नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि रुपये-पैसे और मोबाइल मैसेज के बीच एक रिश्ता है। जैसे ही आपको पैसे मिलते हैं आपको खुशी होती है, वैसी ही खुशी आपको अचानक मोबाइल पर किसी का मैसेज मिलने पर होती है। यही कारण है कि आप लगातार अपने मोबाइल को चेक करते रहते हैं, चाहे कोई मैसेज आया हो या नहीं। एक शोध में यह खुलासा हुआ है। यह शोध इसलिए किया गया था कि लोग क्यों बार-बार अपना मोबाइल फोन चेक करते रहते हैं।

शोध में हुआ खुलासा
एक शोध में खुलासा हुआ है कि हमारे दिमाग को नई सूचना मिलने पर वैसी ही खुशी होती है, जैसी हमें रुपया-पैसे मिलने या पसंदीदा खाना मिलने पर होती है। इसका संबंध हमारे दिमाग की सूचनाओं के प्रति प्रतिक्रिया देने के तरीके से है। नई सूचना भले ही काम की हो या न हो, लेकिन ये हमारे दिमाग के रिवॉर्ड सिस्टम पर वैसा ही प्रभाव डालती है।
अमेरिका में शोध में हुआ खुलासा
अमेरिका के नेशनल एकेडमी ऑफ साइंस के जर्नल प्रोसीडिंग्स में छपे एक शोध के अनुसार, हमारा दिमाग किसी भी नई सूचना के प्रति उतने उत्साह से ही रिएक्ट करता है, जैसा हम पैसे का फायदा होने या मनपसंद खाना मिलने पर करते हैं।
क्यों किया गया यह रिसर्च
इस शोध में शोध करने वाले ने दिमाग के इन्फॉर्मेशन को कंज्यूम करने के पीछे की न्यूरोसाइंस को समझने की कोशिश की है। इससे डिजिटल एडिक्शन को भी समझने की कोशिश की गई, कि कैसे हमारा दिमाग सोशल मीडिया पर आए मैसेज या क्लिकबेट के आगे इतना बेबस क्यों हो जाता है।
कैसे की गई यह शोध
इस शोध में सूचना को ग्रहण करने के पीछे के न्यूरोसाइंस को समझने के लिए शोध करने वालों ने कुछ लोगों को लोगों को जुआ खेलने के लिए कहा। इसमें हर प्रतिभागी को लॉटरी की एक सीरीज दी गई और उन्हें तय करना था कि जीतने की संभावना को देखने के लिए वो कितनी कीमत चुकाने को तैयार हैं। इसी के बाद मिले आंकड़ों से यह निष्कर्ष निकाला गया।
यह भी पढ़े : क्यों महीना खत्म होने से पहले खर्च हो जाता वेतन, ये है कारण
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
