नई दिल्ली। देश में अभी बीमा खरीदने को लेकर ज्यादा जागरूगता नहीं है। यही कारण है कि लोग पैसा तो खर्च करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें अच्छा बीमा प्लान नहीं मिल पाता है। जबकि हजार रुपये से कम हर माह खर्च करके भी लोग 1 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर आसानी से पा सकते हैं। ऐसे में यह जानना जरूरी है इस वक्त बाजार में अच्छे बीमा प्लान कौन से हैं, और उनकी खूबियां क्या हैं। बीमा प्लान मतौर पर तीन प्रकार के मिलते हैं। एक तो ट्रेडिशनल, जिनमें मनी बैक वगैरहा प्लान आते हैं। दूसरी तरह के यूलिप यानी यूनिट लिंक प्लान हैं। लेकिन एक तीसरी कैटेगरी है, जिसे टर्म प्लान कहते हैं। आमतौर पर इसे ही सही बीमा प्लान कहा जाता है। इस प्लान बहुत ही कम प्रीमियम पर बहुत ही ज्यादा बीमा कवर उपलब्ध कराते हैं।
जानिए टर्म प्लान के बारे में
टर्म बीमा प्लान वास्तव में शुद्ध जीवन बीमा योजनाएं होती हैं। इनमें एक निश्चित अवधि के लिए बीमा कवर मिलता है। टर्म लाइफ कवर पॉलिसी अवधि के दौरान अगर किसी व्यक्ति का निधन हो जाता है तो उसके नॉमिनी व्यक्ति या लाभार्थी को एक निश्चित राशि का भुगतान किया जाता है। इससे उसके परिवार को को पूर्ण वित्तीय सुरक्षा मिलती है। टर्म इंश्योरेंस प्लान सस्ती कीमत पर उपलब्धा होते हैं, जिसे आसानी से लेकर लोग अपने परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं।
ये 3 बड़े फायदे मिलते हैं टर्म प्लान लेने पर
वित्तीय सुरक्षा
यदि आप परिवार के प्रमुख कमाने वाले सदस्य हैं, तो आपके लिए टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदना बेहद आवश्यक है। एक टर्म प्लान आपके प्रियजनों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है, जब आप उनके पास नहीं रह जाते हैं।
कर्ज चुकाने में मदद
होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन जैसे तमाम लोन किसी व्यक्ति के न रहने पर उसके परिवार के लिए बहुत बड़ा बोझ बन जाते हैं। टर्म प्लान खरीदने पर आपके परिवार को आपने न रहने पर इन कर्ज को चुकाने में मदद मिलती है।
वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद
टर्म इंश्योरेंस के साथ, आपको अपने परिवार के वित्तीय लक्ष्यों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं रहती है। किसी व्यक्ति की मृत्यु की स्थिति में, टर्म प्लान परिवार को बच्चों की शिक्षा और माता-पिता इत्यादि के लिए वित्तीय सहायता करने में मदद करता हैं।
-आगे जानते हैं टॉप 5 टर्म इंश्याेरेंस प्लान के बारे में
मैक्स लाइफ ओटीपी प्लस प्लान
इस टर्म प्लान को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 60 वर्ष की आयु के लोग खरीद सकते हैं। इसकी मैच्योरिटी 75 साल तक रखी जा सकती है। अगर कोई 1 करोड़ रुपये की राशि का बीमा प्लान लेना चाहे तो उसे हर माह 810 रुपये का प्रीमियम 35 साल तक देना होगा। इस पॉलिसी का क्लेम सेटेलमेंट रेशियो 98.2 प्रतिशत है। यहां पर प्रीमियम की गणना 30 साल के नॉन स्मोकर पुरुष के हिसाब से की गई है।
