नई दिल्ली। आजकल ऑनलाइन ट्रांजेक्शन तेजी से बढ़ रहा है। वहीं जिस तेजी से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन बढ़ रहा है, उसी तेजी से ऑनलाइन फ्रॉड भी बढ़ रहा है। लेकिन अगर आप अपने सीवीवी नबंर को सुरक्षित कर लें, तो आमतौर पर ऐसे फ्रॉड से बच सकते हैं। यह सीवीवी नबंर क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड की पिछली तरफ मैग्नेटिक स्ट्रिप नीचे लिखा हुआ होता है। यह आमतौर 3 अंक का होता है। सारे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन इसी सीवीवी नबंर के आधार पर ही होते हैं।

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में पूछा जाता है सीवीवी नबंर
जैसे ही आप कोई ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं, सबसे पहले आपसे सीवीवी नबंर दर्ज करने को कहा जाता है। बिना इसके कोई भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन नहीं होता है। 3 अंक का यह सीक्रेड कोड होता है, जो अगर दूसरों को पता चल जाए तो आसानी से आपके क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से फ्रॉड कर सकता है। सीवीवी का पूरा मतलब होता है कार्ड वैरिफिकेशन वैल्यु। वैसे कुछ लोग इसे कार्ड वैरिफिकेशन कोड (भी कहते हैं।
कहीं भी सेव नहीं होता है सीवीवी नंबर
सीवीवी नबंर को ऑनलाइन सेव नहीं किया जा सकता है। सीवीवी कोड की यह सबसे बड़ी खासियत है कि यह सेव नहीं किया जा सकता है। यही कारण है कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने पर सभी जानकारी डालने के बाद जब सीवीवी नबंर डाला जाता है, तो यह सेव नहीं होता है। यही कारण है कि जब आप अगली बार उसी साइट से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करते हैं तो वहां पर पूरी जानकारी मिल जाती है, लेकिन सीवीवी नबंर दोबारा डालना पड़ता है।
ऑनलाइन ट्रांजेक्शन में बनाई गई है अतिरिक्त सुरक्षा लेयर
आरबीआई ने पिछले कुछ समय से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) अनिवार्य बना दिया है। इससे ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ज्यादा सेफ हो गया है, लेकिन सीवीवी नबंर की वैल्यू कम नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को अपना सीवीवी नबंर सुरक्षित रखने के लिए पूरा प्रयास करना चाहिए। यह नबंर आपके क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के पीछे लिखा होता है। इसकी सुरक्षा का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इस नबंर को याद कर लें और अपने कार्ड से इसे मिटा दें।
यह भी पढ़े : क्यों महीना खत्म होने से पहले खर्च हो जाता वेतन, ये है कारण
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications