एलआईसी जीवन शांति : पूरी उम्र पेंशन देने का वादा

नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने निवेश जैसे लाभ देने वाली एक पॉलिसी लांच की है। एलआईसी की इस पॉलिसी का नाम जीवन शांति है। इस पॉलिसी के तहत एक बार निवेश करने के बाद अजीवन रिटर्न मिलता रहता है। एलआईसी की जीवन शांति पॉलिसी एक नॉन मार्केट लिंक्ड प्लान है। इस पॉलिसी को एलआईसी एजेंट या ऑनलाइन दोनों तरीकों से खरीदा जा सकता है। अगर खरीदने के बाद आपको यह पॉलिसी पसंद नहीं आती है तो इसे वापस भी कर सकते हैं। ऐसा पॉलिसी मिलने के 15 दिन के भीतर करना होगा। वहीं अगर पॉलिसी ऑनलाइन खरीदी है, तो 30 दिनों के अंदर इसे सरेंडर किया जा सकता है।

LIC jeevan shanti Policy

एक से ज्यादा लोगों के नाम ले सकते हैं पॉलिसी
एलाआईसी की जीवन शांति पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें अभिभावक और भाई या बहन को भी पॉलिसी से जोड़ा जा सकता है। माता-पिता और भाई या बहन के बाद भी आपको इसके रिटर्न के रूप में पेंशन जैसा लाभ मिलता रहेगा। एलआईसी की इस पॉलिसी को इमीडियेट और डिफरमेंट (निवेश और पेंशन का बीच का समय) की अवधि में खरीदा जा सकता है। अगर आप जीवन शांति बीमा पॉलिसी को डिफरमेंट के समय में खरीदते हैं, तो आप जितना अधिक निवेश करेंगे, आपको उतना ज्यादा रिटर्न मिलेगा।

ऐसे समझें फायदे का गणित
अगर एलआईसी की जीवन शांति पॉलिसी में 10 लाख रुपये का निवेश किया जाता है तो रिटर्न के रूप में वार्षिक 91,800 रुपये का पेंशन जैसा लाभ मिलेगा। वहीं अगर 20 लाख रुपये का निवेश किया जाता है, तो सालाना 1,92,300 का रिटर्न मिलेगा। पॉलिसी में निवेश के बाद रिटर्न को सालाना, छमाही और महीने के आधार पर लिया जा सकता है।

किस उम्र में ले सकते हैं पॉलिसी
एलआईसी जीवन शांति पॉलिसी में निवेश करने के लिए न्यूनतम उम्र 30 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम 85 वर्ष की उम्र तक यह पॉलिसी खरीदी जा सकती है। इस पॉलिसी में ग्राहक को विभिन्न प्रकार के ऑप्शन मिलते हैं। इसमें निवेश पर रिटर्न समेत मनी बैक जैसे विकल्प हैं।

यह भी पढ़ें : एलआईसी के शेयर खरीदने का मिलेगा मौका, ये है तैयारी

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+