नई दिल्ली। बीते दिसम्बर में मोदी सरकार (Modi government) ने देश में करीब 65000 पेट्रोल पंप डीलरशिप (Petrol Pump Dealership) के लिए आवेदन (application) मांगे थे। हालांकि उसके बाद यह काम तेजी से आगे नहीं बढ़ सका और उसके बाद आम चुनाव-2019 (General election 2019) आ गए। अब चुनावों में मोदी सरकार फिर से जीत कर वापस आ गई है। अब यह काम तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। आज यानी 30 मई को नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं (Narendra Modi is taking oath as the Prime Minister) और कल से सरकार पूरी तरह से काम शुरू कर देगी। ऐसे में उम्मीद है कि जून में यह प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। लेकिन इस प्रक्रिया में उन्हीं लोगों को पेट्रोल पंप की डीलरशिप (Petrol pump dealership) एलाट हाेगी, जिन लोगों ने आवदेन कर रखा है। लेकिन अगर आपने इसके लिए आवेदन नहीं किया था, तो चिंता की बात नहीं है। आपके पास अभी भी पेट्रोल पंप का लाइसेंस (Petrol pump license) लेने का मौक है।

जानें सरकारी के अलावा और किन कंपनियों के ले सकते हैं पेट्रोल पंप
देश में सरकारी कंपनियों से लेकर प्राइवेट पेट्रोलियम कंपनियां (Private petroleum companies) पेट्रोल पंप (Petrol Pump) खोलने का लाइसेंस (Petrol Pump License) देती हैं। इन कंपनियों में एस्सार ऑयल (Essar Oil), हिन्दुस्तान पेट्रोलियम (HP), भारत पेट्रोलियम (Bharat petroleum), इंडियन ऑयल (Indian Oil), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance petroleum) और शैल (shell) जैसी कंपनियां शामिल हैं। इस कारोबार में लाखों रुपये महीने की कमाई आसानी से होने लगती है। आइये जानते हैं कि आप कैसे ले सकते हैं पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस (How to take the license to open petrol pump)।
पेट्रोलियम कंपनियों की वेबसाइट चेक करें (Check Petroleum Companies Website)
पेट्रोल पंप (Petrol Pump) खोलने के लिए जहां सरकारी पेट्रोलियम कंपनियां विज्ञापन निकालती हैं, वहीं निजी पेट्रोलियम कंपनियों ने अपनी बेवसाइट पर इस संबंध में जानकारी डाल दी है। पेट्रोल पंप (Petrol Pump) कंपनियां कहां खोलना चाहती हैं यह जानकारी बेवसाइट से ली जा सकती है। अगर आप के पास कंपनी की जरूरत वाली जगह पर अपनी या साझे की जमीन है तो आप पेट्रोल पंप (Petrol Pump) खोलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने के लिए योग्यता क्या है (What is the eligibility to get the license of petrol pump)
पेट्रोल पंप (Petrol Pump) खोलने का लाइसेंस (Petrol Pump licenses) लेने की इच्छा रखने वाले की उम्र 21 से लेकर 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं शैक्षणिक योग्यता दसवीं तय की गई है।
पेट्रोल पंप का लाइसेंस लेने के लिए जरूरी नियम (Rules required for licensing of petrol pump)
-आपकी भूमि स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे पर है, तो आपको पेट्रोल पम्प (Petrol Pump) के लिए 1200 वर्ग मीटर से लेकर 1600 वर्ग मीटर भूमि की आवश्यक्ता होगी। अगर आप नगरीय क्षेत्र या शहर में पेट्रोल पंप (Petrol Pump) का लाइसेंस चाहते हैं, तो आपके पास कम से कम 800 वर्ग मीटर भूमि होना चाहिए।
