एटीएम कार्ड का इस्तेमाल हर कोई करता है। ज्यादातर लोग एटीएम कार्ड का इस्तेमाल अभी तक कैश निकालने या फिर शॉपिंग करने के लिए ही किया होगा।
नई दिल्ली: एटीएम कार्ड का इस्तेमाल हर कोई करता है। ज्यादातर लोग एटीएम कार्ड का इस्तेमाल अभी तक कैश निकालने या फिर शॉपिंग करने के लिए ही किया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं एटीएम कार्ड आपको 10 लाख रुपये भी फ्री में देता है। जी हां जानकारी के मुताबकि दरअसल रुपे (एटीएम) कार्ड पर आपको मुफ्त में 10 लाख रुपए का बीमा (इंश्योरेंस) मिलता है। देश के किसी भी बैंक में आप अकाउंट खुलवाते हैं तो यह आपको फ्री में मिलता है। एसबीआई कार्ड से फ्लाइट बुकिंग पर मिलेगा 2500 रुपये तक कैशबैक ये भी पढ़ें
2014 में पहला रूपे ग्लोबल कार्ड जारी हुआ
बता दें कि देश में कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ने इसकी शुरुआत की है। पहला रूपे ग्लोबल कार्ड वर्ष 2014 में जारी किया गया था। एनपीसीआई देश में रूपे कार्ड नेटवर्क का प्रबंधन करता है। एनपीसीआई द्वारा जारी किये जाने वाले रूपे ग्लोबल कार्ड्स डिस्कवर नेटवर्क पर चलते हैं, जब इनका उपयोग भारत से बाहर किया जाता है। इस साझेदारी से भारत के देशी कार्ड भुगतान नेटवर्क रूपे को दुनिया भर में अपना विस्तार करने में मदद मिली।
इतने प्रकार के होते है रूपे ग्लोबल कार्ड्स
आपको बताना चाहेंगे कि वर्तमान समय में रूपे ग्लोबल कार्ड्स की 5 वैरायटी है।
1- रुपे क्लासिक डेबिट कार्ड
2- रुपे क्लासिक क्रेडिट कार्ड
3- रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड
4- रुपे प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड
5- रुपे सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड
जानें क्या है रूपे कार्ड ?
बता दें कि रुपे यह अंग्रेजी के दो शब्दों से मिलकर बना है रुपए और पे। रूपे कार्ड को वीजा या मास्टर्र कार्ड भी कहते हैं। अभी जो वीजा या मास्टर डेबिट कार्ड आमतौर पर यूज कर रहे हैं उनका पेमेंट सिस्टम विदेशी है। जानकारी दें कि इसके लिए हमें फीस चुकानी पड़ती है और विदेशों पर डिपेंड भी रहना पड़ता है, जबकि अब भारत के पास हर तरह की तकनीक उपलब्ध है। इसलिए रुपे कार्ड लॉन्च किया गया है। वहीं यह दूसरे कार्ड के मुकाबले सस्ता है। नेशनल पमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इसकी पहल की है। इंश्योरेंस की रकम भी यही देता है।
10 लाख रुपये का मुफ्त में इंश्योरेंस
इस बात से अवगत करा दें कि रूपे सेलेक्ट क्रेडिट कार्ड के साथ 10 लाख रुपये की कीमत का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर दिया जाता है। विदेश में कार्ड का उपयोग करने पर, एटीएम पर 5 प्रतिशत कैशबैक और पीओएस पर 10 प्रतिशत कैशबैक दिया जाता है। वहीं दुनिया भर के 700 से अधिक लाउंज और भारत के 30 से अधिक लाउंज के लिए फ्री में घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय लाउंज मिलते है।
रूपे कार्ड कैसे मिल सकता ?
जानकारी दें कि एसबीआई और पीएनबी सहित सभी प्रमुख सरकारी बैंक यह कार्ड जारी करते हैं। एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक सहित ज्यादातर प्राइवेट बैंक भी यह कार्ड जारी कर रहे हैं। जिस बैंक में आपका खाता है उस बैंक से इस बारे में पूछताछ कर सकते हैं।
वहीं एक्सीडेंट में मौत हो जाने या परमानेंट डिसएबिलिटी हो जाने पर इंश्योरेंस कवर मिलता है। रुपे कार्ड दो तरह का होता है- क्लासिक और प्रीमियम। क्लासिक कार्ड पर 1 लाख रुपए का कवर मिलता है जबकि प्रीमियम पर 10 लाख रुपये तक का कवर मिलता है।
इन सब के अलावा अगर आप और भी जानकारी लेना चाहते है तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करें: https://www.rupay.co.in/sites/all/themes/rupay/document/Insurance-Cover-RuPay-Debit-Cards.pdf इस तरह आप अपने सभी सवालों का जबाव पाएंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications