कई बार ऐसा होता है कि गलती से हम पैसा किसी और खाते में ट्रांसफर कर देते हैं जबकि भेजना कहीं और होता है।
कई बार ऐसा होता है कि गलती से हम पैसा किसी और खाते में ट्रांसफर कर देते हैं जबकि भेजना कहीं और होता है। फिर ऐसे वक्त में क्या करना चाहिए शायद आपको यह पता नहीं होगा, लेकिन कोई बात नहीं आपको यहां पर हम बताएंगे। डिजिटल होते भारत में इंटरनेट की मदद से घर बैठे-बैठे देश में कहीं भी पैसा भेजना जितना आसान हो गया है, उतना ही ज्यादा जोखिम भी बढ़ गया है। यदि आप भी ऐसी किसी समस्या में फंस गए हैं तो आपको अपने पैसे वापस पाने का तरीका बताएंगे-
सबसे पहले बैंक को सूचित करें
जैसे ही गलत खाते में पैसे ट्रांसफर होते हैं तो सबसे पहले अपने बैंक को इसकी जानकारी दें। बैंक मेनेजर से जाना मिलें, ई-मेल करें, आप फोन के जरिये भी इंगित कर सकते हैं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप बैंक को ट्रांजेक्शन की तारीख, खाता संख्या, पैसे भेजने का समय, अमाउंट की जानकारी, बैंक स्टेटमेंट शुल्क जमा कर सकते हैं। आप अपने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का स्क्रीन शॉट भी भेज सकते हैं। अगर पैसे एक ही बैंक के अलग खाते में गया है तो वापस आने में आसानी होती है। लेकिन अगर कोई और बैंक के खाने में चला जाए तो आपको ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
तुरंत उठाएं एक्शन
बैंक से पता करें और धन हासिल करने वाले रिसिवर को तुरंत सूचित करें। अगर आपका और रिसीवर का खाता एक ही बैंक के एक ही ब्रांच में है तो आपका पैसा वापस आ जाएगा। लेकिन अगर सेंडर और रिसिवर का खाता अलग-अलग बैंक में है तो आपको डिटेल में इस बात की जानकारी बैंक को देनी होगी। रिसिववर को खुद फोन करें। अगर रिसीवर बैंक की बात मानने से इंकार करता है तो आप एफआईए दर्ज करा सकते हैं। देखा गया है कि ज्यादातर मामले में रिसिववर पैसा लौटाने से मना कर देता है। ऐसे में केस करना ही एक मात्र रास्ता बचता है।
यदि रिसीवर पैसे देने के लिए मान जाता है तो आपके पैसे एक सप्ताह में आपके खाते में आ जाएंगे। यदि बैंक खाता नंबर मौजूद ही नहीं है तो आपके पैसे आपके अकाउंट में ऑटो क्रेडिट हो जाएंगे बैंक सिर्फ एक फैसिलेटर की तरह सहयोग कर सकता है।
याद रखें ये बातें
ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने से पहले दो बाद बार अकाउंट नंबर जांच लें हमेशा आईएफएससी कोड को सही टाइप करें। आरबीआई के गाइडलाइंस के अनुसार पूरी जिम्मेदारी पैसे भेजने वाली की होती है। बैंक के लिए ऐसे कोई कड़े नियम नहीं है की वो सारी जानकारी जांचकर पैसे ट्रांसफर करे इसलिए ध्यानपूर्वक पैसे ट्रांसफर करें।
तो वहीं यदि पहली बार पैसे ट्रांसफर कर रह हैं तो पहले एक छोटी रकम भेज कर देखें। ऑनलाइन पेमेंट में यह टेस्ट फॉर्मूला हमेशा काम आता है। कानूनी कार्रवाई में फंसने से बेहतर है कि आप सावधानी बरतें और गलत खाते में पैसे ट्रांसफर करने से बचें।
पैसे भेजने से पहले दो से तीन बार करें चेक
हमेशा ध्यान में रखें की एक भी संख्या इधर-उधर हुई और पैसे गलत खातें में गए। इसलिए हमेशा पैसा ट्रांसफर करते समय समय नंबर ध्यान से टाइप करें और दो तीन बार चेक करें। अच्छी तरह से पहले नंबर को दो बार चेक करें उसके बाद ही टाइप करें। जल्दबाजी में कभी पैसा ट्रांसफर न करें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
