नई दिल्ली। अगर आपका ऑनलाइन बैंक अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई में है, तो उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। एसबीआई ने अपने ऑनलाइन बैंकिंग वाले ग्राहकों खुद ही अपना ऑनलाइन बैंक अकाउंट लॉक और अनलॉक करने की सुविधा दे दी है। जब आप ऑनलाइन बैंकिंग न कर रहे हों तो अपना एसबीआई का अकाउंट लॉक कर सकते हैं। ऐसे में कोई भी आपके बैंक खाते से छेड़छाड़ नहीं कर पाएगा। इससे जहां आपके एसबीआई के ऑनलाइन बैंक अकाउंट की सुरक्षा बढ़ेगी वहीं हरदम आकंउट हैक होने का खतरा भी खत्म हो जाएगा। एसबीआई का कहना है कि ऑनलाइन बैंकिंग करने वाले इस फीचर का जरूर इस्तेमाल करें।
जानिए क्यों जरूरी है प्रोफाइल पासवर्ड
एसबीआई का ऑनलाइन अकाउंट लॉक और अनलॉक करने लिए ऑनलाइन बैंकिंग के पासवर्ड के अलावा आपको अपना प्रोफाइल पासवर्ड भी याद होने जरूरी है। अगर आपको यह याद नहीं है तो इसे दोबारा सेट कर लें। जब आप अपना प्रोफाइल पासवर्ड रिसेट कर लें, तभी ऑनलाइन बैंकिंग का अकाउंट लॉक और अनलॉक करें। बिना प्रोफाइल पासवर्ड के एसबीआई का ऑनलाइन बैंक अकाउंट लॉक और अनलॉक नहीं होगा।
आइये जानते हैं कैसे करें नेट बैंकिंग अकाउंट लॉक
-एसबीआई का ऑनलाइन बैंकिंग अकाउा लॉक करने के लिए सबसे पहले एसबीआई की वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट का पता है
www.onlinesbi.com
-एसबीआई की वेबसाइट पर लॉक और अनलॉक का विकल्प मिलेगा।
-इस विकल्प को आपको क्लिक करना है।
-जैसे ही आप यह विकल्प क्लिक करेंगे आपको इंटरनेट बैंकिंग यूजरनेम के अलावा अकाउंट नंबर भरना होगा।
-यही पर कैप्चा कोड भी मिलेगा, जिसे भरना होगा।
-जैसे ही यह जानकारी भरेंगे तो आपको ड्रॉपडाउन मेन्यू में लॉक यूजर एक्सेस का विकलप मिलेगा।
-जैसे ही आप यह विकल्प चुनेंगे आपका ऑनलाइन बैंक अकाउंट लॉक हो जाएगा।
कैसे होगा एसबीआई का ऑनलाइन बैंक अकाउंट अनलॉक
-इसके लिए भी आपको एसबीआई की वेबसाइट पर जाना होगा।
-यहां पर अपना डिटेल भरना होगा।
-इसके बाद कैप्चा भरने का विकल्प आएगा।
-इसके बाद अपना एसबीआई ऑनलाइन बैंक अकाउंट अनलॉक करने के लिए अनलॉक यूजर एक्सेस का विकल्प चुनना होगा।
-जैसे ही आप यह विकल्प चुनेंगे आपका बैंक अकाउंट अनलॉक हो जाएगा।
-एसबीआई ऑनलाइन बैंक अकाउंट को लॉक और अनलॉक करने के लिए हर बार एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी भेजता है। यह आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर या मोबाइल फोन पर भेजा जाता है। इसे डालने के बाद भी आपका अकाउंट लॉक या अनलॉक होगा। यह सुरक्षा के कारण से किया जाता है, जिससे कोई दूसरा आपका बैंक अकाउंट न अनलॉक कर सके।
बैंक अकाउंट को साइबर हमले से जरूर बचाएं
आमतौर पर लोगों को महत्वपूर्ण मौकों पर ही ऑनलाइन बैंकिंग की जरूरत पड़ती है। इसलिए जब भी आपको ऑनलानइ बैंकिंग की जरूरत पड़े, अपने बैंक अकाउंट को अनलॉक करके बैंकिंग करे लें। इसके बाद जब काम खत्म हो जाए तो अपने बैंक अकाउंट को लॉक कर दें। यह लॉक और अनलॉक करने का तरीका काफी आसान है और इसमें समय भी नहीं के बराबर लगता है। इसलिए जानकारों की राय है कि इस सुविधा का लाभ सभी को उठाना चाहिए। यह आपको किसी भी तरह के ऑनलाइन फ्रॉड से भी बचा लेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications