वॉरेन बफे (Warren Buffet) आपको अपने साथ लंच (Lunch) करने का सुनहरा मौका दे रहे हैं।
नई दिल्ली: वॉरेन बफे (Warren Buffet) आपको अपने साथ लंच (Lunch) करने का सुनहरा मौका दे रहे हैं। अगर आप दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स (Richest man) के साथ लंच करना चाहते हैं, तो आपके पास मौका है, आपको सिर्फ Ebay पर बोली लगानी होगी। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले शख्स को वॉरेन बफे (Warren Buffet) के साथ लंच करने का मौका मिलेगा।
जानकारी दें कि इस बोली का सारा पैसा गरीब, बेघर और असहाय लोगों की मदद करने वाली संस्था Glide को मिलेगा। इस बोली की शुरुआती कीमत है 25,000 अरब डॉलर यानी तकरीबन 17.39 लाख करोड़ रुपए। इस बात से अवगत करा दें कि वॉरेन बफे 19 सालों में इस तरह का ऑक्शन (auction) करके इस चैरिटी (Charity) के लिए 3करोड़ डॉलर यानी 200 करोड़ रुपए से भी ज्यादा धनराशि जुटा चुके हैं।
सोच-समझकर निवेश करने के बाद नतीजों का धैर्यपूर्वक इंतजार
बता दें कि दुनिया के सबसे सफल इन्वेस्टर (Successful investor) वारेन बफे (Warren Buffett) दुनिया भर के अरबपतियों पर दांव लगाकार पैसा कमाना बखूबी जानते हैं। माना जाता है कि बफे की दौलत में लगातार बढ़ोत्तरी की वजह भी यही है। उन्होंने जिस पर भी दांव लगाया, उसमें उनको मुनाफा हुआ है। उन्होंने कई साल पहले निवेश (Investment) के सिद्धांत तय किए थे, जिनके आधार पर वह अब भी निवेश के फैसले करते हैं और अरबों का मुनाफा (Profits of billions) कमाते हैं। उनका कहना हैं कि बिना प्लान के निवेश (Plan Investment)न शुरू करें। निवेश करते वक्त जरूरी है कि आपके पास कोई न कोई प्लान हो, क्योंकि बिना लक्ष्य के निवेश (Target investment) अक्सर लाभदायक नहीं होता है। सोच-समझकर निवेश करने के बाद जरूरी है कि नतीजों के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार (Patiently wait) किया जाए।
निवेश सभी जगह बांट कर लगाना चाहिए
वहीं उनका मानना हैं कि आपके पास निवेश (Investment) लायक जितना पैसा हो उसके सभी जगह बांट कर लगाना चाहिए। न पूरा पैसा डेट में लगाएं और न ही पूरा पैसा इक्विटी (Money equity) में, सबका संतुलन बनाए रखें। वहीं उनके मुताबिक कीमत वह चीज है जो आप चुकाते हैं, लेकिन मूल्य वह चीज है जो बदले में आपको मिलता है। इसीलिए मूल्य के पीछे भागें, कीमत के पीछे नहीं। उनके अनुसार प्रतिष्ठा बनाने में 20 वर्ष लग जाते हैं और इसे बर्बाद होने में 5 मिनट लगते हैं। इसलिए जब भी निवेश (Investment) करें तो इसी फार्मूले से कंपनियों का चयन करें।
आय के स्रोत अधिक बनाएं
बफे के अनुसार कमाई (Income) के एक ही स्रोत पर निर्भर न रहें, चाहे यह नौकरी ही हो। एक से अधिक आय के स्रोत बनाएं। इसके लिए निवेश (Investment) करें, जिससे कुछ अतिरिक्त कमाई हो सके। उनके अनुसार अगर आप लगातार ऐसी चीजें खरीदते रहेंगे, जिनकी जरूरत नहीं है तो जल्द ही आप ऐसी स्थिति में आ जाएंगे कि जब आपको जरूरी खरीदारी करने के लिए भी सोचना पड़ेगा।
‘टाइम' में इन्वेस्टमेंट करना सिखें
बफे के अनुसार अमीर व्यक्ति ‘टाइम' (Time) में इन्वेस्टमेंट (Investment) करते हैं, जबकि ना समझ लोग पैसे में निवेश करते हैं। बफे वक्त को बेहद कीमती मानते हैं, किस चीज या काम को कितना वक्त देना है, यही मैनेजमेंट (Management) व्यक्ति को आगे ले जाता है। उनके अनुसार हर व्यक्ति को 24 घंटे ही मिलते हैं और हर कोई इन घंटों का इस्तेमाल अपने हिसाब से करता है। सही तरह से वक्त का किया गया इस्तेमाल सही इन्वेस्टमेंट (Investment) भी कहलाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