इस पॉलिसी की खास बातें
-व्यापक जीवन कवर
-डेथ बेनिफिट के विकल्प
-ऊंचा क्लेम सेटेलमेंट रेशियो
-दुर्घटना की स्थिति में प्रीमियम छूट जैसे राइडर्स
आइसीआईसीआई प्रु आईप्रोटेक्ट स्मार्ट
इस प्लान को 18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष की आयु तक खरीदा जा सकता है। इसकी मैच्योरिटी 75 साल तक रखी जा सकती है। अगर कोई 1 करोड़ रुपये यह टर्म प्लान ले तो उसे हर माह 780 रुपये 35 साल तक देना होगा। इस पॉलिसी का क्लेम सेटेलमेंट रेशियो 97.88 प्रतिशत है। यहां पर प्रीमियम की गणना 30 साल के नॉन स्मोकर पुरुष के हिसाब से की गई है।
इस पॉलिसी की खास बातें
- इनकम बेनेफिट ऑप्शन
-अच्छा क्लेम सेटेलमेंट रेशियो
-दुर्घटना की स्थिति में छूट, एक्सिडेंटल बेनेफिट्स
एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 प्रोटेक्ट 3डी प्लस
इस प्लान को 18 वर्ष से लेकर 85 वर्ष की आयु तक खरीदा जा सकता है। इसकी मैच्योरिटी 85 साल तक रखी जा सकती है। अगर कोई यह टर्म प्लान 1 करोड़ रुपये का लेना चाहे तो उसे हर माह 946 रुपये 35 साल तक देने होंगे। इस पॉलिसी का क्लेम सेटेलमेंट रेशियो 97.8 प्रतिशत है। यहां पर प्रीमियम की गणना 30 साल के नॉन स्मोकर पुरुष के हिसाब से की गई है।
इस पॉलिसी की खास बातें
-मृत्यु, बीमारियां और विकलांगता के लिए कवर उपलब्ध
-विभिन्न प्लान्स के विकल्प
-क्लेम सेटेलमेंट अच्छा
-हाई मैच्योरिटी आयु
एगॉन लाइफ आई-टर्म
इस टर्म प्लान को 18 वर्ष से लेकर 65 वर्ष की आयु तक खरीदा जा सकता है। इसकी मैच्योरिटी अधिकतम 75 साल तक रखी जा सकती है। अगर 1 करोड़ रुपये का यह प्लान लिया जाए तो हर माह 588 रुपये 35 वर्ष तक देना होगा। इस पॉलिसी का क्लेम सेटेलमेंट रेशियो 95.67 प्रतिशत है। यहां पर प्रीमियम की गणना 30 साल के नॉन स्मोकर पुरुष के हिसाब से की गई है।
इस पॉलिसी की खास बातें:
-सौ वर्ष की आयु तक लाइफ कवर
-दुर्घटना की स्थिति में छूट, एक्सिडेंटल बेनेफिट्स
-किफायती पॉलिसी कवर
-क्लेम सेटेलमेंट में आसानी
कैनरा एचएसबीसी आई सिलेक्ट
इस टर्म प्लान को 18 वर्ष से लेकर 70 वर्ष की आयु तक खरीदा जा सकता है। इसकी मैच्योरिटी की अधिकतम 80 साल तक रखी जा सकती है। अगर कोई यह टर्म प्लान 1 करोड़ रुपये का लेता है तो उसे हर माह 638 रुपये की प्रीमियम 35 वर्ष तक देनी होगी। इस पॉलिसी का क्लेम सेटेलमेंट रेशियो 95.22 प्रतिशत है। यहां पर प्रीमियम की गणना 30 साल के नॉन स्मोकर पुरुष के हिसाब से की गई है।
इस पॉलिसी की खास बातें
-80 वर्ष की आयु तक लाइफ कवर
-पति/पत्न को कवर करने का विकल्प उपलब्ध
-किफायती पॉलिसी कवर
-क्लेम सेटेलमेंट में आसानी
-इसके लेखक सुभाष नागपाल हैं। यह इंश्योरेंस सेक्टर के जानकार और comparepolicy.com के सीईओ हैं।
(नोट: इस लेख में कुछ चुनिंदा पॉलिसियों का उल्लेख सिर्फ उदाहरण के लिए किया गया है। ऊपर बताई गई पॉलिसियों के अलावा आप अपने और अपने परिवार के लिए अन्य इंश्योरेंस स्कीम्स का जायजा लेकर उन्हें भी चुन सकते हैं।)
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications