नई दिल्ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) एक बार फिर ऑफर लेकर आया है। आईआरसीटीसी इस बार सातों ज्योतिर्लिंग के दर्शन का पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत 12 रात और 13 दिन के लिए 12285 रुपये पेमेंट करना होगा। इस 13 दिनों के दौरान लोगों को सातों ज्योतिर्लिंग के दर्शन के अलावा इनके आसपास के दर्शनीय स्थलों की भी सैर कराई जाएगी। इस पैकेज की फीस में पूरे 13 दिन रहना खाना और धूमाना शामिल है। इस पैकेज के दौरान सीटें निश्चित हैं, इसलिए जो पहले बुक कराएगा उसे ही कंफर्म सीट मिलेगी।

इन स्टेशनों से शुरू कर सकते हैं यात्रा
-वाराणसी
-प्रतापगढ़
-अमेठी
-रायबरेली
-लखनऊ
-कानपुर
-इटवा
-भिंड
-ग्वालियर
-झांसी
कब से शुरू होगी यात्रा
आईआरसीटीसी सातों ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इसमें कई सारे इंतजाम होंगे, जिससे दर्शनार्थियों को सुविधाएं मिलें। यह आईआरसीटीसी की स्पेशल यात्रा व्यवस्था है। सातों ज्योतिर्लिंग के दर्शन की यह यात्रा 19 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त को खत्म होगी। इस यात्रा के लिए लोगों को 12285 रुपये का भुगतान करना होगा। इस पैकेज के तहत यात्रियों को स्लीपर में यात्रा कराई जाएगी और तीन वक्त का खाना, नॉन एसी बस में लोकल यात्रा और ठहरने के लिए आरामदायक जगह उपलब्ध कराई जाएगी।
ये हैं सातों ज्योतिर्लिंग
-ओंकारेश्वर
-महाकालेश्वर
-सोमनाथ
-नागेश्वर
-भीमाशंकर
-त्र्यंबकेश्वर
-घृष्णेश्वर
इन स्थानों की कराई जाएगी सैर
-द्वारकाधीश मंदिर
-साबरमती आश्रम
-स्टैच्यु ऑफ यूनिटी
-साई धाम
कैसे कराएं सातों ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए बुकिंग
सातों ज्योतिर्लिंग की यात्रा के लिए लोगों आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा 9794863609, 9794864561 मोबाइल नंबरों पर भी बुकिंग को लेकर मदद ली जा सकती है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
