उमंग ऐप (Umang App) आपको कई तरह की सेवाएं देता है। इस एक अकेले ऐप के जरिये आप कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), पैन (PAN), आधार (Aadhar) , डिजिलॉकर (Digilocker), गैस बुकिंग (Gas booking), मोबाइल
नई दिल्ली: उमंग ऐप (Umang App) आपको कई तरह की सेवाएं देता है। इस एक अकेले ऐप के जरिये आप कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), पैन (PAN), आधार (Aadhar) , डिजिलॉकर (Digilocker), गैस बुकिंग (Gas booking), मोबाइल और इलेक्ट्रिसिटी बिल पेमेंट (Mobile and Electricity bill payment) इत्यादि जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। भारत सरकार ने नवंबर 2017 में उमंग ऐप (UMANG App) को लॉन्च किया था। उमंग ऐप एक ऐसा सरकारी ऐप (Government app) जिसके जरिए लोग एक ही जगह पर कई सरकारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

उमंग ऐप (UMANG App) के जरिए PF बैलेंस (PF balance) कैसे चेक कर सकते है इस बारें में आपको जानकारी देंगे। इन सब के बीच आपको इस बात से भी अवगत करवाना चाहेंगे कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (epfo) के पास आपका रजिस्टर नंबर एक्टिव (Registerd number active) होना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि उमंग ऐप पर PF बैलेंस की जांच करते समय आपके रजिस्टर नंबर पर आपको ओटीपी (OTP) प्राप्त होगा।
UMANG App की मदद से ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस
1) सबसे पहले उमंग ऐप में आपको EPFO विकल्प पर क्लिक करना है।
2) EPFO पर क्लिक करने के बाद आपको 'Employee Centric Services' विकल्प में जाना है।
3) इसके बाद आपको व्यू पासबुक पर क्लिक करना है।
4) View Passbook पर क्लिक करने के बाद आपसे UAN नंबर मांगा जाएगा। अपना UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) नंबर दर्ज करें।
5) UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) नंबर डालने के बाद Get OTP पर क्लिक करें।
6) इसके बाद आपके रजिस्टर नंबर पर ओटीपी (OTP) भेजा जाएगा।
7) मोबाइल पर आए OTP को डालें और Login पर क्लिक करें।
8) इसके बाद आपको कंपनी का नाम दिखेगा, इसपर क्लिक कीजिए।
9) क्लिक करने के तुरंत बाद आपके सामने पासबुक (passbook) खुल जाएगी।
इस बात की भी जानकारी दें कि अगर आप एसएमएस (SMS) कर के या मिस कॉल (Miss call) कर के पीएफ बैलेंस (PF balance) की जानकारी लेना चाहते हैं तो ये विधि भी काफी आसान और सरल है।
SMS के जरिए
1. इसके लिए जरूरी है कि आपका UAN नंबर EPFO के साथ रजिस्टर्ड हो।
2. आपको 7738299899 पर 'EPFOHO UAN ENG' लिखकर भेजना होगा।
3. यह सर्विस अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी समेत 10 अलग-अलग भाषाओं को सपोर्ट करती है।
मिस-कॉल के जरिए
1. एसएमएस सर्विस (sms service) की तरह मिल कॉल के जरिए भी पीएफ बैलेंस (pf balance) जान सकते हैं।
2. इसके लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस-कॉल कर दें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications