सरकार ने आधार कार्ड को कई जगहों पर वेरिफिकेशन के लिए अनिवार्य बना दिया है।
नई दिल्ली: सरकार ने आधार कार्ड को कई जगहों पर वेरिफिकेशन के लिए अनिवार्य बना दिया है। इतना ही नहीं आज के समय में आधार एक महत्वपूर्ण आईडी है जो देश भर में आईडी सत्यापन गतिविधि के लिए वित्तीय मामले से लेकर अन्य ऐसे मुद्दों के लिए आवश्यक है। ऐसे में अगर आपके पास आधार नहीं है आज ही अपना आधार कार्ड बनवा लें। या आपके आधार में पता बदलना है तो आज ही अपडेट कर लें। जी हां बिना डॉक्युमेंट्स के अब आधार कार्ड पर बदल सकते है अपना पता। आधार कार्ड में शादी के बाद नाम बदलना हुआ आसान, जानें कैसे?
आधार कार्ड पर बदले पता बिना डॉक्युमेंट्स के ही
यदि आपके पास कोई दस्तावे प्रमाण नहीं है, फिर भी आप अब आधार में अपना पता विवरण अपडेट कर सकते हैं। जी हां भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने जानकारी दी हैं कि बिना किसी एड्रेस प्रुफ के ही आप अपने आधार पर पता बदल सकते हैं। भले ही आपके नाम पर पते (पीओए) का कोई दस्तावेजी प्रमाण न हो। जानकारी दें कि यूआईडीएआई का कहना हैं कि अब आधार कार्ड पर पता बदलने के लिए आपको एड्रेस वेरिफायर की जरूरत होगी। इसके लिए आप ऑनलाइन एड्रेस वैलिडेशन लेटर के लिए रिक्वेस्ट भेज सकते है।
आप इस सेवा का उपयोग कब कर सकते हैं
बता दें कि यूआईडीएआई के मुताबिक इस सेवा का उपयोग वो लोग कर सकते हैं जिन्होंने हाल ही में अपना निवास स्थान बदला है। उदाहरण के लिए, यदि आपने हाल ही में शादी की है, तो आप इस सुविधा का उपयोग करके आसानी से अपने आधार पते को नए घर में अपडेट कर सकते हैं।
आपका पता सत्यापनकर्ता कौन हो सकता है?
इस बात का ध्यान रखें कि एड्रेस वेरिफायर एक परिवार का सदस्य, रिश्तेदार, दोस्त, मकान मालिक हो सकता है। उन्हें बस अपना एड्रेस प्रुफ आपको देना होगा। इसके लिए इस बात का ध्यान रखना होगा कि एड्रेस वेरिफायर और आप, दोनों को मोबाइल नंबर आधार से रजिस्टर्ड हो। इन दोनों नंबर पर एक ओटीपी भेजा जायेगा।
इन स्टेप्स को फोलो करें
- सबसे पहले आपको आधार पोर्टल पर अपना आधार लॉग-इन खोलकर आधार नंबर डालना होगा। जिसके बाद आप इसे सबमिट कर देंगे।
- उसके बाद आपके वेरिफायर के मोबाइल पर एक मैसेज भेजा जायेगा। उन्हें इस मौसेज में दिये गये लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उन्हें एक ओटीपी वेरिफिकेशन के लिए मैसेज आयेगा। इस ओटीपी को भरने के बाद कैप्चा वेरिफाई करके सबमिट करना होगा। उन्हें एक एसआर मैसेज किया जायेगा।
- वेरिफायर के लिए अनुमति के लिए एसआरएन के जरिये लॉग-इन करना होगा। इसमें आप एड्रेस चेकर सकते हैं, भाषा चुन सकते हैं। उसके बाद आपको सबमिट कर देना होगा।
- अंत में एक सीक्रेट कोड के साथ वेरिफायर के पते पर एक पोस्ट भेजा जायेगा। उन्हें इस एसएसयूपी पर जाकर, "प्रोसीड टू अपडेट आधार लिंक" पर क्लिक करना होगा। यहां एक बार फिर आपके अपने आधार की मदद से लॉग-इन करना होगा। सीक्रेट कोड की मदद से आप अपना पता अपडेट कर सकते हैं। नए एड्रेस को एक बार रिव्यू करने सबमिट कर दीजिए। इसके बाद आप अपडेट रिक्वेस्ट नंबर अपने स्क्रीन पर देख सकते हैं। इसे आपको नोट करना होगा।
एड्रेस प्रूफ के साथ आधार में एड्रेस अपडेशन के तरीके ऑनलाइन
- https://uidai.gov.in/ पर माई आधार में आधार अपडेट रिक्वेस्ट ऑनलाइन पर क्लिक करें।
- नए पेज में आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। अब आपके आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
- ओटीपी डालने के बाद एक नया पेज खुलेगा, इसमें आपको एड्रेस ऑप्शन चुनना है।
- अब एक फॉर्म फॉर्मेट वाले पेज आएगा, इसमें आपको नए एड्रेस को लेकर डिटेल्स फिल करनी हैं।
- प्रोसेस पूरी होने पर एक यूआरएन यानी यूनीक रिक्वेस्ट नंबर जनरेट होगा। इसके जरिए आप रिक्वेस्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। लिंक https://ssup.uidai.gov.in/web/guest/check-status
- अब एड्रेस प्रूफ की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- एकनॉलेजमेंट स्लिप की कॉपी डाउनलोड कर लें।


Click it and Unblock the Notifications