गर्मी से परेशान है और एसी (AC) खरीदने का प्लान (plan) बना रहें है तो यह खबर जरूर पढ़ें।
नई दिल्ली: गर्मी से परेशान है और एसी (AC) खरीदने का प्लान (plan) बना रहें है तो यह खबर जरूर पढ़ें। अब इस गर्मी से राहत दिलाने के लिए मोदी सरकार (Modi government) जनता को नई सौगात देने की तैयारी में हैं। मोदी सरकार अब वापसी के साथ ही आम आदमी को सस्ते में एयर कंडीशन (Cheap air condition) (AC) उपलब्ध कराएगी। इसलिए सरकार अब हर घर तक एसी पहुंचाने के लिए सस्ता एसी बाजार में उपलब्ध कराने जा रही है। बता दें कि सरकार लोगों को बाजार कीमत से 15 से 20 फीसदी तक सस्ता AC खरीदने का मौका देगी। यह AC सरकारी कंपनी EESL लॉन्च करेगी। इस AC की कीमत आपके बजट (Budget) में होगी और साथ ही यह कम बिजली इस्तेमाल करेगा।
बिजली के बिल में भी करीब 35-40 फीसदी तक की कमी
बता दें कि इसे आप घर बैठे एक क्लिक पर खरीद सकते हैं और चाहें तो एक्सचेंज ऑफर (Exchange offer) का भी फायदा उठा सकते हैं। अपनी पुरानी AC से बदल भी सकते हैं। इससे आपके बिजली (Electricity) के बिल में भी करीब 35-40 फीसदी तक की कमी आएगी। सरकार ये सुविधा अगले एक-डेढ़ महीने में देगी। इस बात से भी अवगत करा दें कि खराब होने पर आपको कंपनियों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। एलजी (LG), पेनासोनिक (Penasonic), ब्लू स्टार (blue Star) , गोदरेज (Godrej) जैसी कंपनियां AC सप्लाई करने की रेस में हैं।
24 घंटे के भीतर मिलेगी डिलिवरी
जानकारी दें कि ऑनलाइन बुकिंग (Online booking) के 24 घंटे के भीतर एसी (AC) आपके घर में लगाने की गारंटी है। इसके लिए सरकारी कंपनी (Government company) EESL जुलाई से आम ग्राहकों के लिए मार्केट प्लेस (Market place) लॉन्च करेगी। इसके साथ ही इस AC के साथ एक्सचेंज ऑफर (Exchange offer) का भी फायदा मिलेगा। यह AC बाजार में जुलाई से उपलब्ध होने का अनुमान है, यानी बस आपको अभी एक से डेढ़ महीने तक इंतजार करना होगा।
किसे मिल सकता है AC
ग्राहक को जुलाई तक सस्ते एसी (Cheap AC) मिलने शुरू हो जाएंगे। वहीं, कंपनी ने अगले साल तक 2 लाख लोगों को एसी (AC) बेचने का टारगेट (Target) रखा है। सस्ते दाम पर एसी उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जिनके नाम पर बिजली का कनेक्शन (Electricity connection) होगा, इसके लिए बिल दिखाना होगा। यह एसी बिजली की बचत (power saving) करने में बाजार में बिकने वाले 5 स्टार रेटिंग एसी (Star rating AC) के मुकाबले कहीं ज्यादा सक्षम होंगे।
सस्ता AC कैसे मुमकिन है ?
बता दें कि EESL वही कंपनी (Company) है जिसने देश के कई घरों में सस्ता LED बल्ब और ट्यूबलाइट उपलब्ध कराया था। अब कंपनी का लक्ष्य घर-घर सस्ता AC पहुंचाने का है। इस कंपनी ने सस्ते ट्यूबलाइट और पंखे (Tube lights and fans) को बेचने का काम बिजली देने वाली कंपनी Discom के साथ मिल कर किया था। इतना ही नहीं ईईएसएल (EESL) के मुताबिक बल्क में AC की खरीदारी करने पर कीमत कम हो जाएगी। एलईडी बल्ब (LED Bulb) और पंखें (Fan) भी थोक में खरीदने से कम कीमत में मिल गईं। हालांकि जानकारी के मुताबिक एक साल पूरे एसी की गारंटी (AC guarantee) होगी, जबकि एसी के कंप्रेशर (AC Compressor) की गारंटी 5 साल तक होगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications