नई दिल्ली। बैंक, म्युचुअल फंड और मोबाइल कनेक्शन की नो योर कस्टमर (केवाईसी) के बाद अब टीवी के सेट टॉप बाक्स के लिए भी लोगों को केवाईसी करानी पड़ सकती है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के निर्देश के बाद ट्राई डीटीएच के सेट टॉप बॉक्स की केवाईसी की योजना को लेकर सामने आया है। ट्राई ने इसको लेकर कंसल्टेशन पेपर तैयार किया हैं। अब इस कंसल्टेशन पेपर को ट्राई ने जारी कर संबंधित पक्षों के सुझाव मांगे हैं। लोग 19 अगस्त 2019 तक इस पर अपने सुझाव दे सकते हैं। ट्राई ने इसके लिए कुछ प्रश्न जारी किए हैं, जिन पर कोई भी अपनी राय दे सकता है। इनमें एक सवाल यह भी कि क्या केवाई की व्यवस्था को लागू भी किया जाना या नहीं। 19 अगस्त तक मिली राय की समीक्षा के बाद ट्राई अपनी सिफारिश देगा। बाद में इसी के आधार पर पॉलिसी बनेगी।
दे सकते हैं काउंटर कमेंट भी
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 27 दिसंबर 2018 को ट्राई को एक निर्देश भेज कर ऐसा करने को कहा था। इसमें डीटीएच सेवाओं के सेट टॉप बॉक्स की केवाईसी कराने की सिफारिश पर राय मांगी गई थी। इसके अलावा केवाईसी की पूरी प्रक्रिया भी बताने को कहा गया था। इसी के बाद ट्राई ने यह कंसल्टेशन पेपर तैयार कर जारी किया है। ट्राई के एक अधिकारी के अनुसार, इस कंसल्टेशन पेपर पर संबंधित पक्ष 19 अगस्त 2019 तक सुझाव दे सकते हैं। वहीं अगर कोई काउंटर कमेंट देना चाहता है, तो वह 2 सितंबर तक ऐसा कर सकता है।
इन बातों पर मांगा गया है सुझाव
-क्या डीटीएच सेट टॉप बॉक्स की केवाईसी या ई-केवाईसी कराने की आवश्यकता है?
-यदि प्रश्न 1 का उत्तर सकारात्मक है, तो केवाईसी कराने के लिए क्या प्रक्रिया अपनानी चाहिए?
-इंस्टॉलेशन के समय केवल एक बार केवाईसी काफी है या सही लोकेशन जानने के लिए कुछ समय बाद फिर से केवाईसी की जानी चाहिए।
-यदि हां तो कितने समय बाद दोबारा वेरीफिकेशन किया जाए?
-क्या नए सेट टॉप बॉक्स के साथ मौजूदा सेट टॉप बॉक्स की केवाईसी भी करनी चाहिए? -यदि हां तो मौजूदा सेट टॉप बॉक्स की केवाईसी करने के लिए कितने दिनों का समय तय किया जाना चाहिए?
-क्या आपके सेट टॉप बॉक्स की लोकेशन ट्रैक करने के लिए इसमें स्थान आधारित सेवाओं (एलबीएस) को शामिल करना चाहिए?
-क्या इस पर कोई फीस लागू करनी चाहिए?
-डीटीएच सेट टॉप बॉक्स की केवाईसी से संबंधित अन्य मुद्दे?
जानें कब शुरू हुई थी डीटीएच सेवा
देश में 2001 में डीटीएच सेवाओं की शुरुआत हुई थी। इसीसाल 15 मार्च को सरकार ने डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) ब्रॉडकास्टिंग सेवाएं शुरू करने के लिए लाइसेंस से संबंधी गाइड लाइंस भी जारी की थी। इन गाइड लाइंस में देश में डीटीएच सेवाओं को स्थापित करने और संचालित करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया, मूल नियम और शर्तों को शामिल किया गया था।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications