नई दिल्ली। रिलायंस जियो अपनी गीगाफाइबर सर्विस को 5 सितंबर को लांच करने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है वह 700 रुपये महीना से लेकर 10,000 रुपये महीना तक के प्लान लांच करेगी। लेकिन रिलायंस जियो गीगाफाइबर के इन प्लान को चुनौती देते हुए एक्साइटेल ने इससे भी सस्ता प्लान लांच कर दिया है। एक्साइटेल ने घोषणा की है कि वह 500 रुपये महीने में ही 100एमबीपीएस की स्पीड से घर में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा देगा। एक्साइटेल अभी देश के कुछ ही शहरों में सेवा दे रही है। इनमें दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, और जयपुर शामिल हैं। कंपनी 2000 रुपये की ब्रॉडबैंड सिक्याेरिटी फीस जमा कराती है।

ये हैं एक्साइटेल के ब्रॉडबैंड प्लान
मीडिया में आई जानकारी के अनुसार एक्साइटेल दिल्ली एनसीआर, हैदराबाद और जयपुर में ब्रॉडबैंड सर्विस के कई प्लान दे रही है। दिल्ली-एनसीआर में कंपनी के 100एमबीपीएस प्लान की शुरुआत 699 रुपये से होती है। लेकिन अगर कोई 3 महीने के लिए यह प्लान लेता है तो 525 रुपये प्रति महीने पर ही यह प्लान उपलब्ध हो जाता है। लेकिन अगर कोई एक साथ 6 महीने के लिए 100एमबीपीएस का प्लान लेना चाहे तो उसे यह 490 रुपये प्रति माह पर दिया जा रहा है। कंपनी के पास 100एमबीपीएस स्पीड का सबसे सस्ता प्लान 1 साल का प्लान है। जो 1 साल के लिए इस प्लान को लेंगे उन्हें 436 रुपये महीने के हिसाब से पैसे देने होंगे। एक्साइटेल कनेक्शन के साथ ग्राहकों को डुअल बांड वाई फाई फाइबर राउटर भी दे रही है।
200एमबीपीएस के प्लान भी उपलब्ध
एक्साइटेल ने ज्यादा इंटरनेट स्पीड के प्लान भी जारी किए हैं। कंपनी के पास 200एमबीपीएस स्पीड के इंटरनेट प्लान भी है, जिसका शुरुआती रेंट 849 रुपये है। एक्साइटेल ने जयपुर में 300एमबीपीएस स्पीड का ब्रॉडबैंड प्लान भी दे रही है। इसका शुरुआती रेट 999 रुपये है। लेकिन अगर कोई इस प्लान को 3 महीने के लिए एक साथ लेता है तो उसे 751 रुपये का ही पड़ेगा। वहीं 6 महीने के लिए एक साथ प्लान लेने पर 701 रुपये महीने का और 1 साल के लिए यह प्लान लेने पर 623 रुपये महीना का ही पड़ेगा।
यह भी पढ़ें : एयरटेल : 33जीबी डाटा फ्री चाहिए तो चुनें ये प्लान
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
