भारतीय स्टेट बैंक या SBI ग्राहक अपने एफडी खाते को तोड़े बिना सावधि जमा (एफडी) खाते से ऋण प्राप्त कर सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक या SBI ग्राहक अपने एफडी खाते को तोड़े बिना सावधि जमा (एफडी) खाते से ऋण प्राप्त कर सकते हैं। एकल नाम में SBI के साथ सावधि जमा (FD) या विशेष सावधि जमा खाता रखने वाले व्यक्तिगत ग्राहक इस सुविधा का ऑनलाइन लाभ उठा सकते हैं। संयुक्त खाताधारक SBI शाखाओं में इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालाँकि, ऑनलाइन सुविधा केवल ओवरड्राफ्ट सुविधा तक ही सीमित है। शाखाओं में, ग्राहक मांग ऋण प्राप्त कर सकते हैं, ऐसा खुद ऋणदाता ने कहा। बैंक के अनुसार पूरी सुरक्षा के साथ सावधि जमा पर लोन उपलब्ध है।
यहां पर आपको एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) पर एसबीआई बैंक से लोन प्राप्त करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देंगे:
एफडी पर एसबीआई से लोन
सबसे पहले ग्राहकों को SBI की वेबसाइट- onlinesbi.com पर जाना होगा और उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। एफडी के खिलाफ ओवरड्राफ्ट ई-फिक्स्ड डिपॉजिट टैब के तहत उपलब्ध है। वैकल्पिक रूप से ग्राहक सुविधा का लाभ उठाने के लिए शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
लोन का अमाउंट
ऑनलाइन ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम ऋण राशि 25,000 रुपए है। तो वहीं फिक्स्ड डिपॉजिट के खिलाफ ऑनलाइन प्राप्त की जा सकने वाली अधिकतम ओवरड्राफ्ट सीमा 5 करोड़ रुपए है। जबकि एसबीआई के अनुसार, शाखाओं में अग्रिमों के लिए कोई विशिष्ट ऋण सीमा नहीं है।
ब्याज दर और फीस
संबंधित एफडी के ऊपर 1 प्रतिशत की ब्याज दर लागू है। आपको बता दें कि एसबीआई एफडी के खिलाफ ऋण प्रदान करने के लिए शून्य प्रसंस्करण शुल्क लेता है।
मार्जिन
फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के खिलाफ एसबीआई के ऋण के तहत, ग्राहक अपने विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट वैल्यू का 90 फीसदी और ओवरड्राफ्ट सुविधा के रूप में अपने फिक्स्ड डिपॉजिट का 75 फीसदी लाभ उठा सकते हैं। शाखा स्तर पर, ग्राहक अंतर्निहित सुरक्षा मूल्य का 90 प्रतिशत मांग ऋण या ओवरड्राफ्ट सुविधा के रूप में प्राप्त कर सकता है।
री-पेमेंट समय
शाखाओं के माध्यम से लिए गए ऋण के लिए उधारकर्ता की चुकाने की क्षमता के आधार पर उपयुक्त पुनर्भुगतान अनुसूची तय की जाती है। एसबीआई के अनुसार, विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट खातों के खिलाफ अधिकतम पुनर्भुगतान की अवधि 5 साल और फिक्स्ड डिपॉजिट खातों के खिलाफ क्रमशः 3 साल की अवधि के लिए निर्धारित की गई है।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
