक
-आई विकलप में 66600 रुपये वार्षिक
-जे विकलप में 64800 रुपये वार्षिक
डिफर्ड विकल्प में पेंशन
-1 वर्ष बाद 68900 रुपये वार्षिक
-5 वर्ष बाद 88000 रुपये वार्षिक
-10 वर्ष बाद 119600 रुपये वार्षिक
-15 वर्ष बाद 162900 रुपये वार्षिक
-20 वर्ष बाद 216000 रुपये वार्षिक
More From GoodReturns

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

4 अगस्त को सोने के दाम में गिरावट! क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन का ऑफर आया है? 'Accept' दबाने से पहले ये गणित जरूर समझें

सोने में निवेश का सही फैसला: SGB, ETF या फिजिकल गोल्ड, आपके लिए क्या है बेस्ट?



Click it and Unblock the Notifications