यहां पर आप वीडियो देखने के साथ वीडियो बना भी सकते हैं तो आइए जानते हैं टिक टॉक वीडियो बनाने और पैसा कमाने के तरीके के बारे में।
छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक टिक टॉक वीडियो के दिवाने बन चुके हैं। आजकर हर किसी एक मोबाइल में यह एप देखने को मिल जाएगा। जिसमें कि लगभग 30 सेकंड तक के फनी या मजाकिया, इमोशनल और एक्टिंग वाले वीडियो होते हैं। इस समय यह एप व्हॉट्सएप और फेसबुक की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। यहां पर आप वीडियो देखने के साथ वीडियो बना भी सकते हैं तो आइए जानते हैं टिक टॉक वीडियो बनाने और पैसा कमाने के तरीके के बारे में।
टिक टॉक (Tik Tok) में ऐसे बनाएं वीडियो
टिक टॉक एक अप्लीकेशन है जहां पर आप 30 सेकंड का वीडियो बनाकर डाल सकते हैं यह वीडियो किसी टॉपिक पर हो सकता है चाहे फिर वो किसी की मिमिक्री ही क्यों न हो। यहां पर आपको वीडियो के एडिटिंग फीचर भी मिल जाएंगे जिसकी सहायता से आप आसानी से वीडियो बना सकते हैं।
टिक टॉक से ऐसे बनाए पैसा
यदि आप टिक टॉक रेगुलर यूज करते हैं और वीडियो बना कर अपलोड करते हैं तो आपने यह जरूर देखा होगा कि जब भी कोई उपयोगकर्ता लाइव होता है तब आप उसमें इमोजीस भेज सकते हैं और वह इमोजी के लिए क्वॉइंस खरीदना पड़ता है, जब आप उन क्वॉइन्स को खरीद के उस लाइव यूजर को सेंड करते हो तब वह Emojis जितने भी क्वॉइंस का होता है उतना क्वॉइंस उस यूजर के टिक टॉक अकाउंट में चला जाता है।
उसी तरह आपको भी सिक्के जमा करने होंगे और जब आप 10,000 क्वॉइंस कर लेंगे तब आप पैसे आपने खाते में प्राप्त कर सकेंगे।
टिक टॉक गिफ्ट
एक ओर तरीका है टिक टॉक से गिफ्ट्स और रिवार्ड्स लेने का वह है कि आपने देखा है कि टिक टॉक पर हैशटैग होते हैं और टिक टॉक पर कॉन्टेस्ट चलते रहते हैं। अगर आप अपने वीडियो को उन हैशटैग पर वायरल करके फर्स्ट पोजिशन पे आ जाते हो ओर कॉन्टेस्ट जीत जाते हैं तो फिर आपको टिक टॉक की तरह से गिफ्ट्स मिलेंगे।
यह भी करें
आपको बता दें कि टिक टॉक का नाम पहले म्यूजिकली था जो कि बाद में बदल दिया गया है। इस एप को गूगल प्ले में बहुत अच्छी रेटिंग भी प्राप्त है। अभी तक इसे 40 मिलियन से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है। इसके अलावा यदि आप टिक टॉक से पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले यहां पर फेमस होना होगा। फेमस होने के बाद ही आपको लोगों के इमोजिस मिलेंगे और फिर क्वॉइन यानी सिक्का।
इवेंट में लें हिस्सा
इसके अलावा टिक टॉक द्वारा कई प्रकार के इवेंट किए जाते हैं जिनमें हिस्सा लेना होता है और अलग-अलग टॉपिक पर वीडियो बनाना होता है। अपने ज्यादा से ज्यादा फैन्स बनाएं और एप पर लाइव रहें तभी आपको इमोजी मिलेंगे। कुछ इमोजी फ्री होते हैं और कुछ खरीदने पड़ते हैं।
कॉपी पेस्ट ना हो कोई वीडियो
जब भी टिक टॉक पर कोई वीडियो अपलोड करें तो यह ध्यान रखें कि वीडियो फ्रेश हो वह चुराया हुआ ना हो। कोशिश करें डुएट वीडियो बनाएं इससे लोगों को देखने ज्यादा रुचि आती है।
तो गूगल एप से टिक टॉक एप डाउनलोड कर उसमें अपना अकाउंट बनाएं और तुरंत ही वीडियो अपलोड करें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