-पेट्रोल पंप (Petrol Pump) खोलने के लिए 15 लाख से लेकर 30 लाख रुपये तक के निवेश की जरूरत पड़ती है।
-जिस भूमि पर पेट्रोल पंप (Petrol Pump) का लाइसेंस चाहते हैं, उसके कागज पूरे होने चाहिए। इसके साथ ही जमीन का टाइटल और उसका एड्रेस भी लिखा होना चाहिए।
-जिस जमीन पर पेट्रोल पंप (Petrol Pump) का लाइसेंस चाहते हैं, वह जमीन अगर कृषि भूमि है तो आपको उसको गैर कृषि भूमि में परिवर्तन भी कराना होगा।
-यदि यह भूमि खुद की नहीं है, तो जमीन के मालिक से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेनी होगी।
-यदि यह भूमि पर पट्टे (Lease) पर ले रहे हैं, तो आपके पास पट्टे (Lease) का एग्रीमेंट होना चाहिए है। यदि आप ने यह जमीन खरीदी है, तो आपके पास रजिस्टर्ड सेल डीड का होना जरूरी है।
ऐसे करें पेट्रोल पंप (Petrol Pump) के लिए आवेदन
जानिए कैसे मिलेगा हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप का लाइसेंस (Know how to get Hindustan Petroleum petrol pump license)
-हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) की वेबसाइट पर जाएं। जैसे ही हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) की वेबसाइट को खोलेंगे तो आपको नीचे 3 ऑप्शन मिलेंगे। इसमें से सबसे ऊपर का ऑप्शन वेंडर रजिस्ट्रेशन (Vendor Registration) का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें। जैसे ही आप क्लिक करेंगे, तो आपके सामने एक फॉर्म दिखाई देगा। इसी फॉर्म काे आपको भरना होता है।
-इस फार्म में आपको अपना फर्स्ट नेम, मिडिल नेम और लास्ट नेम भरना होगा। उसके बाद आपको अपनी ईमेल आईडी (E-Mail ID) डालनी होगी। इसके बाद फिर पैन कार्ड नंबर के हिसाब से डेट ऑफ बर्थ भरनी है। बाद में आपको राज्य और जिले की जानकारी देनी होती है।
-इस संबंध में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टोल फ्री नंबर (Toll free number of Hindustan Petroleum) 18002333555 पर ज्यादा जानकारी ली जा सकती है।
जानिए कैसे मिलेगा भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप का लाइसेंस (Know how to get Bharat Petroleum petrol pump license)
-भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) के पेट्रोल पम्प (Petrol Pump) के लाइसेंस के लिए भी आपको हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petroleum) की तरह ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
-सबसे पहले आपको बताना है कि आप पार्टनरशिप में पट्रोल पंप का लाइसेंस चाहते हैं या अकेले। इसके बाद अपना प्रथम नाम, मेडल नेम और लास्ट नेम भरना है। फिर उसके बाद ईमेल आईडी (E-Mail ID) और पासवर्ड और फिर कंफर्म करने के लिए दोबारा पासवर्ड डालना होता है।
-उसके बाद एक सुरक्षा प्रश्न चुनना होता है। वहीं इसके नीचे उत्तर भी चुनना होता है। इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर रजिसट्रेशन के लिए क्लिक करना होता है।
-जैसे ही रजिस्ट्रेशन करेंगे आपकी ईमेल ID पर यूजरनेम और पासवर्ड आएगा। फिर आपको अपनी आईडी और यूजरनेम डालना होता है। इसके नीचे कैप्चा कोड को भरना होगा। इसके बाद लॉगइन करके आप को पेट्रोल पंप के लिए दिए गए फार्म को भरना होगा, जिसके बाद आपका आवेदन का काम पूरा हो जाएगा।
