विदेश जाने का प्लान बना रहे है तो ये खबर जरूर पढ़ें। जी हां, विदेश यात्रा का शौक रखने वालों के लिए आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज लेकर आई है।
नई दिल्ली: विदेश जाने का प्लान बना रहे है तो ये खबर जरूर पढ़ें। जी हां, विदेश यात्रा का शौक रखने वालों के लिए आईआरसीटीसी एक खास टूर पैकेज लेकर आई है। आईआरसीटीसी ने रूस के लिए पैकेज लॉन्च किया है। पांच रात और छह दिन का यह पैकेज है। तो इस बार जो लोग रूस घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग ऐंड टूरिजम कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) एक अच्छा मौका दे रहा है जल्दी करें। आईआरसीटीसी टूरिजम की रूस जाने वाले इस एक पैकेज का नाम 'मैजेस्टिक रूस' है।
26 अगस्त को मुंबई से मास्को के लिए उड़ान
इस पैकेज में यात्रियों को पांच रात और छह दिन में जाने वालों को फोर स्टार होटेल में रहने की व्यवस्था है। इसके अलावा वीजा शुल्क, खाने की सुविधा, ट्रैवल इंश्योरेंस के साथ मास्को और सेंट पीटर्सबर्ग के फेमस टूरिस्ट प्लेसेज को विजिट कराने की भी व्यवस्था है। आपको जानकारी दें कि रूस की इस यात्रा पर जाने वाले लोग 26 अगस्त को मुंबई से मास्को के लिए उड़ान भरेंगे।
स्पेशल पैकेज के लिए देना होता इतना किराया
अगर आप ट्रिपल शेयरिंग के साथ पैकेज लेंगे तो प्रति व्यक्ति 1, 04, 990 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं सिंगल के लिए ये पैकेज 1,12, 990 रुपये और डबल हैं तो 1, 08, 990 रुपये है। इसके अलावा पैकेज में बच्चों के लिए रेट अलग रखे गए हैं। आपको बता दें कि आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज से जुड़ी जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर साझा की है। अगर आप अधिक जानकारी लेना चाहेंगे इस पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
इस पैकेज में शामिल होंगी ये चीजें
-आने-जाने दोनों तरफ के लिए फ्लाइट की सुविधा दी जाएगी
-ठहरने के लिए 4-स्टार होटल
-सुबह का नाश्ता और खाना समेत कई सुविधाएं भी मिलेंगी
आईआरसीटीसी गोल्डन टेंपल की यात्रा करने का मौका दे रहा
वहीं दूसरी ओर आपको बताना चाहेंगे कि अगर आप अमृतसर की यात्रा करना चाहते है तो, आपके लिए अच्छी खबर है। अमृतसर सिख तीर्थयात्रियों के लिए धार्मिक शहर है लेकिन इस खूबसूरत जगह पर सभी धर्मों के लोग आते हैं। अमृतसर में घूमने के लिए स्वर्ण मंदिर के लिए जाना जाता है। जैसा कि स्वर्ण मंदिर में रोजाना काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिजम कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अमृतसर के लिए टूर पैकेज का लेकर आया है। आईआरसीटीसी के 1 रात और 2 दिनों के इस टूर पैकेज में आप वाघा बार्डर, जलियांवाला बाग और गोल्डन टेंपल की यात्रा कर सकेंगे।
इस पैकेज की कीमत
आईआरसीटीसी के इस टूरिज्म पैकेज की शुरुआत 5,545 रुपए से है, जो कि ट्रिपल शेयरिंग है। यह ट्रिप नई दिल्ली से 23 अगस्त को शुरू होगी। इस टूर पैकेज में अगर 3 लोगों की बुकिंग कराते हैं तो आपको 5,545 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे। 2 लोगों की बुकिंग कराते हैं तो आपको 5,995 रुपए का भुगतान करना होगा। एक लोग की बुकिंग करने पर आपको 8,090 रुपए चुकाने होंगे। इस पैकेज में फ्लाइट से आने-जाने की सुविधा मिलेगी साथ ही खाने-पीने और ठहरने की भी व्यवस्था की गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
