हुंडई की भारतीय मार्केट में पहली ऑल इलेक्ट्रिक कार कोना लॉन्च हुई
नई दिल्ली: हुंडई की भारतीय मार्केट में पहली ऑल इलेक्ट्रिक कार कोना लॉन्च हुई। बता दें कि इसकी एक्स शोरूम कीमत 25.30 लाख रुपये रखी गई है। हालांकि शुरुआत में हुंडई कोना की भारत के 11 शहरों में 15 हुंडई डीलरशिप्स पर होगी। बता दें कि इस कार के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ टाई अप किया है। यह एक 5 सीटर कार है, जिसमें आपको 7 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो कि एप्पल कार प्ले और एंड्राइड ऑटो स्मार्ट फोन से कनेक्ट किया जा सकता है।
इंजन स्पोर्ट भी काफी अच्छी
भारत से पहले ही यूरोपीय देशों में हुंडई की इलेक्ट्रिक एसयूवी कोना को लॉन्च किया है, जहां इसके दो वर्जन पेश किए गए हैं। इसके टॉप वैरिएंट में 64 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी इलेक्ट्रिक मोटर 204 PS की पावर और 395 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि कोना के लोवर वैरिएंट में 39.2 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। जिसकी इलेक्ट्रिक मोटर 136 PS की पावर और 395 न्यूटन का पीक टॉर्क जेनरेट करती है।
चार्जिंग की सुविधा
कार की चार्जिंग के लिए ग्राहकों को दो चार्जिंग मिलेंगे। एक पोर्टेबल चार्जर और एक एसी वाल बॉक्स चार्जर मिलेंगे। पोर्टेबल चार्जर के किसी भी 15 एम्पियर सॉकेट में लगाकर चार्ज किया जा सकता है। इससे कार को 3 घंटे से कम समय में 50 किमी तक चार्ज किया जा सकता है, जबकि एसी वाल बॉक्स चार्जर से कार को एक 50 किमी तक के सफर के लिए चार्ज किया जा सकता है। इसके अलावा डीसी फ़ास्ट चार्जिंग से 1 घंटे में फुल चार्ज की जा सकती है। बता दें कि शुरुआती चरण में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता 4 बड़े मेट्रो शहरों में 4 अलग-अलग चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इस वक्त कोना का कोई डायरेक्ट कॉम्पिटीशन नहीं है। हालांकि आगे चलकर नई आ रही MG eZs इसे टक्कर देगी। यह कार भारत में इस साल के आखिर में लॉन्च होगी।
घर पर चार्जिंग सॉकेट इनस्टॉल करने की सुविधा
चार्जिंग सॉकेट ग्राहक घर पर लगा सकेंगे। इसे इनस्टॉल करने की सुविधा डीलर्स की तरफ से दी जाएगी। कार का सबसे खास फीचर फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। हुंडई इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटिड की मदद से देश के चुनिंदा शहरों में चार्जिंग स्टेशन तैयार कर रही है, जहां एक घंटे 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है। कार की खरीद पर 3 साल की अनलिमिटेड किमी की वारण्टी मिलेगी। साथ ही 8 साल की 160000 किमी बैटरी की गारेंटी मिलेगी।
कार की फीचर्स के बारें में जानें यहां
स्मार्ट सेंस टेक्नोलॉजी- कोना इलेक्ट्रिक में हुंडई ने स्मार्ट सेंस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो कार को किसी टक्कर को लेकर आगाह करेगी। साथ ही आपातकालीन ब्रेक और लेन असिस्टेंस भी दिया जाएगा। कार में 6 एयरबैग, ब्लाइंड स्पॉट मानिटरिंग सिस्टम, रियर व्यू पार्किंग कैमरा भी मिलेगा।
ब्लू लिंक ऐप सपोर्ट - यह कार हुंडई की वेन्यू की तरह ब्लू लिंक ऐप सपोर्ट के साथ आएगी। मतलब ऐप के जरिए कार को स्टार्ट और स्टॉप किया जा सकेगा। साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलेगा। बता दें कि कोना में एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ DRLs मिलेगा। इसके अलावा कार 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