जानिए कैसे मिलेगा एस्सार ऑयल के पेट्रोल पंप का लाइसेंस (Know how to get Essar Oil's petrol pump license)
एस्सार ऑयल (Essar Oil) कंपनी बाद में बिक गई है, हालांकि बहुत से लोग इसे इसी नाम से जानते हैं। फिर भी अगर आप Essaroil.Co.In साइट पर जाएंगे तो आप नई कंपनी की बेवसाइट पर अपने आप ही पहुंच जाएंगे। हालांकि नई कंपनी की बेवसाइट का पता है https://www.nayaraenergy.com/
अगर आप एस्सार ऑयल (Essar Oil) के पेट्रोल पंप का लाइसेंस (Petrol Pump License) लेना चाहते हैं तो इसी बेवसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको फ्रैंचाइजी बनने का ऑप्शन यानी Become A Franchise का मिलेगा। यहां पर आप क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। बाद में इस फार्म को भरकर आवेदन कर सकते हैं। आप चाहें तो ऑनलाइन आवेदन (Online Application) भी कर सकते हैं। इसका विकल्प भी यहां ही दिया गया है।
बाद में कंपनी जांचेंगी आपकी सत्यता
आवेदन करने के बाद कंपनी आपकी दी गई जानकारी की सत्यता जांचती है। यह उस जमीन का निरीक्षण करेगी जो आप अपने आवेदन में भरेंगे। अगर कंपनी को सब लगा तो 1 महीने के अंदर ही आपको पेट्रोल पंप डीलरशिप (Petrol Pump Dealership) का ऑफर दिया जाता है।
पेट्रोल (Petrol) बेचने में कितना फायदा
पेट्रोल पंप (Petrol Pump) को चलाने में आने वाले खर्च को अगर घटा दिया जाए तो भी काफी मुनाफा हर माह होता है। 1 लीटर पेट्रोल (Petrol) बेचने पर 2 से 3 रुपये का फायदा होता है। अगर 1 दिन में 4000 से 5000 लीटर पेट्रोल (Petrol) बेचते हैं, तो आपको रोज औसतन 10 हजार रुपये तक की कमाई हो सकती है। यानी इस प्रकार महीने में करीब 3 लाख रुपये तक की कमाई।
डीजल (Diesel) बेचने में कितना फायदा
पेट्रोल पंप (Petrol Pump) में इसी तरह डीजल (Diesel) बेचने पर भी फायदा होता है। अगर आप रोज 4 से 5 हजार लीटर डीजल (Diesel) बेच लेते हैं, तो इतनी ही कमाई आपको और हो सकती है। इस प्रकार पेट्रोल पंप का कारोबार कर अच्छी कमाई सुनिश्चत की जा सकती है।
पेट्रोल पंप (Petrol Pump) खोलने के लिए ले सकते हैं लोन (Loan)
पेट्रोल पंप (Petrol Pump) शुरू करने करने या उसमें विस्तार करने के लिए आप बैंक लोन (Bank Loan) भी ले सकते हैं। पेट्रोल पंप (Petrol Pump) शुरू करने में खर्च क्षेत्र के हिसाब से आता है। पेट्रोल पंप (Petrol Pump) अगर ग्रामीण इलाके में खोलना चाहते हैं तो यह काफी सस्ता होता है। आपके पास अगर 15-20 लाख रुपये तक खर्च करने की व्यवस्था है तो आप आराम से पेट्रोल पंप खोल सकते हैं। वहीं मेट्रोपोलिटन क्षेत्र की बात करें तो करीब 25-30 लाख तक खर्च करना पड़ता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 10 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में फिर आई तेजी, जानिए 24k, 22k 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: मिडिल ईस्ट जंग के बीच सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 9 मार्च को चांदी की कीमत में आई गिरावट...35,000 टूटे भाव, जानिए 1 किलो चांदी का भाव

Gold-Silver Price: सेफ-हेवन माना जाता है सोना-चांदी, फिर भी कीमतों में गिरावट क्यों आ रही, जानिए बड़ी वजह

Happy Women’s Day 2026: खास मैसेज, कोट्स और WhatsApp स्टेटस से करें महिलाओं को सम्मान



Click it and Unblock the Notifications