नई दिल्ली। हर किसी की चाहत होती है कि उसे पता हो कि उसका पैसा दोगुना या तीन गुना (money doubled or tripled) कब तक होगा। लेकिन कुछ आसान नियमों की जानकारी न होने के चलते लोग यह आसान सा काम नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि यह आसान सा नियम नोट करके के रख लिया जाए और जब भी पैसा जमा करें तो यह पता रहे कि यह कितने दिनों कितना बढ़ेगा। यहां पर हम आपको पैसा दोगुना, तीन गुना (money doubled or tripled) और चार गुना होने का फार्म्यूला बता रहे हैं।

सबसे पहले जानें पैसा दोगुना होने का फार्म्यूला
पैसा दोगुना होने का पता लगाने के लिए रुल ऑफ 72 का फार्म्यूला काम करता है। यह एक सटीक फार्म्यूला है। इस फार्म्यूले के तहत आप जब पैसा जमा करते हैं या निवेश करते हैं तो आपको पता होता है कि कितना ब्याज मिलेगा। आपको इस ब्याज या रिटर्न का 72 में भाग देना है। इसके बाद जो नबंर आएगा, उतने दिनों में आपका पैसा दोगुना हो जाएगा।
-इसे समझने के लिए मानें कि अगर आपने कहीं पर अपना पैसा जमा किया है और इस पर सालाना ब्याज 8 फीसदी मिलता है। ऐसे में आपको रूल 72 के तहत 72 में 8 का भाग दें। इसमें भाग देने के बाद 72/8= 9 की संख्या मिलेगी। इस प्रकार आपका पैसा 9 साल में दोगुना या डबल हो जाएगा।
पैसा कब ट्रिपल होगा, बताने वाला फार्म्यूला
गणित का नियम-114 आपको बता देगा कि आपका पैसा कब ट्रिपल यानी तीन गुना (money doubled or tripled) होगा। इस फॉम्यूले के तहत आपको मिलनी वाली ब्याज दर या रिटर्न का 114 में भाग देना होगा। इसके बाद जो संख्या मिलेगी उतने दिनों में आपका पैसा तीन गुना होगा। जैसे यदि आपने 8 फीसदी सालाना ब्याज दर से निवेश किया है तो 114/8=14.25 साल में आपका पैसा तीन गुना यानी ट्रिपल हो जाएगा।
पैसा कब चार गुना होगा, बताने वाला नियम
इसको नियम-144 कहते हैं। नियम-144 से आपको यह पता चल जाएगा कि आपका पैसा कब चार गुना (money doubled or four times) होगा। अगर आपने आपने 8 फीसदी सालाना ब्याज दर से पैसा जमा किया है तो 8 का 144 में भाग दें। ऐसे में आपको 18 की संख्या मिलेगी यानी आपका पैसा 18 साल में दोगुना होगा।
यह भी पढ़ें : 10 साल में तैयार हो जाएगा 20 लाख का फंड, जानें SIP प्लान
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
