यदि आपने लोन लेकर कार खरीदा और बिना लोन की रकम चुकाए हुए उसे बेचना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली: यदि आपने लोन लेकर कार खरीदा और बिना लोन की रकम चुकाए हुए उसे बेचना चाहते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बैंक कार लोन ट्रांसफर करने का विकल्प देती है। सबसे पहले आपको अपना कार लोन अकाउंट बंद करना होगा। फिर कार लोन चुकाना पड़ेगा। इसके बाद आप कार बेच सकते हैं। अगर आप कार लोन चुकाने की स्थिति में नहीं हैं तो यह लोन उस व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर भी हो सकता है, जिसे आप कार बेच रहे हैं। कार लोन ट्रांसफर करने के लिए जरूरी है कि आप कार का मालिकाना हक भी उस व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर कर दें। अगर आप बैंक की लोन संबंधी जरूरत पूरा कर रहे हैं तो आपका कार लोन आसानी से ट्रांसफर हो सकता है।
इन बातों को ना करें नजरअंदाज
एग्रीमेंट डिटेल को चेक करें- यदि किसी को कार लोन ट्रांसफर करना है तो सबसे पहले लोन एग्रीमेंट का डिटेल चेक कर लें क्योंकि लोन डॉक्टयूमेंट में ही यह लिखा होता है कि यह ट्रांसफर हो सकता है या नहीं। यदि आप खुद इसे पता नहीं कर सकते हैं तो अपने कर्जदाता (बैंक) से पता करें कि यह लोन ट्रांसफर किया जा सकता है या नहीं।
खरीददार की विश्वसनीयता को परखें- जिस व्यक्ति को आप अपनी गाड़ी बेचने और लोन ट्रांसफर की योजना बना रहे हैं, उसके क्रेडिट हिस्ट्री को जरूर चेक करें। यह उसके बैंक अकाउंट डिटेल, इनकम प्रूफ, आवासीय पता, सिबिल स्कोर इत्यादि के माध्यम से पता किया जा सकता है। बैंक भी लोन ट्रांसफर करने से पहले नए खरीददार की क्रेडिट हिस्ट्री पता करता है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वह शेष पैसों को अदा कर सकता है।
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ट्रांसफर-
कार मालिक को नए खरीददार को लोन के साथ-साथ कार का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी ट्रांसफर करना पड़ता है। यह स्थानीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में जाकर होता है। यहां गाड़ी का मालिकाना हक दूसरे व्यक्ति के नाम पर किया जाता है। इसके लिए आरटीओ द्वारा एक निश्चित रकम शुल्क के तौर पर ली जाती है। एक बार कर्जदाता के द्वारा खरीददार के बारे में जांच परख होने और डॉक्यूमेंट प्रोसेस पूरा होने के बाद रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नए व्यक्ति के नाम पर जारी हो जाता है।
बीमा पॉलिसी ट्रांसफर- इस बात को भी आप सुनिश्चित कर लें कि गाड़ी की बीमा पॉलिसी भी नए खरीददार के नाम पर ट्रांसफर हो जाए। ऐसा इस वजह से ताकि आपको आगे इंश्योरेंस प्रीमियम न देना पड़े। एक बार कार का रजिस्ट्रेशन अगले व्यक्ति के नाम पर हो जाता है तो संबंधित दस्तावेज जैसे लोन डॉक्यूमेंट, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कॉपी इत्यादि बीमाकर्ता के पास जमा कर दें। बीमाकर्ता की मंजूरी के बाद गाड़ी का बीमा भी दूसरे के नाम पर ट्रांसफर हो जाएगा।
जरूरी दस्तावेज
इस बात से भी आपको अवगत करा दें कि कार खरीदने वाले व्यक्ति को अपने ये दस्तावेज जमा कराने होंगे। लोन ट्रांसफर फॉर्म, आईडी प्रूफ, एड्रेस प्रूफ, आमदनी का सबूत, बैंक हालांकि अपनी जरूरत के हिसाब से कुछ और दस्तावेज भी मांग सकते हैं। वहीं दूसरी ओर बता दें कि कार लोन ट्रांसफर करने के लिए बैंक कार खरीदार से कुछ चार्ज ले सकते हैं। लोन की अवधि और मूलधन की रकम के हिसाब से यह फीस अलग-अलग हो सकती है।
कृपया ध्यान रखें
सबसे पहले आप कार लोन ट्रांसफर करने के लिए बैंक से बात करें। कार खरीदने और लोन ट्रांसफर के लिए सही खरीदार की तलाश करें।आरटीओ और बीमा कंपनी से दस्तावेज ट्रांसफर करने के लिए बात करें। कार के मालिकाना हक के दस्तावेज ट्रांसफर करायें। बीमा पॉलिसी ट्रांसफर करायें। अगर कार के लोन ट्रांसफर की प्रक्रिया के दौरान उसे कुछ नुकसान होता है तो वह कार बेचने वाले को ही भुगतना पड़ेगा। कार बेचने और लोन ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने तक कार को सुरक्षित रखें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications