नई दिल्ली। आमतौर पर लोग चाहते हैं कि उनकी छोटी छोटी बचत बड़ी बन जाए, लेकिन उनको सही जानकारी नहीं होती है। इसके चलते वह अपने पैसों को ठीक से बढ़ा नहीं पाते हैं। लेकिन पोस्ट आफिस की रिकरिंक डिपॉजिट (आरडी) ऐसी योजना है जो आपके 1000 रुपये महीने को बढ़ाकर 72500 रुपये का फंड बना देती है। पोस्ट ऑफिस की यह योजना 5 साल की है। इस वक्त पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना में 7.3 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

जानें योजना का डिटेल
पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना में लोगों को हर माह पैसा जमा करना होता है। 5 साल बाद पैसा ब्याज के साथ वापस मिलता है। इस योजना के तहत इस वक्त 7.3 फीसदी ब्याज मिल रहा है। पोस्ट ऑफिस इस योजना के तहत तिमाही कपांउडिड रूप में देता है। ब्याज कंपाउंडिड मिलने से इसका अंतिम रिटर्न बढ़ जाता है, जिससे पैसा जमा करने वालों को ज्यादा फायदा होता है।
10 रुपये महीने से खोल सकते हैं खाता
पोस्ट ऑफिस की आरडी योजना में खाता न्यूनतम 10 रुपये महीने से खोला जा सकता है। अगर आप 10 रुपये महीने इस योजा में जमा करते हैं तो 5 साल बाद आपको 725.05 रुपये मिलेगा। अगर पैसा जमा करने वाला चाहे तो इस खाते को 5 साल के लिए और आगे बढ़ा सकता है। इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है, लेकिन जब भी इसे आगे बढ़ाया जाएगा तो इसे 5 साल के लिए ही बढ़ाना होगा।
एक से ज्यादा अकाउंट भी खोल सकते हैं
अगर कोई व्यक्ति एक से ज्यादा पोस्ट ऑफिस आरडी खाता खोलना चाहता है तो इसकी इजाजत है। अगर किसी को बीच में जरूरत पड़े तो एक साल बाद इस खाते में जमा का 50 फीसदी तक पैसा निकाला जा सकता है।
ज्वाइंट नेम से भी खोल सकते हैं आरडी अकाउंट
पोस्ट ऑफिस आरडी खाता सिंगल या ज्वाइंट नाम से खोल सकते हैं। इसमें नॉमिनेशन की भी सुविधा है। इसके अलावा यह अकाउंट एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ले जाया जा सकता है।
जानें आरडी अकाउंट में किस्त कब जमा करनी है
पोस्ट ऑफिस की आरडी में सबसे अच्छा होता है कि अपनी तय तारीख को किस्त जमा कर दी जाए। फिर भी नियम यह है कि अगर किसी भी महीने की 1 तरीख से लेकर 15 तारीख तक आरडी शुरू की गई है, तो किस्त 1 से लेकर 15 तारीख तक किसी भी दिन जमा की जा सकती है। वहीं अगर आरडी 16 तारीख से लेकर महीने की अंतिम तरीख के बीच आरडी शुरू हुई है तो किस्त 16 तरीख से लेकर महीने के अंत तक जमा कर सकते हैं।
आरडी कराने का सही तरीका
अगर कोई भी व्यक्ति 1000 रुपये महीने की आरडी कराना चाहता है तो उसे 500-500 रुपये की 2 आरडी करानी चाहिए। इसका फायदा अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर मिलता है। अगर अचानक पैसों की जरूरत आती है तो आप 1 आरडी खत्म कर सकते हैं। जबकि दूसरी आरडी चलती रहेगी।
पैसे की पूरी सुरक्षा
देश में पोस्ट ऑफिस ही ऐसी जगह है, जहां पर पैसों की जमा पर भारत सरकार गारंटी देती है। ऐसी गारंटी देश के किसी भी बैंक में पैसा जमा करने पर भी नहीं मिलती है। देश में सबसे ज्यादा पैसे की सुरक्षा इसीलिए पोस्ट आफिस में है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications