नई दिल्ली। अगर आप युवा हैं और कुछ नया करना चाहते हैं, तो फ्री में 72 लाख रुपये लेकर अपना सपना पूरा कर सकते हैं। बहुत से युवा ऐसे हैं, जिनके पास कई अच्छे आइडिया हैं, लेकिन उनको पूरा करने के लिए न घर से पैसा मिलता है और बैंक सहित वित्तीय संस्थान मदद करते हैं। मोदी सरकार की स्टार्टअप इंडिया योजना से पैसे लेने में भी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में एक वैश्चिक संस्था बिना किसी गारंटी के हर साल 20 से 30 युवाओं को 72 लाख रुपये की फ्री में मदद करती है। लेकिन इसके लिए बस शर्त इतनी है कि लोगों को इसी माह 31 दिसंबर 2019 तक आवेदन करना होगा। इस मदद को लेने के लिए सबसे अच्छी बात है कि काई भी शैक्षिक योग्यता की जरूरत भी नहीं है। बस आपके पास कुछ नया करने का आइडिया है तो यह फ्री मदद आप का इंतजार कर रही है। भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की चौथी सबसे बड़ी होटल चेन ओयो भी इसी 72 लाख रुपये की मदद से खड़ी हुई है। यही नहीं एक समय इस वैश्विक संस्था से पैसा लेकर मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक की शुरुआत की थी। आज फेसबुक खरबों डॉलर की कंपनी बन चुकी है। आइये जानते हैं कि यह 72 लाख रुपये की मदद मिलती कैसे है और इसके लिए क्या करना होगा।
थिएल फाउंडेशन देती फेलोशिप
थिएल फाउंडेशन एक फेलोशिप के तहत दुनियाभर के 20 से 30 युवाओं को हर साल 1 लाख डॉलर (आज के एक्सचेंज रेट पर 72 लाख रुपये) की फेलोशिप देती है। यह फेलोशिप किसी भी अच्छे आइडिया पर मिल सकती है। अगर आप युवा हैं और केवल आपके पास एक अच्छा आइडिया है तो यह काफी है, इस 1 लाख डॉलर की फेलोशपि के लिए। कंपनी इसके बदले में आपसे कुछ भी नहीं मांगती है। यही नहीं इस फेलोशिप के आवेदन के साथ किसी भी प्रकार की फीस भी नहीं देनी है।
किस उम्र के लोग ले सकते हैं यह फेलोशिप
यह फेलोशिप युवाओं के लिए है। जिनकी उम्र 22 साल तक है, वे इस फेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है। एक बार आवेदन करने के बाद अगर इसमें कुछ सुधार करना चाहें तो यह भी संभव है। थिएल फाउंडेशन हर साल दुनियाभर के 20 से 30 युवाओं को यह फेलोशिप देती है। यह फेलोशिप 2 साल के लिए मिलती है। इस फेलाशिप की सबसे बड़ी खासियत है कि कॉलेज ड्रॉपआउट को भी मौका देती है। इस फेलोशिप के लिए पूरे साल आवेदन किया जा सकता है। फेलोशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहें तो यह वेबवाइट खोलें -https://thielfoundation.submittable.com/submit/45338/apply-for-the-thiel-fellowship
पढ़ाई कर रहे हैं तो उसे छोड़ना पड़ेगा
थिएल फाउंडेशन की उम्र के अलावा एक और शर्त है कि अगर आपका आइडिया पंसद किया जाता है, तो आपको अपनी पढ़ाई छोड़ कर उस आइडिया पर काम करना पड़ेगा। यह फेलोशिप जो पढ़ाई छोड़ कर काम करेगा, उसे ही दी जाएगी। लेकिन अगर आपकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है तो यह शर्त आपके लिए नहीं है।
और जानकारी के लिए कर सकते हैं मेल
थिएल फेलोशिप के बारे में अगर आप और जानकारी चाहते हैं तो उसे मेल भेज सकते हैं। थिएल फेलोशिप को मेल भेजने का पता है -
[email protected]
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications