फादर्स डे यानि पिता के लिए विशेष दिन। हर साल फादर्स डे लोग मनाते है। यह पिता के प्रति सम्मान दिखाने का दिन होता है।
नई दिल्ली: फादर्स डे यानि पिता का विशेष दिन। हर साल फादर्स डे लोग मनाते है। यह पिता के प्रति सम्मान दिखाने का दिन होता है। हां ये बात भी सच हैं कि कई मौके आते हैं जब आप अपने माता पिता द्वारा आपके लिए किए गए कार्य के लिए अपना आभार व्यक्त करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। लेकिन उसके बाद भी फादर्स डे का बहुत महत्व है। इस दिन बच्चे अपने-अपने पिता को सरप्राइज गिफ्ट या पार्टी देते हैं, तो कोई अपने पिता के सपनों को पूरा करने का परन लेता है तो कोई पिता के लिए आर्थिक और शारीरिक रूप से मदद करता है।
ये बात भी सच हैं कि पिता हमारे सभी सपनों और इच्छाओं को पूरा करने के लिए निरंतर कोशिश करते हैं। तो क्यों ना इस फादर्स डे पर उन्हें ऐसा उपहार दें जो न केवल उनके लिए यादगार बन जाए बल्कि उनके स्वास्थ्य के साथ ही आर्थिक रुप से जुड़ी सभी ज़रूरतों को भी पूरा करें।
खरीदें हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी
अब तक यदि आपने अपने माता पिता के लिए कोई हेल्थ इंश्योरेंस नहीं लिया है। तो किसी अचानक या लम्बी बीमारी से उन्हें फाइनेंशियली सुरक्षित करने के लिए उनके लिए एक हेल्थ इंश्योरेंस खरीद लें। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ बीमारियों की चपेट में आने की सम्भावना बढ़ जाती है। उनकी बचत को किसी तरह का कोई नुकसान ना पहुंचे इस कारण आपको अपने माता पिता के लिए इंश्योरेंस अवश्य लेना चाहिए। ताकि अचानक से आई परेशानियों से बचा जा सके। क्योंकि यदि वे अपनी जेब से पैसे भरते हैं तो यह उनकी आर्थिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है।
अपने पिता को कर्ज मुक्त करें
आपके पिता रिटायरमेंट के करीब पहुँच चुके हैं और वे अभी तक अपना कर्ज चुका नहीं पाए हैं तो आप उनका कर्ज चुकाकर उन्हें इस बोझ से छुटकारा दिला सकते हैं। ये बात भी सच हैं कि आप नहीं चाहेंगे कि रिटायर होने के बाद भी आपके पिता पर कर्ज का बोझ रहे। एैसा करने से उनकी बचत की रकम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप चाहें तो उनका कर्ज चुकाने के लिए अपने एनुअल बोनस या इनक्रीमेंट अमाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। उनके कर्ज के बोझ को चुकाना उनके लिए एक बहुत बड़ा गिफ्ट हो सकता है क्योंकि इससे उन्हें काफी राहत मिल सकती है।
इतना ही नहीं आपके पिता के रिटायरमेंट फंड को बढ़ाने में भी उनकी मदद कर सकते हैं। आप उनके मौजूदा निवेश को बढ़ा सकते हैं या उनके लिए एक फंड तैयार कर सकते हैं और उसकी अवधि समाप्त होने पर आप उन्हें वह रकम सौंप सकते हैं।
म्यूच्यूअल फंड में निवेश करें
म्यूच्यूअल फंड आज के समय में जरूरत बन गयी है। और तो सही मायने में काफी मददगार भी है। इसलिए यदि आपके पिता को रिटायर होने में कुछ साल रह गए हैं तो आप उनके लिए कुछ साल के लिए एक अल्ट्रा शॉर्ट टर्म या एक लिक्विड फंड में कुछ पैसे निवेश भी कर सकते हैं। उनके रिटायर होने पर, आप वे पैसे निकालकर एक FD में रख सकते हैं। बता दें कि ये फंड अधिक सुरक्षित होते हैं और एक साधारण रिटर्न भी देते हैं। यदि आप एक से अधिक उद्देश्य के लिए निवेश कर रहे हैं तो आप एक से अधिक फंड में भी निवेश कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपने पिता के साथ बैठ कर काफी सरल भाषा में उन्हें हरेक फंड के बारें में जानकारी दे सकते है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications