अगर आपने भी हाल में ही अपना घर बदला हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्युमेंट में एड्रैस चेंज करवा लें।
नई दिल्ली: अगर आपने भी हाल में ही अपना घर बदला हैं तो सबसे पहले अपने डॉक्युमेंट में एड्रैस चेंज करवा लें। क्योंकि अगर ऐसा नहीं करते तो भविष्य में आप अपने कई फायदों का लाभ नहीं उठा पायेंगे। एड्रैस चेंज नहीं करने के वजह से सभी डॉक्युमेंट आपके पुराने रजिस्टर्ड पते पर पहुंचेंगे। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने 42 करोड़ ग्राहकों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला किया है। दरअसल, एसबीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है कि अगर आपने अपना संपर्क का पता बदल लिया है तो जल्द ही उसे बैंक के साथ अपडेट कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको चेक बुक और डेबिट कार्ड जैसी सुविधाएं मिलने में दिक्कत हो सकती है।
ग्राहकों का सही पता बैंक में अपडेट रहना क्यूं अनिवार्य
जानकारी दें कि एसबीआई ने कहा है कि ग्राहक जल्द से जल्द केवाईसी डॉक्यूमेंट्स के साथ एसबीआई के ब्रांच में जाकर अपना आवेदन जमा करा दें। गौरतलब है कि पता बदलने की स्थिति में अगर बैंक में नया पता अपडेट नहीं कराया गया है। तो ऐसी स्थिति में ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, ऐसा नहीं करने पर आपके सारे जरूरी कागजात पुराने पते पर पहुंच जाएंगे। इस कारण आप बैंक संबंधी बदलाव या बैंक की सूचनाओं से वंचित रह जायेंगे। इतना ही नहीं जरूरी दस्तावेजों को वापस से हासिल करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
बैंक में इस तरह अपना पता अपडेट करें
ग्राहकों के पास पता बदलने की स्थिति में 2 ऑप्शन रहते हैं। पहला ये कि वह जहां रहने के लिए गया है वहां के नजदीकी ब्रांच में अपना अकाउंट ट्रांसफर करा ले। वहीं दूसरा ये कि मौजूदा ब्रांच में ही अपने नए पते को अपडेट करा दिया जाए। एसबीआई में आप इन तरीकों के जरिए अपना पते में बदलाव कर सकते हैं। बैंक अकाउंट में पता बदलने के लिए पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, नरेगा कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्राहक द्वारा सभी जरूरी दस्तावेज जमा कराने के बाद बैंक वैरिफाई करके पते का बदलाव कर देता है।
1 अगस्त से बिल्कुल मुफ्त आईएमपीएस सर्विस
दूसरी तरफ आपको सूचित करना चाहेंगे कि देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) अपने ग्राहकों के लिए पैसों के लेन-देन से जुड़ी आईएमपीएस सर्विस को 1 अगस्त से बिल्कुल मुफ्त करने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, एसबीआई इसके बाद एनईएफटी और आरटीजीएस के चार्जेस भी खत्म करने तैयारी में है। आरबीआई की ओर से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन जैसे एनईएफटी, आरटीजीएस, आईएमपीएस के चार्जेस खत्म किए जाने के बाद एसबीआई भी अपने ग्राहकों के लिए इससे फ्री करने जा रहा है। आपको बता दें कि ऑनलाइन बैंकिंग में फंड ट्रांसफर के तीन विकल्प (एनईएफटी, आरटीजीएस और आईएमपीएस) मिलते हैं। इमीडिएट पेमेंट सर्विसेज का संक्षिप्त नाम आईएमपीएस है। आईएमपीएस, विशेष रूप से जल्द से जल्द धनराशि भेजे जाने की एक सुविधा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 26 मार्च को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! प्रति किलो चांदी सस्ता हुआ या महंगा?

Gold Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, लेकिन क्यों हर रोज टूट रहा भाव, कितनी रह गई कीमत?



Click it and Unblock the Notifications