नई दिल्ली। भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। हर साल यह लाखों बीमा पॉलिसी जारी करती है। एलआईसी के पास वक्त हजारों बीमा योजनाएं है, लेकिन हर योजना हर एक के लिए सही नहीं है। ऐसे में यह तय करना काफी कठिन है कि कौन सा बीमा प्लान लिया जाए। इस दिक्कत से बचने के लिए लोगों के पास एलआईसी का सिंगल प्रीमियम प्लान लेने का विकल्प होता है। ऐसे बीमा प्लान में सिर्फ एक बार ही प्रीमियम देना होता है और जीवन भर बीमा पॉलिसी का लाभ मिलता रहता है। यह बीमा पॉलिसी 90 दिन के बच्चे से लेकर 65 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति ले सकता है। आइये जानते हैं कि एलआईसी के सिंगल प्रीमियम प्लान टेबल 817 की क्या खूबिया हैं।

इस सिंगल प्रीमियम प्लान की खूबियां
-सिंगल प्रीमियम प्लान लेने की न्यूनतम उम्र 90 दिन
-सिंगल प्रीमियम प्लान लेने की अधिकतम आयु 65 वर्ष
-सिंगल प्रीमियम प्लान की मैच्यूरिटी के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष
-सिंगल प्रीमियम प्लान की मैच्योरिटी के लिए अधिकतम आयु 75 वर्ष
-सिंगल प्रीमियम प्लान न्यूनतम 10 वर्ष से लेकर अधिकतम 25 वर्ष के लिए लिया जा सकता है
-सिंगल प्रीमियम प्लान की न्यूनतम बीमा राशि 50,000 रुपये
-सिंगल प्रीमियम प्लान में अधिकतम बीमा राशि की कोई सीमा नहीं
-इस सिंगल प्रीमियम प्लान के अगेंस्ट में लोन ले सकते हैं
बीमा मैच्योरिटी पर मिलने वाले लाभ
सिंगल प्रीमियम प्लान पॉलिसी की मैच्योरिटी के समय (बीमा लेने वाले की पॉलिसी अवधि के दौरान मृत्यु नहीं होने पर) पॉलिसी धारक को बीमा राशि के अलावा बोनस और अंतिम अतिरिक्त बोनस का लाभ मिलता है। इस अंतिम अतिरिक्त बोनस या वार्षिक बोनस की घोषणा एलआईसी हर साल करती है। यह बोनस पॉलिसी में जुड़ता जाता है और इसका भुगतान पॉलिसी अवधि की समाप्ति पर मिलती है।
जानें बोनस के फायदे
मान लीजिए आपके पास 10 लाख रुपये का बीमा है, और LIC आपकी सिंगल प्रीमियम प्लान के लिए 40 रुपये प्रति 1,000 रुपये का बोनस घोषित करती है। ऐसे में आपको 40,000 रुपये का बोनस मिलेगा। लेकिन यह बोनस हर साल नहीं बल्कि पालिसी के पूरा होने पर एक साथ दिया जाता है। यह बोनस आपकी पॉलिसी में हर साल जुड़ता जाता है। एलआईसी हर साल बोनस की घोषणा करती है, लेकिन हर साल बोनस मिलने की गारंटी नहीं होती है।
यह भी पढ़ें : कैंसर का इलाज कर देता है कंगाल, LIC से लें 300 रुपये महीने का बीमा प्लान
सिंगल प्रीमियम प्लान लेने वाले की मृत्यु पर मिलने वाले लाभ
सिंगल प्रीमियम प्लान अवधि के दौरान अगर पालिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसे पूरी बीमा राशि दी जाती है। इसके अलावा निहित साधारण प्रत्यावर्ती बोनस और अंतिम अतिरिक्त बोनस का भी लाभ दिया जाता है।
बीमा पर इनकम टैक्स छूट के नियम जानें
ज्यादातर लोगों को यह जानकारी नहीं है कि हर बीमा प्लान में निवेश करके इनकम टैक्स की छूट नहीं ली जा सकती है। इनकम टैक्स की यह छूट सेक्शन 80सी के तहत मिलती है। इसके तहत अगर प्रीमियम बीमा राशि के 10 फीसदी से ज्यादा है, तो आपको मेच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पर भी इनकम टैक्स देना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications