नई दिल्ली। सोना और चांदी के दाम में लगातार तेजी दर्ज की जा रही है। बीते हफ्ते भी सोना और चांदी में भारी तेजी आई। गोल्ड स्टैंडर्ड जहां करीब 1360 रुपये प्रति ग्राम बढ़ा तो वहीं चांदी के दाम में करीब 910 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। वहीं सोने की गिन्नी में भी करीब 900 रुपये की तेजी आई है। सोमवार को सोना स्टैंडर्ड जहां 36,970 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शुक्रवार को बढ़कर 38330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
क्यों हो रहा सोना महंगा
जानकारों के अनुसार इसका सबसे बड़ा कारण अमेरिका और चीन के बीच चल रहा ट्रेड वॉर है। इसके चलते दुनियाभर की अर्थव्यवस्था दिक्कत में आ रही है। ऐसे में लोग और सरकारें सोना खरीदना पसंद कर रहे हैं। चीन ने अपने विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड की हिस्सेदारी बढ़ाई है। भारत सहित कई अन्य देशों ने भी ऐसा ही किया। ऐसे में जब मांग बढ़ रही हो सोने के दाम में बढ़त आना स्वाभाविक है। कुछ जानकारों का मानना है कि गोल्ड 40,000 रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर भी पा सकता है।

पिछले सोमवार से शुक्रवार के बीच सोना-चांदी की चाल
-सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 1360 रुपये प्रति दस ग्राम बढ़ा
-सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम भी 1360 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा
-चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम 910 रुपये बढ़ी
-चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 660 रुपये बढ़ी
-चांदी सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा 3000 रुपये बढ़ा
चांदी सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा 3000 रुपये बढ़ा
-सोने की गिन्नी प्रति 8 ग्राम 900 रुपये बढ़ी
सोमवार यानी 5 अगस्त के सोना-चांदी के रेट
-सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 36,970 रुपये
-सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 36,800 रुपये
-चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 43,100 रुपये
-चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 42,405 रुपये
-चांदी सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 85,000 रुपये
-सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 86,000 रुपये
-गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 27,600 रुपये
शुक्रवार यानी 9 अगस्त के सोना-चांदी के रेट
-सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 38,330 रुपये
-सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 38,160 रुपये
-चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 44,010 रुपये
-चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 43,065 रुपये
-चांदी सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 88,000 रुपये
-सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 89,000 रुपये
-गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 28,500 रुपये
यह भी पढ़ें : गोल्ड म्यूचुअल फंड खरीदने वालों पर बरसा पैसा
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications